-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व: अमेरिका-ईरान से वार्ता जारी रखने, युद्धविराम उल्लंघन मामले रोकने का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व: अमेरिका-ईरान से वार्ता जारी रखने, युद्धविराम उल्लंघन मामले रोकने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ईरान और अमेरिका से आग्रह किया है कि कई सप्ताह पहले भड़के युद्ध पर विराम लगाने के लिए वार्ता को जारी रखना होगा. उन्होंने सोमवार को फिर दोहराया है कि इस हिंसक टकराव का कोई सैन्य समाधान नहीं है. बीते सप्ताहांत, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया.यूएन प्रमुख के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने महासचिव की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा कि वैसे तो किसी समझौते पर कोई सहमति नहीं हुई है, लेकिन यह चर्चा उनके पारस्परिक सम्पर्क की गम्भीरता को दर्शाती है.साथ ही, नए सिरे से सम्वाद को शुरू करने की दिशा में एक सकारात्मक व सार्धक क़दम बढ़ाया गया है. Tweet URL “चूँकि गहराई तक समाए मतभेदों की वजह से रातों-रात किसी समझौते पर नहीं पहुँचा जा सकता है, इसलिए महासचिव ने सृजनात्मक ढंग से वार्ता को जारी रखने की अपील की है, ताकि सहमति बन सके.““साथ ही, युद्धविराम को हर हाल में बचा करके रखना होगा. सभी उल्लंघन मामलों को बन्द होना चाहिए.”फँसे हुए नाविकों की चिन्तासंयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पाकिस्तान और अन्य मध्यस्थ देशों – सऊदी अरब, मिस्र और तुर्कीये – का आभार प्रकट किया है और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से उनके प्रयासों को समर्थन देने की अपील की है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सभी युद्धरत पक्षों को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप आवाजाही की आज़ादी का सम्मान करना होगा, जिसमें होर्मुज़ जलडमरूमध्य जलक्षेत्र भी है. यह अहम समुद्री जलमार्ग, ईरान के दक्षिण में फ़ारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच में स्थित है.इस बीच, अमेरिका ने ईरान के बन्दरगाहों में प्रवेश करने वाले और वहाँ से निकलने वाले जहाज़ों की नाकेबन्दी करने की घोषणा की है, जोकि सोमवार को शुरू हो गई है.लगभग 20 हज़ार समुद्री नाविक, फ़ारस की खाड़ी में जहाज़ों पर फँसे हुए हैं और उन्हें हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के प्रमुख आरसेनियो डोमिंग्वेज़ ने सोमवार को समुद्री मार्गों पर पनप रहे सुरक्षा जोखिमों पर चर्चा के लिए बुलाई गई एक बैठक को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी इस स्थिति की कल्पना करना सरल होगा, जहाँ आप एक जहाज़ पर फँसे हुए हैं और एक महीने से कहीं आ-जा सकने में असमर्थ हैं.“यह चिन्ता हमेशा है कि आपका सामान कम होने लगे. यह ख़तरा भी निरन्तर है कि एक जहाज़ को निशाना बनाया जाए या उस पर हमला हो, जिससे समुद्री नाविकों की जान को ख़तरा हो.” © UNHCR/Houssam Hariri समुद्री व्यापार में व्यवधानआम दिनों में, विश्व भर में वैश्विक कच्चे तेल की कुल आपूर्ति का 35 प्रतिशत, यानि क़रीब 2 करोड़ बैरल, उर्वरक का 30 फ़ीसदी और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस का 20 प्रतिशत हर दिन, होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुज़रता रहा है.लेकिन समुद्री व्यापार में आए व्यवधान का इस क्षेत्र पर और उससे परे तक सीधा असर हुआ है, वैश्विक आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और कई सैक्टर में असुरक्षा व्याप्त है.यूएन ने आगाह किया है कि उर्वरक और उसके लिए ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति में आए व्यवधान से विश्व भर में लाखों-करोड़ों निर्बलों के लिए हालात बिगड़े हैं. ईंधन, परिवहन और सप्लाई चेन में कठिनाइयों की वजह से जीवन-व्यापन की क़ीमतें बढ़ रही हैं. इस पृष्ठभूमि में, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर हाल ही में नियुक्त यूएन टास्क फ़ोर्स की बनावट और कामकाज के लिए सभी पक्षों के साथ सम्पर्क व बातचीत की जा रही है.साथ ही, मध्य पूर्व हिंसक टकराव पर यूएन महासचिव के निजी दूत ज्याँ ऑरना, सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रही हैं और एक व्यापक व स्थाई समझौते के लिए प्रयासरत हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement