Advertisement
अन्तरिक्ष मलबे की रफ़्तार बन्दूक की गोली से भी तेज़, बढ़ रही हैं पर्यावरणीय चुनौतियाँ

• संसाधनों का दक्षता के साथ उपयोग करना.
• अन्तरिक्ष यानों की सुरक्षित पुनः प्रविष्टि सुनिश्चित करना.
• अन्तरिक्ष तक सभी की न्यायसंगत पहुँच बनाए रखना.5. अन्तरिक्ष से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की ज़िम्मेदारी किसकी है?यह एक साझा ज़िम्मेदारी है.बाह्य अन्तरिक्ष सन्धि जैसे अन्तरराष्ट्रीय समझौते, व्यापक सिद्धान्त तय करते हैं, जिनमें हानिकारक प्रदूषण से बचाव भी शामिल है. बाह्य अन्तरिक्ष के शान्तिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति, अन्तरिक्ष गतिविधियों को टिकाऊ बनाने के लिए दिशा-निर्देश तैयार करती है, जबकि राष्ट्रीय सरकारें प्रक्षेपण, उपग्रह संचालन और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती हैं.कम्पनियों अन्तरिक्ष एजेंसियों की भी ज़िम्मेदारी है कि वे ऐसी तकनीक विकसित करें और उनका उपयोग करें, जिससे पर्यावरण को कम नुक़सान पहुँचे.इसके अलावा, अन्य संस्थाएँ भी अहम भूमिका निभाती हैं. अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU), उपग्रह कक्षाओं और रेडियो आवृत्तियों का प्रबन्धन करता है, जबकि अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) महासागरों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन कर रहा है.फिर भी, अन्तरिक्ष के लिए अब तक कोई व्यापक वैश्विक पर्यावरणीय ढाँचा मौजूद नहीं है.6. संयुक्त राष्ट्र की क्या भूमिका है?अन्तरिक्ष गतिविधियों का असर, जैसे-जैसे वायुमंडल, महासागरों, पारिस्थितिक तंत्रों और लोगों पर बढ़ रहा है, संयुक्त राष्ट्र इस चुनौती को समझने और उससे निपटने में मदद कर रहा है.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और बाह्य अन्तरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि पर्यावरणीय जोखिमों को बेहतर ढंग से समझा जा सके, वैज्ञानिक आधार को मज़बूत बनाया जा सके, और यह सुनिश्चित हो कि अन्तरिक्ष शासन में पर्यावरण सम्बन्धी चिन्ताओं को भी बराबर महत्व मिले.अब अन्तरिक्ष में होने वाली गतिविधियाँ पृथ्वी से अलग नहीं रहीं. लेकिन मज़बूत वैश्विक सहयोग और ठोस क़दमों के ज़रिए, देश इस क्षेत्र को पर्यावरणीय संकट से बचा सकते हैं.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


