-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेबनान में विनाश का स्तर अत्यन्त भयावह, बच्चे चुका रहे हैं भारी क़ीमत

Source: UN News: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 00:00 AM (IST)
लेबनान में विनाश का स्तर अत्यन्त भयावह, बच्चे चुका रहे हैं भारी क़ीमत
लेबनान पर 8 अप्रैल को इसराइल के सबसे बड़े हवाई हमलों में तबाही का बेहद भयावह स्तर देखा गया है. अनेक इलाक़ों में रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं और सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है, जबकि बचाव दल अब भी मलबे में फँसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. इसराइल और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के बीच फिर बढ़े हमलों ने पहले से अस्थिर क्षेत्रीय हालात को और गम्भीर बना दिया है. लेबनान में हताहत नागरिकों की बढ़ती संख्या, विशाल विस्थापन और बुनियादी ढाँचे व स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव के बीच मानवीय संकट और गहराता जा रहा है.इन हमलों में बच्चों सहित सैकड़ों लोगों की मौतें हुई है और हज़ारों लोग घायल हुए हैं, जिससे पहले से दबाव झेल रहे अस्पतालों पर और भारी बोझ पड़ गया है.बच्चे चुका रहे हैं भयावह क़ीमतसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने चेतावनी दी है कि लेबनान में इस युद्ध की सबसे भयावह क़ीमत बच्चे चुका रहे हैं.ख़बरों के अनुसार, 8 अप्रैल को हुए इसराइली हवाई हमलों में कम से कम 33 बच्चों की मौत हो गई और 153 घायल हुए हैं, जबकि मार्च की शुरुआत से अब तक 600 से अधिक बच्चे मारे जा चुके हैं या घायल हुए हैं.यूनीसेफ़ ने बताया कि अनेक बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला जा रहा है, जबकि अनेक बच्चे अब भी लापता हैं या अपने परिवारों से बिछड़ गए हैं.देशभर में, 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 3 लाख 90 हज़ार बच्चे शामिल हैं. इनमें से अनेक परिवारों को बार-बार पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.यूनीसेफ़ के अनुसार, यह हिंसा बच्चों पर गहरा मानसिक आघात छोड़ रही है.यूएन एजेंसी ने अपनी राहत कार्रवाई तेज़ कर दी है. विस्थापित परिवारों को चिकित्सा देखभाल, आपातक सामग्री सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.साथ ही, सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित पहुँच देने की अपील की गई है. © WFP/Mustapha Ghabris विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), लेबनान के बेरूत में विस्थापित परिवारों को गर्म भोजन मुहैया करा रहा है. गम्भीर खाद्य असुरक्षा संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), लगातार बढ़ती मानवीय ज़रूरतों के बीच, क्षेत्र में लाखों लोगों तक राहत पहुँचा रहा है.लेबनान में 9 अप्रैल तक क़रीब 4 लाख 40 हज़ार विस्थापित लोगों को खाद्य सामग्री और नक़दी सहायता मुहैया कराई गई है.सीरिया की सीमा पार करने वाले लगभग 85 हज़ार विस्थापित लोगों को, आपात खाद्य सहायता दी गई है, जबकि ईरान में शरणार्थी बस्तियों में रह रहे 33 हज़ार से अधिक लोगों को भोजन और नक़दी मदद उपलब्ध कराई गई है.हालाँकि, राहत सहायता तक पहुँच अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. देश के दक्षिणी इलाक़ों में मानवीय क़ाफ़िलों को भेजने के अधिकांश अनुरोध या तो ख़ारिज कर दिए गए हैं या उनका कोई जवाब नहीं मिला है. © UNHCR WFP ने अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत किया है. मगर, यूएन खाद्य सहायता एजेंसी ने चेतावनी दी है कि हालात अब भी बेहद अनिश्चित हैं, ख़ासकर अहम समुद्री मार्गों के ज़रिए आपूर्ति श्रृंखला और राहत पहुँचाने पर ख़तरा बना हुआ है, जिससे जीवनरक्षक सहायता की पहुँच प्रभावित हो सकती है.उधर, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका के युद्ध-प्रभावित हिस्सों में खाद्य क़ीमतें लगातार बढ़ रही हैं, क्योंकि आपूर्ति में बाधा और पहुँच सम्बन्धी मुश्किलें बाज़ारों पर दबाव बढ़ा रही हैं.WFP ने चेतावनी दी है कि इन दबावों के कारण लोगों की ख़रीद क्षमता घट रही है और भोजन तक पहुँच सीमित होती जा रही है, ख़ासकर कमज़ोर परिवारों के लिए.वैश्विक स्तर पर, अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो यह संकट साढ़े 4 करोड़ और लोगों को गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति में धकेल सकता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement