×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: रवांडा जनसंहार की स्मृति, नफ़रत के ख़तरों से निपटने व एकता पर ज़ोर
Source: UN News: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 00:02 AM (IST)
वर्ष 1994 में रवांडा में तुत्सी समुदाय के ख़िलाफ़ हुए जनसंहार पर अन्तरराष्ट्रीय चिन्तन दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक श्रद्धाँजलि कार्यक्रम में, राजनयिकों, अधिकारियों और छात्रों ने पीड़ितों को याद किया, एक भुक्तभोगी की आपबीती सुनी, और तबाही से एकजुटता तक की रवांडा की यात्रा पर चर्चा की. “जो मैं आपको बता रही हूँ, वह मैंने किताबों में नहीं पढ़ा है. यह वो वास्तविकता है, जो मैंने अपनी आँखों से देखी है. यह वो सच्चाई है, जिसे मैंने ख़ुद जिया है.” ये शब्द हैं - भारत में रवांडा की उच्चायुक्त जैकलीन मुकांगीरा के, जिन्होंने इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को, वर्ष 1994 के जनसंहार की मानवीय सच्चाई से रूबरू कराया. जैकलीन मुकांगीरा स्वयं इस जनसंहार की भुक्तभोगी हैं. इस त्रासदी में उन्होंने अपने पिता, चार भाई-बहनों, रिश्तेदारों और उनके बच्चों को खो दिया था.वर्ष 1994 में रवांडा में 10 लाख से अधिक लोग मारे गए थे, जब वर्षों से पनप रही लक्षित नफ़रत, भेदभाव और ग़लत जानकारी ने 100 दिनों तक चली व्यापक हिंसा का रूप ले लिया था, और पड़ोसी ही पड़ोसियों के ख़िलाफ़ हो गए थे.जैकलीन मुकांगीरा ने इस स्मृति समारोह में अपने भाषण में कहा कि “फिर कभी नहीं” जैसे शब्द केवल एक खोखला वादा बनकर नहीं रहने चाहिए.उन्होंने कहा, “हमने अपनी आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा केवल इसलिए खो दिया, क्योंकि उस समय की रवांडा सरकार का कहना था कि देश को बचाने का एक यही रास्ता है - सभी तुत्सी लोगों को मार देना, क्योंकि उनका पूरी तरह सफ़ाया करना उसका इरादा था.”उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से उन पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की स्मृति को सम्मान देने का आहवान किया, जिन्हें योजनाबद्ध तरीक़े से मार दिया गया था. साथ ही, उन्होंने उन जीवित बचे लोगों के साथ एकजुटता जताने की अपील की, जिनकी सहनसक्षमता ने रवांडा के पुनर्निर्माण को दिशा देने में मदद की है.उन्होंने कहा कि अपार पीड़ा के बावजूद सुलह की प्रक्रिया में उनकी भागेदारी और उनका साहस, देश को “एकता की मज़बूत नींव और राष्ट्रवाद की भावना” पर फिर से खड़ा करने के संकल्प को दर्शाता है.उन्होंने कहा, “वास्तव में, उन्होंने जातीय पहचान पर एकता को, नफ़रत पर क्षमा को, और बदले की जगह एकजुटता को चुना.” © UN India/Blassy Boben जनसंहार के चेतावनी संकेतभारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर, स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा कि रवांडा का जनसंहार इस बात की याद दिलाता है कि ऐसे अत्याचार, हथियारों से शुरू नहीं होते.उन्होंने कहा, “जनसंहार की शुरुआत हथियारों से नहीं होती. इसकी शुरुआत शब्दों से होती है, ग़लत जानकारी से, अमानवीयकरण से, और ऐसी नफ़रत भरी भाषा का प्रयोग करने से, जो समुदायों के बीच की रेखाओं को इतना कठोर बना देती है कि हिंसा सम्भव लगने लगती है.”हाल के इतिहास के इस सबसे अन्धकारमय अध्यायों में से एक को याद करने के बाद, कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों ने “शान्ति और सदभाव के बीज बोने” और किसी को भी उन्हें विभाजित नहीं करने देने की प्रतिज्ञा ली.दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और छत्तीसगढ़ से आए इन छात्रों ने, जनसंहार की भयावहता को दर्शाती कलाकृतियाँ भी प्रस्तुत कीं. भारत मंडपम में प्रदर्शित ये चित्र, इतिहास के उस काले दौर पर छात्रों के अपने अध्ययन और समझ को सामने ला रहे थे.एक छात्र ने अपनी कलाकृति के रंगों और चित्रों के बारे में रवांडा की उच्चायुक्त को बताते हुए कहा, “इसे बनाते समय मेरे दिल में शर्म का भाव था, क्योंकि दुनिया ने जनसंहार को रोकने के लिए कुछ नहीं किया.” © UN India/Blassy Boben एकता के सहारे पुनर्निर्माणरवांडा की उच्चायुक्त जैकलीन मुकांगीरा ने कहा कि उनका देश तीन दशकों से अधिक समय बाद, अपने दर्दनाक अतीत से उभरकर एकता, एकजुटता, स्थिरता और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ा है.उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को जातीय आधार पर बनी राजनैतिक संरचनाओं को समाप्त करके, साझा भागेदारी वाली शासन व्यवस्था अपनाकर, और एक साझा राष्ट्रीय पहचान को मज़बूत करके आगे बढ़ाया गया. यह पहचान है 'नदी उमुन्यारवांडा', जिसका अर्थ है, “मैं रवांडाई हूँ.”उन्होंने कहा, “इसलिए अब हम ख़ुद को हुतू, तुत्सी या त्वा के रूप में नहीं पहचानते. हम रवांडाई हैं. हम सभी रवांडाई हैं, और हम सचमुच इस बात को मानते हैं.”कार्यक्रम में, भारत के विदेश मंत्रालय में आर्थिक सम्बन्ध सचिव सुधाकर दलेला ने कहा, “रवांडा आज एकजुट और सहनसक्षम रूप में खड़ा है. यह इस बात का उदाहरण है कि जब कोई राष्ट्र अपने अतीत का ईमानदारी से सामना करता है और दृढ़ संकल्प के साथ अपने भविष्य के पुनर्निर्माण में जुटता है, तो क्या-कुछ हासिल किया जा सकता है.”नई दिल्ली में आयोजित यह स्मृति कार्यक्रम एक ऐसे सन्देश के साथ समाप्त हुआ, जिसमें स्मरण भी था और आशा भी. शान्ति की रक्षा करनी होगी, नफ़रत को शुरू में ही चुनौती देनी होगी, और बदले के ऊपर एकता को चुनना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces