×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:23 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
आपसी एकजुटता को बढ़ावा देने और अवरोधों को तोड़ने में, खेलकूद का अहम योगदान
Source: UN News: बुधवार, 08 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
खेलकूद (sports), देशों, संस्कृतियों व समाजों की सीमाओं से परे जाकर न केवल समुदायों व पीढ़ियों को आपस में जोड़ता है, बल्कि यह हाशिए पर रहने वाली आबादियों को नज़दीक लाने और पारस्परिक सम्वाद, एकजुटता व सम्मान को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त माध्यम है. संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार, 6 अप्रैल, को ‘
विकास व शान्ति के लिए अन्तरराष्ट्रीय खेलकूद दिवस
’ के अवसर पर सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में इसके महत्व को रेखांकित किया है, विशेष रूप से बेहतर स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, शान्तिपूर्ण व समावेशी समाजों को बढ़ावा देने और असमानताओं से निपटने में.2026 में, अन्तरराष्ट्रीय दिवस की थीम में पुलों के निर्माण व अवरोधों को तोड़ने में खेलकूद की अनूठी क्षमता पर ध्यान केन्द्रित किया गया है, ताकि खंडित होते जा रही दुनिया में समावेशन, आपसी जुड़ाव और शान्ति का प्रसार हो सके.इसी वर्ष, 11 जून से 19 जुलाई तक मैक्सिको, कैनेडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की मेज़बानी में विश्व कप फ़ुटबॉल का आयोजन होना है, जिसमें विश्व भर से 48 टीम हिस्सा लेंगी. इसका फ़ाइनल मैच न्यू ज़र्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम में खेला जाएगा. अन्तरराष्ट्रीय दिवस के तहत एक कार्यक्रम के सिलसिले में, बीते बुधवार को, शीर्ष एथलीट और खेलकूद प्रशासक यूएन मुख्यालय में एकत्र हुए, जहाँ उन्होंने एक बेहतर विश्व को आकार देने में फ़ुटबॉल और अन्य अन्तरराष्ट्रीय खेलों की भूमिका पर चर्चा की.समर्थन के लिए पहल © UNICEF/Tsiory Andriantsoarana मेडागास्कर में यूनीसेफ़ द्वारा समर्थित एक स्कूल के बच्चे फ़ुटबॉल खेल रहे हैं. इन तीनों देशों में, विश्व कप मैच के हर मेज़बान शहर में एक कार्यक्रम, Play Collective, के ज़रिए सामुदायिक खेलकूद संगठनों को वित्तीय संसाधन व समर्थन मुहैया कराए जाएंगे, और स्थानीय युवाओं के लिए सुरक्षित माहौल को प्रोत्साहन मिलेगा.यह परियोजना, ‘ऐडीडास फ़ाउंडेशन’, ‘बियोंड स्पोर्ट फ़ाउंडेशन’ और ‘कॉमन गोल’ नामक एक ग़ैर-लाभकारी संस्था की साझा पहल है, जिसने विश्व भर में समुदाय आधारित संगठनों के एक नैटवर्क को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे 36 लाख युवाओं को हर साल मदद दी जा रही है.‘कॉमन गोल’ की कार्यकारी निदेशक मैरी कॉनर ने, विकास व शान्ति के लिए अन्तरराष्ट्रीय खेलकूद दिवस के के सिलसिले में, यूएन मुख्यालय में 1 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया.उन्होंने कहा कि फ़ुटबॉल में सफलता के लिए यह आवश्यक है कि टीम के सभी सदस्य एक दूसरे का समर्थन करें, और यही संयुक्त राष्ट्र के कामकाज में भी अहम है, जहाँ लोग विभिन्न संस्कृतियों व भिन्नताओं के साथ आते हैं और चुनौतियों के बीच एक रास्ते की तलाश करने की कोशिश करते हैं.नवाल अल मुतावाकेल, ओलिम्पिक महारथी United Nations मैरी कॉनर और नवाल अल मुतावाकेल ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित किया. वर्ष 2028 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में ग्रीष्मकालीन ओलिम्पिक खेलों का भी आयोजन होगा, जिसमें शिरकत करने के लिए विश्व भर से खिलाड़ी वहाँ एकत्र होंगे.इससे पहले, यह शहर 1984 के ओलिम्पिक खेलों की मेज़बानी कर चुका है, जिसमें मोरक्को की एथलीट नवाल अल मुतावाकेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 400 मीटर की बाधा दौड़ में जब ओलिम्पिक स्वर्ण पदक जीता तो यह रिकॉर्ड बनाने वाली वह मोरक्को, अफ़्रीका, अरब की पहली महिला एथलीट और मुस्लिम महिला थी.उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को एक अहम मोड़ माना गया, जिसने मोरक्को की महिलाओं में खेलकूद को अपनाने के लिए आत्मविश्वास व साहस को जगा दिया. इससे पहले, यह पुरुषों के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता था.खेलकूद व सामाजिक प्रगति में नवाल अल मुतावाकेल के योगदान के लिए उन्हें अनेक अन्तरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं और फ़िलहाल वह अन्तरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति की उपाध्यक्ष हैं.जीवन की बाधाओं को पार करना © UNICEF/Gabriel Mmina/Elephant मलावी के चिरादज़ुलु ज़िले में कुछ बच्चे फ़ुटबॉल खेल रहे हैं. नवाल अल मुतावाकेल ने यूएन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में अपने आरम्भिक करियर की बाधाओं व अनुशासन की अहमियत को याद किया.“मेरी 400 मीटर की बाधा दौड़ थी, एक दौड़ जहाँ शुरुआत से लेकर अन्त है और बीच में 10 बाधाएँ हैं. और मेरे लिए, ये जीवन की वे बाधाएँ हैं, जो आपको अनुशासन, समन्वय, दृढ़ता, लगन सिखाती हैं.”“कभी-कभी आपको विफलता का अनुभव होता है, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी.”उन्होंने कहा कि बीते 100 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि अन्तरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति की अध्यक्ष एक महिला हैं. कर्स्टी कोवेन्ट्री, इस पदभार को सम्भालने वाली पहली अफ़्रीकी महिला भी हैं. इस संगठन के सभी स्तरों पर महिलाओं की 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी है, जो अब तक हासिल की गई प्रगति को दर्शाती है.शान्ति व विकास के लिए खेलकूद अपनी विशाल पहुँच, असाधारण लोकप्रियता और सकारात्मक मूल्यों की वजह से, शान्ति व विकास उद्देश्यों को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में खेलकूद गतिविधियाँ अहम योगदान दे सकती हैं.इन्हीं सम्भावनाओं के प्रति जागरुकता प्रसार के इरादे से, यूएन महासभा ने हर वर्ष 6 अप्रैल को यह अन्तरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी.यह दिवस, संयुक्त राष्ट्र के उस विश्वास का परिचायक है जिसके अनुसार, मानवाधिकारों, सामाजिक व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में खेलकूद की सकारात्मक भूमिका हो सकती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces