×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मध्य पूर्व संकट: जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए जोखिम, विस्थापितों के लिए चुनौतियाँ
Source: UN News: बुधवार, 08 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व में हिंसक टकराव, हवाई बमबारी व जवाबी हमलों के बीच मानवीय सहायता आवश्यकताएँ बढ़ती जा रही हैं, स्वास्थ्य देखभाल समेत बुनियादी सेवाओं पर भीषण दबाव है और जल की सुचारू आपूर्ति पर जोखिम मंडरा रहा है. पश्चिम एशिया के लिए यूएन सामाजिक एंव आर्थिक आयोग (UNESCWA) ने युद्ध प्रभावित देशों में, जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए बढ़ रहे ख़तरों और लाखों-करोड़ों लोगों के लिए इसकी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका पर चिन्ता व्यक्त की है. यूएन आयोग ने कहा है कि खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों - कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, क़तर - में, जल की उपलब्धता बहुत कम है और वे मुख्य तौर पर विलवणीकरण (desalination) पर निर्भर हैं. यानि, खारे पानी से नमक व खनिज हटाकर उसे पीने योग्य बनाना. इस क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ लोगों को पेयजल इसी तरह से मुहैया कराया जाता है.मगर, ड्रोन व मिसाइल हमलों में ऊर्जा प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँचने, जल शोधन संयंत्रों पर सीधे हमले होने या उनके समुद्री जल से दूषित होने से सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति पर गहरा असर हो सकता है.विलवणीकरण प्लांट के संचालन के लिए, ऊर्जा प्रणाली की भी अहम भूमिका है, और इसलिए बिजली आपूर्ति में या किसी अन्य प्रकार के ऊर्जा व्यवधान से उन पर गम्भीर असर हो सकता है.संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी मिसाइल का मलबा गिरने, पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाने वाली ऐसी अन्य घटना या अहम बुनियादी ढाँचे के नज़दीक हमलों से जलशोधन संयंत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. इन केन्द्रों के लिए अन्य प्रकार के अप्रत्यक्ष ख़तरे भी बड़े हैं. तेल के बिखरने, उसके बड़े दायरे में समुद्री जल में फैलने, या रेडियोधर्मी विकिरण से विलवणीकरण के लिए समुद्री जल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.लेबनान: विस्थापितों की बढ़ती संख्या © UNHCR लेबनान की राजधानी बेरूत के एक आवासीय इलाक़े में हवाई हमलों से भीषण बर्बादी हुई है. लेबनान में हिज़बुल्लाह द्वारा इसराइल पर रॉकेट हमलों और उसके बाद शुरू हुई इसराइली सैन्य कार्रवाई में अब तक 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. 1.37 लाख लोगों ने लगभग 700 सामूहिक केन्द्रों पर शरण ली हुई है, जिनमें एक-तिहाई संख्या बच्चों की है. अनेक अन्य मेज़बान समुदायों या अनौपचारिक रूप से रह रहे हैं और उनके पास बुनियादी सेवाओं की सीमित सुलभता है. एक अनुमान के अनुसार, लेबनान में 85 प्रतिशत से अधिक विस्थापित महिलाएँ व लड़कियाँ, औपचारिक आश्रय केन्द्रों के बाहर रह रही हैं, जहाँ बहुत भीड़भाड़ है और उनकी सलामती पर जोखिम है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर ज़रूरतमन्द आबादी तक तत्काल राहत पहुँचाने में जुटी हैं.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) ने जल आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 2.8 लाख लीटर ईंधन मुहैया कराया है.लड़ाई भड़कने के बाद से अब तक, 30 लाख से अधिक आहार व 65 हज़ार खाद्य पैकेट वितरित किए जा चुके हैं. मगर, सहायता सेवाओं तक पहुँच न हो पाने और असुरक्षा की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है, विशेष रूप से अनौपचारिक शरण केन्द्रों में रहने वाले लोगों को.यूएन मानवीय सहायता संगठनों ने युद्धरत पक्षों से हिंसक टकराव व तनाव में कमी लाने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राहत प्रयासों के लिए मार्ग मुहैया कराए जाने की अपील की है, हालांकि वित्तीय संसाधनों की क़िल्लत भी एक बड़ी चुनौती है. सुरक्षा की तलाश में बेघर © UNICEF/Omid Fazel ईरान की सीमा से लगी इस्लाम क़ला चौकी को पार करके अफ़ग़ान नागरिक, अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं. (फ़ाइल) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (
UNHCR
) ने आगाह किया है कि मध्य पूर्व में व्याप्त संकट की वजह से अनेक देशों में आबादी, अपने घरों से दूर जाने के लिए मजबूर हो रही है.फ़रवरी के अन्तिम दिनों से 2 अप्रैल के दौरान, 68 हज़ार ईरानी नागरिकों ने सीमा पार करके तुर्कीये में प्रवेश किया है, जबकि 53 हज़ार वापिस लौट आए हैं. यूएन एजेंसी ने बताया कि सामूहिक विस्थापन के बजाय यह स्थिति ऐहतियात के लिए की गई यात्रा को दर्शाती है.ईरान में फ़िलहाल 32 लाख नागरिक अस्थाई रूप से विस्थापित होने की आशंका है.सीमा-पार आवाजाही भी बड़े पैमाने पर हो रही है और लेबनान में लड़ाई शुरू होने के बाद से अब तक, 1.9 लाख सीरियाई नागरिक और 31 हज़ार से अधिक लेबनानी सीमा पार करके सीरिया में प्रवेश कर चुके हैं.वहीं, ईरान और पाकिस्तान में शरण लेकर रह रहे 57 हज़ार से अधिक अफ़ग़ान नागरिकों ने अपने देश वापसी की है, हालांकि अफ़ग़ानिस्तान में अस्थिरता और सीमावर्ती इलाक़ों में तनाव की वजह से हालात कठिन हैं.स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमलों की निन्दाइस बीच, लेबनान में रफ़ीक हरीरी अस्पताल में रविवार को हुए एक हमले में कम से कम 4 लोगों के मारे जाने और 39 के घायल होने का समाचार है.इस घटना में अस्पताल को क्षति पहुँचने की जानकारी नहीं है, मगर,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों के नज़दीक लड़ाई और हमलों के प्रति गहरी चिन्ता व्यक्त की है.यूएन एजेंसी ने बताया कि 28 से 31 मार्च के दौरान, स्वास्थ्य केन्द्रों पर 11 हमलों की जानकारी मिली है, यानि औसतन प्रतिदिन 2 हमले, जिससे दक्षिणी लेबनान और बेरूत में सेवाओं पर असर हुआ है.28 फ़रवरी को मध्य पूर्व में हिंसक टकराव भड़कने के बाद से अब तक, स्वास्थ्य केन्द्रों, मेडिकल परिवहन, कर्मचारियों, भंडारण केन्द्रों पर 92 हमले होने की पुष्टि की गई है. इनमें 53 लोगों की जान गई है और 137 घायल हुए हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ज़ोर देकर कहा कि ये कृत्य, नई सामान्य स्थिति नहीं बनने दी जा सकती है. “स्वास्थ्य देखभाल का संरक्षण वैकल्पिक नहीं है, बल्कि एक सार्वभौम दायित्व है.”उन्होंने इसराइल द्वारा अपने सैन्य अभियान का विस्तार किए जाने के बीच, सभी युद्धरत पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन करने, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces