×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:39 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दूसरे विश्व युद्ध के बाद, नाविक शायद ही कभी युद्ध में फँसे हों मगर...
Source: UN News: सोमवार, 06 अप्रैल 2026 00:02 AM (IST)
मध्य पूर्व में युद्ध जारी रहने के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में लगभग 20 हज़ार नाविक जहाज़ों पर फँसे हुए हैं, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर में एक ‘अभूतपूर्व स्थिति’ बताया गया है, यानि पिछले क़रीब 80 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है. ये नाविक तेल और गैस टैंकरों, विशाल नौपरिवहन वाहकों, मालवाहक जहाज़ों के साथ-साथ छह पर्यटक क्रूज़ जहाज़ों सहित लगभग 2 हज़ार जहाज़ों पर काम कर रहे हैं. मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ये जहाज़, फ़ारस की खाड़ी में फँसे हुए हैं और होर्मुज़ नामक संकीर्ण समुद्री मार्ग से गुज़रने में असमर्थ हैं.ईरान की सीमा होर्मुज़ जलडमरूमध्य के उत्तरी हिस्से से लगती है और देश ने कहा है कि वह केवल "ग़ैर-शत्रु" जहाज़ों को ही वहाँ से गुज़रने की अनुमति देगा. युद्ध से पहले, इस जलमार्ग से प्रतिदिन लगभग 150 जहाज़ गुजरते थे, लेकिन अब केवल चार या पाँच ही इस मार्ग से गुज़र पाते हैं.सोमवार को, कथित तौर पर चीन के ध्वज वाले दो मालवाहक जहाज़ों ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के माध्यम से ओमान की खाड़ी और युद्ध क्षेत्र के बाहर सुरक्षित जलक्षेत्र में चार से छह घंटे की यात्रा शुरू की थी.लन्दन में संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के अनुसार, एक महीने पहले युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों पर 19 हमले हुए हैं. © NASA/GSFC/Jacques Descloitres Strait of Hormuz - होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीर. नाविकों की जान को ख़तराIMO अन्तरराष्ट्रीय नौपरिवहन की सुरक्षा और संरक्षा में सुधार के उपायों के लिए ज़िम्मेदार, संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है.ईरान पर 28 फ़रवरी को इसराइल-अमेरिकी बमबारी शुरू होने के बाद से, दस नाविक मारे गए हैं और आठ घायल हुए हैं. उस हमले के कारण खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमले शुरू हो गए. मंगलवार को, पूर्ण रूप से लदा एक तेल टैंकर, दुबई के तट पर हमले का शिकार हुआ, जो सम्भवतः एक सशस्त्र ड्रोन से किया गया था.यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन 19 जहाज़ों को विशेष रूप से क्यों निशाना बनाया गया. हालाँकि, संकट को हल करने के लिए बढ़े हुए राजनयिक क़दमों के बीच, पिछले सप्ताह हमलों में कमी आई है.अन्तरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO), 20 हज़ार नाविकों की निकासी और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है.संगठन के समुद्री सुरक्षा प्रभाग के निदेशक डेमियन शेवेलियर ने कहा है, "आधुनिक युग में इतने सारे नाविकों के फँसने की कोई मिसाल नहीं है. IMO ने युद्ध के सभी पक्षों से हमलों को कम करने की पुकार लगाई है ताकि नाविकों को सुरक्षित निकाला जा सके."उन्होंने कहा, "वे (नाविक) एक महीने से सक्रिय युद्ध क्षेत्र में काम कर रहे हैं. यह बहुत डरावनी स्थिति है और उनके मनोवैज्ञानिक तनाव की केवल कल्पना ही की जा सकती है." IMO/Pankaj Gautham सुरक्षित मार्ग के लिए बातचीतफ़ारस की खाड़ी में फँसे 2 हज़ार जहाज़ों को सऊदी अरब और ओमान से संचालित होने वाली कम्पनियाँ, भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति कर रही हैं. इन जहाज़ों के लिए बन्दरगाह में रहना सुरक्षित नहीं है, इसलिए वे अपने स्वामित्व वाली शिपिंग कम्पनियों के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सुरक्षित स्थानों की तलाश में खाड़ी में घूम रहे हैं.IMO के डेमियन शेवेलियर ने कहा कि संगठन ने ईरान से स्पष्टीकरण मांगा है कि "शत्रु जहाज़" किसे माना जाएगा, जिसे होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने पर हमले का ख़तरा हो सकता है.अन्तरराष्ट्रीय सहमत मार्गवैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज़ जलडमरूमध्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है. दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का अनुमानित 20 प्रतिशत हिस्सा यहीं से होकर गुज़रता है.IMO ने, 1968 में क्षेत्र के देशों की सहमति से एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत समुद्री जहाज़ मार्ग प्रणाली अपनाई थी. यह प्रणाली दक्षिण में ओमान के क़रीब से गुज़रने वाले संकीर्ण समुद्री गलियारे के माध्यम से सबसे सुरक्षित मार्ग को दर्शाती है.हालाकि, वहाँ से गुज़रने वाले कुछ जहाज़ों ने ईरान के क़रीब एक उत्तरी मार्ग इसलिए अपनाया है, ताकि वहाँ के अधिकारी उनकी गतिविधियों की अधिक निकटता से निगरानी कर सकें. © IMO नाविकों का भविष्य क्या है?IMO का तात्कालिक लक्ष्य फ़ारस की खाड़ी में फँसे सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन समुद्री यात्रा के भविष्य को लेकर दीर्घकालिक चिन्ताएँ भी हैं.डेमियन शेवेलियर ने बताया, "नाविक यदि वर्तमान युद्धों के कारण सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, तो बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अगली पीढ़ी को, इस कार्य के लिए आकर्षित करना मुश्किल होगा.”“नाविकों के बिना कोई वैश्विक व्यापार नहीं हो सकता, जिस पर दुनिया की अर्थव्यवस्थाएँ निर्भर हैं."
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces