×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:40 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
ग़ाज़ा: नए समुद्री मार्ग से पहुँचा 106 टन सहायता सामान
Source: UN News: रविवार, 05 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसराइल के क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा पट्टी में लगभग 106 मीट्रिक टनजीवन रक्षक पोषण सहायता सामग्री पहुँचाई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप समुद्र के माध्यम से सहायता पहुँचाने की व्यवस्था के तहत और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच, सहायता सामग्री की यह पहली खेप है. साइप्रस में '
WHO
मानवीय सेतु पहल’ (Humanitarian Bridge Initiative) के माध्यम से भेजी गई यह खेप, इसराइल के अश्दोद बन्दरगाह पर पहुँची है और इस सहायता सामग्री को, युद्ध से तबाह हो चुके ग़ाज़ा क्षेत्र में आगे वितरण के लिए तैयार किया जा रहा है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है, "इस सहायता खेप का पहुँचना, मध्य पूर्व में जारी युद्ध से प्रभावित क्षेत्र, विशेष रूप से ग़ाज़ा के लिए, WHO की अन्तर-क्षेत्रीय मानवीय रसद क्षमता को मज़बूत करने में मील का पत्थर है."WHO की मानवीय सेतु पहल, साइप्रस और क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में स्थित WHO कार्यालयों के बीच एक समन्वित प्रयास है. इसे सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2720 (2023) के ढाँचे के तहत, समुद्र के रास्ते ग़ाज़ा पट्टी तक आवश्यक स्वास्थ्य वस्तुओं की समय पर और कुशल आपूर्ति सक्षम करने के लिए बनाया गया है. इस प्रस्ताव में उन देशों के माध्यम से सहायता प्रावधान बढ़ाने के लिए एक संयुक्त राष्ट्र तंत्र स्थापित करने का आहवान किया गया है, जो युद्ध में पक्षकार नहीं थे. UN News ग़ाज़ा में दो वर्ष से अधिक समय के भीषण युद्ध ने लाखों लोगों को निर्धनता के गर्त में धकेल दिया है. साथ ही ठंडे और बारिश के मौसम, भारी भीड़भाड़, खराब हो रहे आश्रय और ख़राब जल व स्वच्छता स्थितियों ने, ग़ाज़ा में रोग संक्रमण का जोखिम भरा वातावरण पैदा किया है. एक व्यापक सहायता प्रणालीसाइप्रस सरकार, संयुक्त राष्ट्र के परियोजना सेवा कार्यालय (UNOPS) द्वारा कार्यान्वित'UN 2720 प्रणाली' टीम के साथ मिलकर इसका नेतृत्व कर रही है. ये एजेंसियाँ साथ मिलकर, ग़ाज़ा तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए एक तटस्थ, पारदर्शी और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित समुद्री गलियारा मुहैया कराते हैं.WHO ने कहा है, "यह तंत्र एक रणनैतिक मानवीय रसद केन्द्र के रूप में साइप्रस की भूमिका को और मज़बूत करता है. ग़ाज़ा से इसकी लगभग 370 किलोमीटर की भौगोलिक निकटता और यूरोपीय संघ के एकल बाज़ार में इसकी स्थिति का लाभ उठाकर, महत्वपूर्ण सामान को तेज़ी से जुटाने और भेजने में मदद मिलती है."इसके अलावा, इस पहल में, ग़ाज़ा के लिए मौजूदा मानवीय आपूर्ति मार्गों में विविधता लाकर, वितरण समय को महत्वपूर्ण रूप से कम करने और उन परिवहन बाधाओं को दूर करने की क्षमता है, जिन्होंने अतीत में मानवीय सहायता पहुँच को सीमित किया है. WHO ने भविष्य का सन्दर्भ देते हुए कहा है कि यह पहल, आवश्यक सहायता सामान को तेज़ी से भेजने में सहायता करती रहेगी, जिससे ग़ाज़ा के साथ-साथ, पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए, एजेंसी की तैयारी मज़बूत होगी.यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र और उसके साझीदार संगठन, ग़ाज़ा को महत्वपूर्ण सहायता देना जारी रखे हुए हैं. ध्यान रखने की बात है कि ग़ाज़ा में सामान पहुँचाने के लिए, इसराइल के साथ केरेम शेलॉम/कारम अबू सलेमसीमा चौकी ही एकमात्र खुला हुआ मार्ग है.संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को न्यूयॉर्क में मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मंगलवार को महत्वपूर्ण मानवीय सेवाओं को चालू रखने के लिए, 2 लाख 70 हज़ार लीटर से अधिक ईंधन पहुँचाया गया. खाद्य व कृषि संगठन (
FAO
) ने पशु चारा एकत्र किया, जबकि यूनीसेफ़ (
UNICEF
) ने पोषण, दवाओं और सैनिटरी पैड, टूथपेस्ट और साबुन इत्यादि जैसी निजी देखभाल की वस्तुओं सहित, सामान के 240 से अधिक पैलेट प्राप्त किए. © WFP/Maxime Le Lijour ग़ाज़ा में दो वर्ष से अधिक की इसराइली बमबारी में, अकाल के संकेत नज़र आए और जानमाल की भारी तबाही हुई. इसराइल पर ग़ाज़ा में जनसंहारक गतिविधियाँ चलाने के भी आरोप लगे हैं. फ़सल उत्पादनFAO ने ग़ाज़ा में स्थानीय फ़सल उत्पादन को फिर से सक्रिय करने के लिए, अतिरिक्त 1,000 किसानों के लिए नक़दी सहायता बढ़ाने की घोषणा की है.प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने कहा, "यह सहायता साल 2025 की एक सफल योजना पर आधारित है, जब 200 किसानों ने क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र के लिए, ‘मानवीय कोष’ के माध्यम से मिली सहायता से, 500 मीट्रिक टन से अधिक ताज़ी सब्जियाँ उगाने में सफलता हासिल की थी."यूएन खाद्य व कृषि एजेंसी का अनुमान है कि इस नक़दी मदद से, किसान लगभग 5,000 मीट्रिक टनसब्ज़ियों का उत्पादन करने में सक्षम होंगे. यह मात्रा, पूरे एक साल के लिए लगभग 95 हज़ार लोगों का पेट भरने के लिए पर्याप्त होगी. इससे ग़ाज़ा में खाद्य असुरक्षा को दूर करने में मदद मिलेगी और रोज़गार व आय के अवसर पैदा होंगे.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces