×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से, अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम
Source: UN News: शनिवार, 04 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व में भड़का सैन्य टकराव यदि आगामी दिनों में भी जारी रहा, तो यह अरब क्षेत्र में 36 लाख रोज़गारों के ख़त्म होने और 40 लाख लोगों के निर्धनता के गर्त में धँसने की वजह बन सकता है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने अपने एक नए आकलन में आगाह किया है कि इस संकट से कड़ी मेहनत के बाद हासिल की गई प्रगति की दिशा पलटने का जोखिम है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने मध्य पूर्व में सैन्य टकराव के आर्थिक-सामाजिक नतीजों पर मंगलवार को अपना एक नया अध्ययन जारी किया है, जिसमें ये आँकड़े साझा किए गए हैं.
UNDP
के अनुसार, मध्य पूर्व क्षेत्र में हिंसक टकराव अब अपने पाँचवे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 3.7 से 6 प्रतिशत तक की चपत झेलनी पड़ सकती है. 120 से 194 अरब डॉलर के नुक़सान को दर्शाने वाली यह रक़म, वर्ष 2025 में, जीडीपी में क्षेत्रीय स्तर पर दर्ज की गई कुल प्रगति से अधिक है.वहीं, बेरोज़गारी दर में 4 प्रतिशत अंकों का अनुमान है, जोकि 36 लाख रोज़गारों की हानि को दर्शाता है, यानि इस क्षेत्र में 2025 में सृजित कुल नौकरियों से भी अधिक. यदि ऐसा हुआ तो लगभग 40 लाख लोग निर्धनता के गर्त में धँसने के लिए मजबूर हो सकते हैं.आकलन के अनुसार, इस क्षेत्र में जिस तरह से ढाँचागत कमज़ोरियाँ हैं, अल्प-अवधि का सैन्य टकराव भी लम्बे समय के लिए गम्भीर आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को जन्म दे सकता है. यूएन विकास कार्यक्रम में अरब देशों के लिए ब्यूरो के निदेशक अब्दल्लाह अर दरदारी ने सचेत किया कि यह संकट, इस क्षेत्र में स्थित देशों के लिए चिन्ता की घंटी है. यह क्षण, इस क्षेत्र में विकास प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, और उन्हें अपनी नीतियों की फिर से समीक्षा करनी होगी.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अर्थव्यवस्थाओं में केवल हाइड्रोकार्बन पर निर्भरता से आगे बढ़ना होगा, आर्थिक गतिविधियों में विविधता लानी होगी, व्यापार और लॉजिस्टिक व्यवस्था को सुरक्षित, और आर्थिक साझेदारियों को व्यापक बनाना होगा ताकि ऐसे झटकों से बचा जा सके. © Unsplash/Nelemson Guevarra दुबई, संयुक्त अरब अमीरात. आर्थिक गतिविधियों में व्यवधानचार सप्ताह से जारी इस हिंसक टकराव के असर को समझने के लिए, व्यापार लागत में वृद्धि, उत्पादकता में अस्थाई हानि, पूँजी के नुक़सान जैसे पैमाने का अध्ययन किया गया है: मध्यम स्तर पर व्यवधान से लेकर चरम व्यवधान तक, जिसमें व्यापार लागत में 100 गुना वृद्धि हो और तेल व गैस का उत्पादन रुक जाए.अनुमान दर्शाते हैं कि सबसे अधिक आर्थिक हानि खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों – सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, क़तर, ओमान - और लेवान्त उप क्षेत्र में लेबनान, सीरिया, फ़लस्तीन, जॉर्डन जैसे देशों में केन्द्रित है. आर्थिक गतिविधियों में व्यवधान आने और ऊर्जा बाज़ारों में मची उथलपुथल से निवेश, उत्पादन और व्यापार पर गहरा असर हुआ है.इन दोनों क्षेत्रों में जीडीपी को लगभग 5.2 से 8.5 प्रतिशत तक का नुक़सान हो सकता है. निर्धनता का स्तर, लेवान्त उप क्षेत्र और सबसे कम विकसित अरब देशों में बढ़ने की आशंका अधिक है, जहाँ हालात विशेष रूप से चिन्ताजनक हैं और सामाजिक सुरक्षा को ठेस पहुँची है.लेवान्त में 28 से 33 लाख अतिरिक्त लोग निर्धनता का शिकार हो सकते हैं. वहीं, मानव विकास सूचकांक में भी 0.2 से 0.4 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है, जोकि छह महीने से 1 वर्ष तक में हासिल की जाने वाली प्रगति को दर्शाता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces