-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेबनान: यूएन शान्तिरक्षक स्थानीय समुदाय की मदद में सक्रिय

Source: UN News: शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
लेबनान: यूएन शान्तिरक्षक स्थानीय समुदाय की मदद में सक्रिय
पिछले दो दिनों में लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र के तीन शान्तिरक्षकों की हत्या ने, लेबनान में यूएन अन्तरिम बल - UNIFIL में अपनी सेवाएँ दे रहे लगभग 10 हज़ार शान्तिरक्षकों के साथ-साथ, उन समुदायों के लिए भी बड़ा ख़तरा उजागर कर दिया है जो इसराइली सेना और हिज़बुल्लाह लड़ाकों के बीच भीषण युद्ध में फँसे हुए हैं. UNIFIL की प्रवक्ता कैंडिस अर्डियलने 'यूएन न्यूज़' को बताया, "स्थिति अत्यन्त अस्थिर और ख़तरनाक है. हम शान्तिरक्षकों के साथ-साथ उन नागरिकों के लिए भी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं जो कुछ क्षेत्रों में रह गए हैं, क्योंकि कुछ नागरिकों ने वहीं रुकने का फ़ैसला किया है और शान्तिरक्षक हर सम्भव तरीक़े से उनका समर्थन कर रहे हैं."UNIFIL की प्रवक्ताकैंडिस अर्डियलने, लेबनान के दक्षिण-पश्चिमी इलाक़े के नकौरा में, यूनीफ़िल के मुख्यालय से बात करते हुए जानकारी दी कि इस सहायता में मानवीय सहायता का समन्वय और वितरण शामिल है. शान्तिरक्षकों ने अनुरोध मिलने पर नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुँचाने में भी मदद की है और स्थिति की निगरानी करने तथा वहाँ रुके हुए लोगों को आश्वस्त करने के लिए गश्त जारी रखी है.प्रवक्ता कैंडिस अर्डियल के साथ बातचीत के दौरान पृष्ठभूमि में, गोलीबारी की आवाज़ें सुनी जा सकती थीं. एक अनुमान के अनुसार, लगभग 2 हज़ार ग्रामीण लोग अब भी 'ब्लू लाइन' के निकट रहते हैं, जो इसराइल को लेबनान से अलग करती है. © UNIFIL स्थानीय लोगों को भरोसे के लिएप्रवक्ता ने बताया, "ये गाँव स्पष्ट रूप से बहुत कठिन स्थिति में हैं. वे लेबनान के शेष हिस्सों से तेज़ी से कटते जा रहे हैं और उन्हें रसद प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है. इसलिए, ऐसी एजेंसियाँ धरातल पर मौजूद हैं जो दक्षिण में उन लोगों तक भोजन, दवा और स्वच्छता सामग्री पहुँचाने में मदद कर रही हैं.”“और UNIFIL उनकी आवाजाही के समन्वय में मदद कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षित रूप से उन स्थानों तक पहुँच सकें जहाँ उन्हें जाना है."संयुक्त राष्ट्र मिशन ने, रॉकेट और मिसाइल हमलों को दर्ज करने के अलावा, दक्षिणी इलाक़े में इसराइली सैनिकों की आवाजाही और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 के बार-बार उल्लंघन की सूचना दी है. यह प्रस्ताव 2006 में अपनाया गया था जिसमें उस क्षेत्र में युद्ध को पूरी तरह से समाप्त करने का आहवान किया गया है.प्रवक्ता कैंडिस अर्डियल ने कहा, "हमने लेबनान के दक्षिण में विभिन्न क्षेत्रों में, बड़े पैमाने पर इसराइली घुसपैठ देखी है. इनमें नकौरा स्थित हमारे मुख्यालय के पास का क्षेत्र भी शामिल है. लगभग एक सप्ताह पहले और हाल के दिनों में, हमने बहुत हिंसक लड़ाइयाँ देखीं जिनकी आवाज़ हम सुन सकते थे." © UNIFIL शान्तिरक्षकों की प्रतिबद्धताप्रवक्ता इस बात पर ज़ोर दिया कि जब तक UNIFIL के लिए सुरक्षा परिषद का शासनादेश (Mandate) नहीं बदलता, यूएन शान्तिरक्षक रुकने और अपने मिशन को जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं: "दुर्भाग्य से, यह पहली बार नहीं है जब हिंसा के कारण हमारे किसी ठिकाने को नुक़सान, हमला या क्षति झेलनी पड़ी है."UNIFIL का मुख्यालय गोलियों, छर्रों और रॉकेटों से स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि नकौरा और पूर्व के कई क्षेत्रों में इसराइल के सैन्य अभियान देखे गए हैं.UNIFIL प्रवक्ता ने ज़ोर देकर कहा, "यह निश्चित रूप से प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन है. दागा गया हर गोला, हर गोली, भी उल्लंघन हैं, जो दोनों पक्षों की ओर से निरन्तर हो रहे हैं."उन्होंने ने निष्कर्षतः कहा, "फ़िलहाल शान्तिरक्षकों के लिए काम करना बेहद ख़तरनाक है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो हम उन नागरिकों की रक्षा के लिए कर रहे हैं जिन्होंने लेबनान के दक्षिणी इलाक़े में ही टिके रहने का विकल्प चुना है."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement