यूएन प्रमुख एंतोनियो ने की न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी से मुलाक़ात
Source: UN News: शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी को इस विश्व संगठन के साथ शानदार सम्बन्ध रखने और इस संगठन की मेज़बानी करने के लिए शुक्रिया अदा किया है.
उन्होंने मंगलवार को, मुख्यालय में ज़ोहरान ममदानी का स्वागत स्वागत किया जिस दौरान संगठन के अनेक वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे जिनमें उप महासचिव आमिना मोहम्मद और राजनैतिक मामलों की अवर महासचिव रोज़मैरी डी कार्लो भी शामिल थीं.यूएन महासचिव ने ज़ोहरान ममदानी के साथ मुलाक़ात के दौरान, इस बारे में भी चर्चा की कि न्यूयॉर्क सिटी के साथ, इस विश्व संगठन का और सम्बन्धों को और अधिक घनिष्ट किस तरह बनाया जा सकता है.एंतोनियो गुटेरेश के साथ मुलाक़ात के बाद ज़ोहरान ममदानी ने कहा, “हमें संयुक्त राष्ट्र का मेज़बान नगर होने पर बहुत गर्व है, और इस प्रतिनिधित्व पर हमें गर्व है. ये (नाता) इस वास्तविकता को दिखाता है कि हम केवल स्वयं से परे, किसी बहुत बड़े पटल का हिस्सा हैं.”उन्होंने, संयुक्त राष्ट्र की सभी छह आधिकारिक भाषाओं में प्रकाशित यूएन चार्टर की एक प्रति भी ज़ोहरान ममदानी को भेंट की.ज़ोहरान ममदानी ने कहा, “ये एक ऐसा शहर है जहाँ 30 लाख से अधिक ऐसे लोग रहते हैं, जिनका जन्म इस शहर से कहीं बाहर हुआ और उनमें मैं भी शामिल हूँ.”उन्होंने कहा, “और संयुक्त राष्ट्र ऐसा कुछ है जिसका स्वागत हम हर दिन करने पर गौरवान्वित महसूस करते हैं. और हम यह साझेदारी जारी रखने के लिए उत्साहित महसूस करते हैं.”इस मुलाक़ात के बाद, यूएन प्रमुख की तरफ़ से जारी एक वक्तव्य में, “संयुक्त राष्ट्र और न्यूयॉर्क सिटी के बीच सम्वाद जारी रखने” की इच्छा ज़ाहिर की गई है.