Advertisement
लेबनान: गोलाबारी में यूएन शान्तिरक्षक की मौत, महासचिव ने की निन्दा

यूएन अन्तरिम बल को फ़िलहाल यह जानकारी नहीं है कि इस प्रक्षेप्य (projectile) को किस तरफ़ से छोड़ा गया था. लेकिन इस मामले की जाँच शुरू कर दी गई है.UNIFIL ने अपने वक्तव्य में कहा है कि शान्ति उद्देश्यों के लिए सेवारत किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए. यूएन कर्मचारियों की सुरक्षामहासचिव गुटेरेश ने इस घटना की कड़ी निन्दा की है, जोकि मध्य पूर्व में भड़के भीषण संकट की पृष्ठभूमि में हुई है, जहाँ इसराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान में हिंसक टकराव को शुरू हुए एक महीना बीत चुका है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने महासचिव ओर से एक वक्तव्य जारी किया है, जिसमें यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया है कि यह उन सिलसिलेवार घटनाओं की कड़ी में हुई एक और घटना है, जिनमें शान्तिरक्षकों की सुरक्षा व सलामती पर जोखिम पनपा है. बीते 48 घंटों के घटनाक्रम में भी. “एक बार फिर, महासचिव ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने तयशुदा दायित्वों को निभाने और यूएन कर्मचारियों व सम्पत्तियों की सदैव सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया है.”2 मार्च के बाद से अब तक, लेबनान में हिज़बुल्लाह द्वारा इसराइल पर किए गए रॉकेट हमलों के जवाब में, इसराइली सैन्य बलों ने देश के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई की है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं.उत्तरी इसराइल और दक्षिणी लेबनान को अलग करने वाली रेखा, ‘ब्लू लाइन’ के इर्दगिर्द भी रॉकेट, मिसाइल हमले, गोलाबारी और हवाई हमले जारी हैं.युद्ध अपराध की आशंकायूएन प्रमुख ने सचेत किया कि शान्तिरक्षकों पर किए गए हमले, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन है, जिन्हें युद्ध अपराधों की श्रेणी में रखा जा सकता है.इस प्रस्ताव के ज़रिए लगभग 20 वर्ष पहले, इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्लाह के बीच हिंसक टकराव पर विराम लगा पाना सम्भव हुआ था. यूएन शान्तिरक्षा मिशन, लेबनानी और इसराइली नागरिकों को हिंसा से बचाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त इसी प्रस्ताव को लागू करने के लिए प्रयासरत है.वक्तव्य में कहा गया है कि “इसकी जवाबदेही तय किए जाने की ज़रूरत है.”टकराव रोकने की अपील महासचिव ने मृतक शान्तिरक्षक के परिवारजन, मित्रों और सहकर्मियों और इंडोनेशिया के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना प्रकट की है. उन्होंने घायल शान्तिरक्षक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.उन्होंने लेबनान में यूएन मिशन में सेवारत शान्तिरक्षकों की सराहना की है और उनकी सुरक्षा, सलामती व आने-जाने की आज़ादी की अहमियत पर बल दिया है.यूएन ने सभी पक्षों से तनाव व टकराव में तुरन्त कमी लाने और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत अपने तयशुदा दायित्वों के निर्वहन की अपील की है. स्वास्थ्यकर्मियों पर जोखिमइस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि हिंसा में आ रही तेज़ी के बीच एक और चिकित्साकर्मी की मौत हो गई है.यूएन एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने रविवार को अपने वक्तव्य में कहा कि इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने सैन्य अभियान का विस्तार किया है, जिसके परिणामस्वरूप एक और स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई है. यह घटना बिन्त ज्बेल नामक इलाक़े की है, जब एक ऐम्बुलेंस के गोलाबारी की चपेट में आने से चिकित्साकर्मी की जान चली गई. एक हमले में मेडिकल भंडारण केन्द्र के ध्वस्त होने की ख़बर है.महानिदेशक टैड्रॉस के अनुसार, लेबनान में 2 मार्च के बाद से अब तक 51 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है, जिनमें 9 चिकित्साकर्मी शनिवार को ही मारे गए हैं.“स्वास्थ्य केन्द्रों पर हमलों को जल्द से जल्द रोका जाना होगा. ये सामान्य स्थिति नहीं बन सकती है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


