Advertisement
HRC: ईरान में मिनाब स्कूल पर हमले में छात्राओं की हत्या की निन्दा, न्याय की अपील

उन्होंने साथ ही, तमाम पक्षों से, टकराव को तत्काल रोकने और बातचीत की तरफ़ लौटने का भी आग्रह किया क्योंकि वार्ता ही, स्थाई शान्ति के लिए एक मात्र रास्ता है.जिनीवा में मानवाधिकार परिषद (HRC) में सदस्य देशों और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने, मध्य पूर्व में युद्ध से उत्पन्न स्थिति पर शुक्रवार को भी जारी 'त्वरित चर्चा' (Urgent Debate) के लिए बैठक में शिरकत की है. इस चर्चा का विषय है: "ईरान के मिनाब में शजारेह तैयबेह बालिका स्कूल पर हवाई हमले, जो अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून और अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का गम्भीर उल्लंघन हैं."यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा, "देशों के बीच चाहे जो भी मतभेद हों, हम सभी इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि उनका समाधान स्कूली बच्चों की हत्या करके नहीं निकाला जा सकता."उन्होंने कहा, "मिनाब में, शजारेह तैयेबेह प्राथमिक बालिका स्कूल पर बमबारी ने हृदयविदारक तबाही की है. बमबारी में तबाह हुई कक्षाओं और पीड़ित अभिभावकों की तस्वीरों ने दिखाया है कि युद्ध की सबसे भारी क़ीमत किन्हें चुकानी पड़ती है. इस मामले में यह क़ीमत उन 168 लोगों ने चुकाई जिनमें बच्चे, अध्यापक, स्कूल स्टाफ़ और उनके प्रियजन शामिल हैं."स्कूल पर हमला 'कोई ग़लतफहमी नहीं': ईरानईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरग़ची ने ज़ोर देकर कहा है कि शजारेह तैयबेह स्कूल पर हमला, जानबूझकर किया गया था और यह कोई "ग़लतफ़हमी" या चूक नहीं थी.ईरानी विदेश मंत्री ने, वीडियो लिंक के माध्यम से मानवाधिकार परिषद को सम्बोधित करते हुए कहा, “इस क्रूरता को न्यायोचित नहीं ठहराया जासकता, इसे छुपाया नहीं जा सकता, और इस पर चुप्पी या उदासीनता नहीं बरती जा सकती.”इस चर्चा के दौरान अब तक स्पेन सहित हर वक्ता ने, स्कूल पर हमले और बच्चों की हत्या की निन्दा की है. स्पेन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, “हमें बमबारी के माध्यम से बच्चों की हत्या को युद्धों के 'ग़ैर-इरादतन नुक़सान' (collateral damage) के रूप में मामूली नहीं बताना चाहिए. जब आप एक स्कूल को नष्ट करते हैं, तो आप एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को नष्ट कर देते हैं.”‘आपकी बच्ची वापस नहीं आएगी’: एक माँ की पीड़ाईरान के मिनाब के स्कूल पर हुए हमले में मारे गए दो बच्चों की माँ – मोहद्देसेह फ़लाहत ने अपनी कहानी बयान की कि कैसे उन्होंने आख़िरी बार अपनी बच्चियों को जीवित देखा था.मोहद्देसेह फ़लाहत ने कहा, “वह सुबह किसी भी अन्य सुबह की तरह थी. दरवाज़े के पास उन बच्चियों के जूते ठीक करना, उनके बालों में कंघी करना और उनके कन्धों पर स्कूल बैग टांगना, मेरी दिनचर्या थी. ऐसा कोई संकेत नहीं था कि यह आख़िरी बार होगा.”उन्होंने आगे कहा, “जब वे दरवाज़े से बाहर निकलीं, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘माँ, स्कूल के बाद हमें लेने आ जाना.’ वह सरल वाक्य अब मेरे दिमाग़ में हज़ारों बार गूँजता है, और हर बार मेरा दिल दर्द से जलता है. कोई भी माँ कभी नहीं सोचती कि वह अपने बच्चे को मुस्कुराहट के साथ स्कूल भेजेगी और बदले में उसे केवल सन्नाटा मिलेगा. कोई भी माँ इन शब्दों को सुनने के लिए तैयार नहीं होती:‘आपका बच्चा वापस नहीं आने वाला है.’”
© Contributor
अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल से 175 लोगों की मौतमानवाधिकार परिषद की एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ फ़रीदा शहीद ने बताया है कि युद्ध के लगभग एक महीने में, 600 से अधिक स्कूल और शिक्षण संस्थान नष्ट या गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसमें कम से कम 230 बच्चे और शिक्षक भी मारे गए हैं.शिक्षा के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत (Special Rapporteur) फ़रीदा शहीदने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे, जब स्कूल में कक्षाएँ चल रही थीं, एक अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल,मिनाब के प्राथमिक विद्यालय पर गिरी. इसमें कम से कम 175 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश बच्चे थे जिनकी आयु 7 से 12 वर्ष के बीच थी.फ़रीदा शहीद का कहना है कि पूरे ईरान में युद्ध के दौरान 1,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं; तीस लाख लोग विस्थापित हुए हैं, और अस्पतालों तथा विश्व धरोहर स्थलों को नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने मानवाधिकार परिषद से कहा, “बच्चों की हत्या को कभी भी, किसी भी क़ीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता.”संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ या विशेष रैपोर्टेयर (Special Rapporteurs), जिनीवा स्थित मानवाधिकार परिषद द्वारा विशिष्ट शासनादेशों पर जाँच-पड़ताल करते हैं और मानवाधिकार परिषद को रिपोर्ट देते हैं. वो यूएन कर्मचारी नहीं होते हैं, और उन्हें उनके काम के लिए, संयुक्त राष्ट्र की तरफ़ से कोई वेतन भुगतान नहीं किया जाता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


