-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: WHO ने एक और अस्पताल पर हुए घातक हमले की पुष्टि की, 64 की मौत

Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
सूडान: WHO ने एक और अस्पताल पर हुए घातक हमले की पुष्टि की, 64 की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने युद्ध की आंच में झुलस रहे सूडान में फिर एक अस्पताल पर हुए हमले की पुष्टि की है, जिसमें 13 बच्चों, दो नर्सों, एक डॉक्टर और अनेक मरीज़ों समेत 64 लोग मारे गए हैं. सूडान में पूर्व दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल डिएन में शुक्रवार देर रात एक अस्पताल हमले की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से व्यापक क्षति हुई है और अस्पताल में फ़िलहाल स्वास्थ्य सेवाएँ ठप हो गई हैं. Tweet URL यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि बहुत ज़्यादा रक्तपात हो चुका है, और लोग पहले से ही अपार पीड़ा झेल चुके हैं.“सूडान में हिंसक टकराव व तनाव में कमी लाने और आम नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों व मानवीय सहायताकर्मियों की रक्षा सुनिश्चित करने का समय आ गया है.”अप्रैल 2023 में सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर हिंसक टकराव भड़क उठा, जिसमें अब तक हज़ारों लोगों की जान जा चुकी है और देश एक विशाल विस्थापन व मानवीय संकट की चपेट में है.एक अनुमान के अनुसार, स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए हमलों में पिछले क़रीब तीन वर्षों में 2 हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.जान-माल की व्यापक हानियूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने पुष्टि की है कि क़रीब तीन वर्षों में स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों पर 213 हमले हुए हैं, जिनमें 2,036 लोगों की जान गई है. इनमें शुक्रवार देर रात एक अस्पताल पर हुआ हमला भी है, जिसमें 89 लोग घायल हुए हैं.इस हमले में 8 स्वास्थ्यकर्मी घायल हुए हैं और बाल चिकित्सा, मातृत्व व आपात देखभाल विभागों को नुक़सान पहुँचा है. स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों पर हुए हमलों में 720 से अधिक लोग घायल हुए हैं.यूएन एजेंसी ने सचेत किया है कि मृतकों व घायलों के अलावा, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों पर हमलों से तात्कालिक व दीर्घकालिक असर हुआ है. पहले से ही चुनौतियों से जूझ रहे समुदायों के लिए नियमित व आपात मेडिकल सेवाओं तक पहुँचना कठिन हो जाता है.WHO के अनुसार, स्थानीय स्वास्थ्य साझेदार अन्य केन्द्रों पर क्षमता बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हैं. महानिदेशक घेबरेयेसस ने दोहराया है कि स्वास्थ्य देखभाल कभी निशाना नहीं होनी चाहिए. “शान्ति, सर्वोत्तम औषधि है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement