×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:43 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: जल ने बदला जीवन, आदिवासी महिलाओं की अगुवाई में बदलाव
Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले के ब्रह्मानगर और नज़दीकी गाँव आदोल में कभी पानी की कमी रोज़मर्रा के जीवन का सबसे बड़ा संकट थी. इसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता था, क्योंकि पानी लाने की ज़िम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं पर थी. लेकिन अब यही इलाक़ा जल, आजीविका और जलवायु सहनसक्षमता के एक ऐसे उदाहरण के रूप में उभर रहा है, जहाँ महिलाएँ इस बदलाव की अगुआ बनकर सामने आई हैं. उदयपुर की पहाड़ियों में रहने वाली आदिवासी महिलाओं के लिए लम्बे समय तक पानी की कमी एक कठिन सच्चाई रही है. उनकी दिनचर्या लगभग हर दिन एक जैसी होती थी. वे सबसे पहले उठती और सबसे अन्त में सोने के लिए जाती थी. परिवार की रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के लिए उन्हें दूर-दराज़ के इलाक़ों से जल भरकर लाना पड़ता था. घर में पानी की कमी का सबसे बड़ा बोझ उन्ही के कंधों पर था.राजस्थान एक शुष्क और कम वर्षा वाला राज्य है, जहाँ पानी की कमी लम्बे समय से बड़ी चुनौती रही है. उदयपुर ज़िले के ब्रह्मानगर और पास के आदोल गाँव में भूजल स्तर लगातार गिर रहा था. चारागाह सिमटते जा रहे थे और वर्षा भी कम होती थी. इसका सीधा असर लोगों की आजीविका पर पड़ रहा था. जल की कमी, घटती खेती और बढ़ती महँगाई के बीच परिवारों का जीवन कठिन होता गया. सबसे अधिक प्रभावित महिलाएँ और बच्चे थे, क्योंकि पानी जुटाने में उनका बहुत समय और मेहनत लगती थी. © UNICEF/Vineeta Misra आठ वर्षीय महेश राजस्थान के आदोल गाँव में रहता है. परियोजना से बदलाव इस स्थिति में बदलाव आना तब शुरू हुआ, जब सरकार की कई योजनाओं को एक साथ जोड़कर काम किया गया. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम के साथ मिलाकर एक समग्र जल संचय मॉडल अपनाया गया.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) द्वारा समर्थित इन प्रयासों का उद्देश्य पर्यावरण को फिर से मज़बूती देना और समुदायों को जल क़िल्लत से बेहतर ढंग से निपटने के लिए तैयार करना था.आदोल गाँव में कुल 39 जलसंचय कार्य किए गए. इनमें छोटे बाँधनुमा ढाँचे (anicuts), पानी सोखने वाले छोटे टैंक (mini-percolation tanks), छतों के ज़रिए वर्षा के जल को जमा करने की व्यवस्था (rooftop rainwater-harvesting structures), और खेतों में ढलान के अनुसार बनाई गई खाइयाँ (contour trenches) जैसी संरचनाएँ शामिल थीं. इसके साथ पौधारोपण किया गया, जिससे चरागाह एक बार फिर से जीवित होने लगे. © UNICEF/Vineeta Misra परकोलेशन टैंकों में संचित पानी को सौर ऊर्जा चालित पम्पों के माध्यम से सिंचाई में इस्तेमाल किया जाता है. सोलर पम्प और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों ने पानी के बेहतर उपयोग का रास्ता खोला और पशुओं के लिए चारा भी बढ़ा. इन जलवायु-अनुकूल उपायों से लम्बे समय से सूखे पड़े जल स्रोत फिर भरने लगे, बंजर ज़मीन दोबारा उपजाऊ होने लगी और खेती में सुधार आया.राज्य जलग्रहण विकास और मृदा संरक्षण विभाग के अनुसार, 2021–22 में ये काम शुरू होने के बाद इस इलाक़े में भूजल स्तर में औसतन लगभग 19 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अब गाँव के लोगों को पानी के लिए केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहना पड़ता. पहले ज़मीन सूखी रहती थी और खेती करना मुश्किल होता था. लेकिन अब पानी उपलब्ध होने के बाद लोगों ने खेती का दायरा बढ़ा लिया है.अब गाँव के हर घर में घरेलू इस्तेमाल के लिए पूरे साल, हफ़्ते के सातों दिन पानी उपलब्ध रहता है. जो पानी पहले कभी-कभार ही मिल पाता था, अब वह यहाँ स्थाई सुविधा बन चुका है. © UNICEF/Vineeta Misra परकोलेशन टैंकों में जमा पानी का उपयोग, सोलर पम्पों की मदद से सिंचाई के लिए किया जाता है. महिलाओं का नेतृत्वबंजर ज़मीन के हरा-भरा होने के साथ महिलाओं के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया. उन्होंने अपने खेतों में नई फ़सलें उगानी शुरू कीं और फिर से खेती की ओर रुख़ किया.लाली कहती हैं, “जब वॉटरशेड का काम पूरा हुआ, तो हम सातों बहनें एकसाथ खेतों में काम करने आईं. हमने सोलर पम्प की मदद से बंजर ज़मीन तक पानी पहुँचाया और वहाँ फ़सलें उगाईं." "अब हम कई तरह की सब्जियाँ उगाते हैं. इससे हमें आमदनी होती है और हम अपने बच्चों के लिए घर पर पौष्टिक खाना भी ले जा पाते हैं.” © UNICEF/Vineeta Misra जैसे-जैसे ज़मीन पर पानी लौटा, वैसे-वैसे महिलाएँ भी नए उत्साह और उद्देश्य के साथ अपने खेतों की ओर लौटीं. इस पहल ने ख़ासतौर पर महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा किए. महिलाओं ने बंजर ज़मीन पर खेती कर उसे फिर से उपजाऊ बनाया. इससे पशुपालन मज़बूत हुआ और परिवारों के पोषण में भी सुधार आया. यहाँ पानी सिर्फ़ जीवन का सहारा नहीं रहा, बल्कि रोज़गार और आजीविका का साधन भी बन गया.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) के सहयोग से राज्य सरकार इस सफल पहल को आगे बढ़ा रही है. आम लोगों, समुदायों और निजी साझेदारों के साथ मिलकर, राजस्थान में महिलाओं को सशक्त बनाने वाले, जलवायु-अनुकूल मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है. © UNICEF/Vineeta Misra जलग्रहण परियोजना की लाभार्थी लाली, अब बच्चों के लिए पोषक सब्ज़ियाँ घर लाती हैं. ब्रह्मानगर की यह कहानी एक स्पष्ट सन्देश देती है. जब समुदाय, सरकार और साझेदार मिलकर काम करते हैं, तो पानी केवल एक संसाधन नहीं रहता. वह सम्मान, आजीविका और बेहतर भविष्य का आधार बन जाता है.आज ब्रह्मानगर की महिलाएँ पानी के लिए तय की गई लम्बी दूरियों से नहीं पहचानी जातीं. उनकी पहचान अब उन हरे-भरे खेतों और लहलहाती फ़सलों से है, जिन्हें वे अपनी मेहनत से उगा रही हैं. उनकी पहचान उस बेहतर भविष्य से भी है, जिसे वे अपने बच्चों के लिए संजो रही हैं.यह कहानी वहाँ से शुरू होती है, जहाँ महिलाएँ बंजर ज़मीन में फिर से जीवन लाती हैं. और वहाँ तक पहुँचती है, जहाँ पानी सिर्फ़ खेतों और घरों तक नहीं, बल्कि हर बच्चे के भविष्य तक भी पहुँचता है. जब महिलाएँ जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन समाधानों में आगे बढ़कर काम करती हैं, तो उसका लाभ हर बच्चे तक पहुँचता है.यह लेख पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ. © UNICEF/Vineeta Misra राजस्थान के आदोल गाँव में अपने स्कूल के बाहर पानी पीती, सारा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces