-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: अस्पताल पर भीषण हमले में मृंतक संख्या बढ़ी, बढ़ते ड्रोन हमलों पर चिन्ता

Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
सूडान: अस्पताल पर भीषण हमले में मृंतक संख्या बढ़ी, बढ़ते ड्रोन हमलों पर चिन्ता
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने बताया है कि सूडान के दारफ़ूर में एक अस्पताल पर हुए भीषण हमले में मृतक संख्या और बढ़ गई है. साथ ही, इस वर्ष आम लोगों के ख़िलाफ़ ड्रोन हमलों में "तेज़ वृद्धि" भी देखी गई है. यूएन एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पूर्वी दारफ़ूर की राजधानी अल दीइन (Al Deain) के प्रशिक्षण अस्पताल पर हमला किया गया. इस तरह के हमलों को, सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और त्वरित समर्थन बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 से भड़के क्रूर युद्ध में एक नया झटका समझा जा रहा है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, तलाशी अभियान के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है, जिनमें सात महिलाएं और 13 बच्चे हैं. मृतकों में एक डॉक्टर और दो नर्सें भी हैं, जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है, जिनमें मरीज़ और उनके परिजन शामिल हैं.WHO के आँकड़ों के मुताबिक़, युद्ध की शुरुआत से अब तक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुए हमलों में मारे गए लोगों की कुल संख्या 2,000 से अधिक हो गई है.सूडान में WHO की उप प्रतिनिधि डॉक्टर हाला खुदरी ने कहा कि अस्पताल पर हमला केवल एक इमारत पर हमला नहीं है, बल्कि यह इलाज की तलाश कर रहे लोगों, अन्य लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और संकट के समय जीवित रहने की संभावना पर हमला है.उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि सूडान के सशस्त्र युद्ध को जल्द ही, तीन वर्ष होने वाले हैं, मगर स्वास्थ्य सेवा पर हमले जारी हैं. © UNICEF/Mohammed Jamal डॉक्टर हाला खुदरी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों, एम्बुलेंसों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीज़ों को"बार-बार निशाना"बनाया गया है.प्रशिक्षण अस्पताल, इस पर हुए हमले के कारण प्रभावी रूप से बन्द हो गया है. WHO अधिकारी ने बताया कि अब मरीज़ों को निकट के संचालित अस्पताल तक पहुँचने के लिए 160 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो विशेष सेवाओं की आवश्यकता वाले रोगियों के लिए अत्यन्त कठिन है. यह अस्पताल शहर के 20 लाख से अधिक लोगों और पूर्वी दारफ़ूर प्रान्त के नौ अन्य इलाक़ों के लिए मुख्य स्वास्थ्य केन्द्र रहा है.ज़िम्मेदारों की तलाशहमले के लिए कौन तत्व ज़िम्मेदार हैं, इस सवाल पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) की प्रवक्ता मार्ता हर्टाडो ने जिनीवा में बताया कहा कि हालाँकि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन युद्ध केदोनों पक्ष ड्रोन का व्यापक उपयोग कर रहे हैं.उन्होंने आगाह करते हुए बताया कि इस वर्ष सूडान में हवाई हमलों में, ड्रोन के उपयोग में भारी उछाल आया है, जिसमें "घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उच्च तकनीक और अपेक्षाकृत सस्ते हथियारों के विनाशकारी प्रभाव" नज़र आता है. उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच ऐसे हमलों में500 से अधिक लोग मारे गए हैं.गम्भीर क्षेत्रीय परिणामों का जोखिमसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बढ़ते ड्रोन हमले, सूडान की सीमाओं के पार तक भी हो रहे हैं, जिससे युद्ध दीगर भड़कने का गम्भीर जोखिम है और जिसके गम्बीर क्षेत्रीय परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने पिछले सप्ताह सूडान-चाड सीमा के पास और चाड के भीतर हुए घातक ड्रोन हमलों का भी ज़िक्र किया.मार्टा हर्टाडो ने कहा कि आम लोगों और बुनियादी ढाँचों को नष्ट करने वाले ऐसे हमलों का निरन्तर चलन, अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानूनों के उल्लंघन और युद्ध अपराध माना जा सकता है. उन्होंने युद्ध को बढ़ावा देने वाले "हथियारों की आपूर्ति " को रोकने का भी आहवान किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement