-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए उपकरणों से तपेदिक (TB) को समाप्त करने में मिल सकती है जीवरक्षक मदद

Source: UN News: गुरुवार, 26 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
नए उपकरणों से तपेदिक (TB) को समाप्त करने में मिल सकती है जीवरक्षक मदद
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारियों में से एक - तपेदिक (TB) को समाप्त करने के लिए कार्रवाई तेज़ किए जाने का आहवान किया है, जिनमें तपेदिक से जीवन बचाने में मदद करने वाले नए नैदानिक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने पर ज़ोर शामिल है. Tweet URL ग़ौरतलब है कि टीबी बैक्टीरिया के कारण होता है जो अक्सर फेफड़ों को प्रभावित करता है. दुनिया भर में हर दिन 3,300 से अधिक लोग तपेदिक बीमारी से मौत के मुँह में धकेल दिए जाते हैं. इनमें से लगभग 40 प्रतिशत मौतें, दक्षिण-पूर्व एशिया में होती हैं. अलबत्ता, यह बीमारी रोकथाम योग्य और उपचार योग्य दोनों है.WHO ने विश्व तपेदिक दिवस, 24 मार्च के अवसर पर, तपेदिक की जाँच-पड़ताल और परीक्षण पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें देशों से, नए आणविक नैदानिक परीक्षण और जीभ के नमूने (Tongue Swab) जैसे नवाचार लागू किए जाने की सिफ़ारिशें की गई हैं. इनसे बीमारी की तेज़ी से पहचान करने में मदद मिल सकती है.ये परीक्षण वर्तमान में उपलब्ध परीक्षणों की तुलना में आधी क़ीमत के हैं, बैटरी ऊर्जा पर चलते हैं और एक घंटे से भी कम समय में परिणाम देते हैं, जिसका अर्थ है कि उपचार जल्दी शुरू किया जा सकता है.जीभ के नमूने एकत्र करने से, उन वयस्कों और युवाओं को पहली बार टीबी परीक्षण हासिल करने में मदद मिलती है जो थूक (sputum) पैदा नहीं कर सकते. इसके नमूने आसानी से एकत्र किए जा सकते हैं, जिससे उन लोगों में बीमारी का पता लगाना सम्भव हो जाता है जिन्हें इस बीमारी से मौत का अधिक ख़तरा है.धन की कटौती चिन्ताजनकWHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस का कहना है, "ये नए उपकरण तेज़, सटीक निदान को लोगों के क़रीब पहुँचाकर, ज़िन्दगियाँ बचाकर, संक्रमण को रोककर और लागत कम करके, तपेदिक के लिए वास्तव में परिवर्तनकारी साबित हो सकते हैं."टीबी के अलावा, इनमें एचआईवी (HIV), एमपॉक्स (mpox) और एचपीवी (human papillomavirus) जैसी अन्य बीमारियों के परीक्षण की भी क्षमता है.WHO ने ध्यान दिलाया है कि अलबत्ता, टीबी से निपटने के वैश्विक प्रयासों ने वर्ष 2000 से लगभग 8 करोड़ 30 लाख करोड़ लोगों की जान बचाई है, लेकिन धन सहायता में कटौती ने, इन उपलब्धियों को ख़तरे में डाल दिया है.उच्च लागत और केन्द्रीकृत प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए नमूना - परिवहन पर निर्भरता जैसी सीमितताओं के कारण, कई देशों में त्वरित नैदानिक उपकरणों को अपनाना एक चुनौती रही है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि हालाँकि, नई प्रौद्योगिकियाँ एक महत्वपूर्ण क़दम हैं, मगर टीबी को समाप्त करने के लिए अनुसन्धान और नवाचार में निरन्तर निवेश की आवश्यकता होगी.जबकि अनुसन्धान के लिए वैश्विक वित्त पोषण, आवश्यक अनुमानित 5 अरब डॉलर वार्षिक से काफ़ी कम बना हुआ है.टीबी को ख़त्म किया जा सकता हैनए दिशानिर्देश विश्व टीबी दिवस, 24 मार्च पर जारी किए गए, जिसकी थीमं है - "हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं" विषय के तहत मनाया जा रहा है.WHO ने देशों की सरकारों से नए नैदानिक उपकरणों के प्रसार में तेज़ी लाने, जन-केन्द्रित टीबी देखभाल को मज़बूत करने और सहनशील स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण का आग्रह किया. © WHO साथ ही देशों को, बीमारी के सामाजिक और आर्थिक कारकों से निपटने और वैश्विक संकटों तथा वित्त पोषण की कमी के बीच आवश्यक टीबी सेवाओं की रक्षा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है.WHO के एचआईवी, तपेदिक, हेपेटाइटिस और यौन संचारित संक्रमण विभाग की निदेशक डॉक्टर टेरेज़ा कासाएवा के अनुसार, टीबी का मुक़ाबला करने में ख़र्च की गई हर एक डॉलर की रक़म से, $43 तक का स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ उत्पन्न हो सकता है.उन्होंने कहा, "अब जिस चीज़ की आवश्यकता है वह है निर्णायक नेतृत्व, रणनैतिक निवेश और जीवन बचाने तथा समुदायों की रक्षा के लिए, WHO की सिफ़ारिशों और नवाचारों को तेज़ी से लागू किया जाना."

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement