-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: 1,500 दिनों बाद भी नहीं थम रहा है 'मौतों व बर्बादी का सिलसिला'

Source: UN News: बुधवार, 25 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
यूक्रेन: 1,500 दिनों बाद भी नहीं थम रहा है 'मौतों व बर्बादी का सिलसिला'
रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन में पूर्ण स्तर पर किया गया आक्रमण, पिछले 1,500 दिनों से मौतों, विध्वंस व गहरी हताशा की वजह बना हुआ है, और पहले की तुलना में अब हिंसा बद से बदतर होती जा रही है. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सुरक्षा परिषद की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है. यूक्रेन ने 18 मार्च को अपने एक पत्र में रूसी सैन्य बलों के हमलों में आई तेज़ी का उल्लेख किया था, जिसके बाद योरोपीय देशों के सदस्यों ने सुरक्षा परिषद की बैठक का अनुरोध किया था. इन हमलों की वजह से देश में चिन्ताजनक स्थिति है. 19 मार्च के बाद से अब तक, कम से कम 25 आम नागरिक मारे जा चुके हैं और 130 घायल हुए हैं. दोनेत्स्क, सूमी और ज़ैपोरिझझिया क्षेत्रों में जान-माल की अधिक हानि हुई है. Tweet URL यूएन अवर महासचिव रोज़मैरी डीकार्लो ने 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद को बताया कि रूसी सैन्य बलों के यूक्रेन पर आक्रमण को चार वर्ष से अधिक समय बीत चुका है. लगभग 1,500 दिनों से जारी मौतें, बर्बादी और हताशा.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) के अनुसार, फ़रवरी 2022 के बाद से अब तक 15 हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें 775 बच्चे हैं. हताहतों का वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.“आज, हिंसा थमने के बजाय, पहले से कहीं अधिक ख़राब होती जा रही है.” जान-माल की हानिइस वर्ष, फ़रवरी में 188 आम नागरिक मारे गए और 757 घायल हुए, जोकि पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 45 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.अवर महासचिव डीकार्लो ने आगाह किया कि रूसी हमले इस महीने भी जारी हैं. 7 मार्च को ख़ारकीव शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई. वहीं, राजधानी कीव में 13-14 मार्च को हुए हमले में 6 लोगों के मारे जाने की ख़बर थी. इसके अलावा अन्य हमले भी हुए हैं. उन्होंने बताया कि 24 फ़रवरी को सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद से, यूक्रेन में लड़ाई बिना रुके जारी है. रूसी सैन्य बलों ने मार्च महीने में मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं, जिनमें से लगभग 50 फ़ीसदी ड्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में किए गए.महत्वपूर्ण बुनियादी प्रतिष्ठानों को इन हमलों में निशाना बनाया गया है, जिससे ऊर्जा संयंत्रों, बिजली आपूर्ति, स्कूलों, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों, रिहायशी इमारतों व परिवहन नैटवर्क को क्षति पहुँच रही है.अवर महासचिव डीकार्लो ने ज़ोर देकर कहा कि युद्ध के जारी रहने से क्षेत्रीय व अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पनप रहे हैं, और इसलिए जल्द से जल्द, बिना किसी शर्त के युद्धविराम को लागू किया जाना होगा.यूक्रेन में हमलों की वजह से ऊर्जा प्रतिष्ठानों को भारी नुक़सान पहुँचा है, जिससे बिजली आपूर्ति, तापन व्यवस्था व जल आपूर्ति में व्यवधान आया है.यूक्रेन के ड्रोन हमलेइस बीच, रूस के अनुसार, यूक्रेनी सैन्य बलों द्वारा ड्रोन हमले किए जा रहे हैं, जिनमें आम नागरिकों और बुनियादी प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है.इनमें रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर किया गया, अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला भी है, जोकि 14 से 16 मार्च के दौरान किया गया था.इस हमले में, 250 ड्रोन को मार गिराया गया. किसी आम नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है. अवर महासचिव ने बताया कि यूक्रेन की सीमा के नज़दीक स्थित रूसी इलाक़ों में आम नागरिक हताहत हो रहे हैं और बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुँच रही है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र इन ख़बरों की पुष्टि कर पाने में असमर्थ है.आम नागरिकों की रक्षा UN Photo/Eskinder Debebe यूक्रेन में शान्ति व सुरक्षा बनाए रखने पर सुरक्षा परिषद की बैठक का दृश्य. स्क्रीन पर मानवतावादी मामलों और आपातकालीन राहत के लिए समन्वयक टॉम फ़्लैचर नज़र आ रहे हैं. आपात राहत मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने चिन्ता जताई कि यूक्रेन में हताहत आम नागरिकों की संख्या, पिछले वर्ष इसी अवधि के स्तर को पार कर गई है. आम लोगों को सिलसिलेवार ड्रोन व मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें घर, स्कूल व अस्पताल बर्बाद हो रहे हैं. लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में पूरे समुदाय अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं. “बच्चों के लिए इसका अर्थ है, स्कूली पढ़ाई से वंचित होना, लम्बे समय तक जारी रहने वाला तनाव व भय और अपने प्रियजन से अलग हो जाना.”टॉम फ़्लैचर ने कहा कि ऊर्जा व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले किए जाने से आम नागरिक अपनी गुज़र-बसर के लिए आवश्यक सेवाओं से दूर हो जाते हैं.उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अपने साझेदार संगठनों के साथ मिलकर, जनवरी महीने में 10 लाख लोगों तक मानवीय सहायता पहुँचाई और ज़रूरतमन्दों के लिए भोजन, नक़दी सहायता, मेडिकल देखभाल, आश्रय व संरक्षण की व्यवस्था की गई.अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने कहा कि आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करना होगा, सभी आम नागरिकों तक मदद पहुँचाने के लिए बेरोकटोक मार्ग मुहैया कराना होगा, और 36 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने के इरादे से 2 अरब डॉलर की योजना को समर्थन देना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement