-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संक्षेप में: संकटग्रस्त यमन के लिए अपील, सोमालिया में क़ीमतों में उछाल ने बढ़ाई परेशानी

Source: UN News: सोमवार, 23 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
संक्षेप में: संकटग्रस्त यमन के लिए अपील, सोमालिया में क़ीमतों में उछाल ने बढ़ाई परेशानी
यमन में संयुक्त राष्ट्र सहायता टीम ने चेतावनी दी है कि युद्धग्रस्त देश में परिस्थितियाँ बहुत गम्भीर हैं. इसी इरादे से, 1.2 करोड़ लोगों तक जीवनरक्षक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए 2 अरब डॉलर की अपील जारी की गई है. वर्ष 2014 के बाद से ही, यमनी सरकारी बल और हूथी लड़ाकों के बीच देश पर नियंत्रण के लिए टकराव जारी है. अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन का समर्थन प्राप्त है, और यह दक्षिणी क्षेत्र में स्थित शहर अदन में स्थित है.वहीं हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) का राजधानी सना समेत देश के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से पर क़ब्ज़ा है. एक अनुमान के अनुसार, यमन में 2.23 करोड़ लोगों को मानवीय राहत व संरक्षण सेवाओं की आवश्यकता है, जिनमें 52 लाख लोग आन्तरिक रूप से विस्थापित हैं. इनमें महिलाएँ, बच्चे और प्रवासी व शरणार्थी भी हैं, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी हिंसक टकराव का दंश झेल रहे हैं. इसके अलावा, यमन में जलवायु झटके भी महसूस किए गए हैं और वित्तीय समर्थन में कमी आई है. यूएन मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने वर्ष 2026 के लिए अपनी सहायता योजना में बताया था कि 1.83 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं. वहीं, पाँच वर्ष से कम आयु के 22 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार है, जिनमें 5 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण के गम्भीर मामलों की चपेट में हैं. मानवीय सहायता में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय ने बताया कि अति-आवश्यक सेवाओं पर भीषण दबाव है. 40 प्रतिशत स्वास्थ्य केन्द्र या तो ठप हैं या फिर वहाँ आंशिक रूप से ही सेवाएँ मुहैया हो पा रही हैं. 1.4 करोड़ लोगों को जल, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई के लिए आवश्यकता है.सोमालिया: क़ीमतों में उछाल से गहराया संकट © UNICEF Somalia सोमालिया के डॉलो में कुपोषण के शिकार एक वर्षीय बच्चे का इलाज हो रहा है. मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से ईंधन और अन्य सामान की क़ीमतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है, जिससे सोमालिया में पहले से ही चुनौतीपूर्ण मानवीय स्थिति और बिगड़ रही है.यूएन मानवीय सहायता एजेंसियों के अनुसार, आपात हालात की वजह से जीवनरक्षक सहायता प्रयासों पर असर हुआ है. यूएन कार्यालय प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयॉर्क में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि ईंधन व अति-आवश्यक सामान के दामों में उछाल आने से न केवल देश में संकट बिगड़ रहा है, बल्कि मानवीय सहायता अभियान में भी बाधा आ रही है.पिछले कुछ दिनों में ईंधन की क़ीमतें दोगुनी हो चुकी हैं, प्रति लीटर 0.60 डॉलर से बढ़कर 1.50 डॉलर. जोकि मुख्य रूप से ईरान पर अमेरिका व इसराइल के हमलों और ईरान की जवाबी बमबारी से उपजे हालात से हुआ है.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने कहा है कि ऊँची क़ीमतों से भोजन व जल की क़ीमतों में उछाल आया है जबकि सहायता सामग्री के परिवहन की लागत भी दोगुनी हो गई है.सोमालिया, अति-आवश्यक सामान के 90 फ़ीसदी के लिए आयात पर निर्भर है. वर्तमान परिस्थितियों में, पोषण सामग्री, दवाओं और स्वच्छता बरतने सम्बन्धी सामग्री की खेप में देरी हुई है.यह संकट एक ऐसे समय में उभर रहा है, जब सोमालिया में गम्भीर सूखे की स्थिति से लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हैं. 65 लाख सोमाली नागरिकों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है, और 18 लाख बच्चे कुपोषित हैं.यूएन के अनुसार, 85 करोड़ डॉलर की सहायता अपील में से केवल 11 प्रतिशत धनराशि का ही प्रबन्ध हो पाया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement