Advertisement
ईरान: भीषण हमलों में बड़ी संख्या में लोग हताहत, विशाल पैमाने पर विस्थापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 15 मार्च तक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों पर 18 हमलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 8 लोगों की जान गई है. आपात उपचार और मनोसामाजिक समर्थन सेवाओं की मांग में उछाल दर्ज किया गया है.
युद्ध की वजह से आम लोगों की आजीविका, स्थानीय व्यवसायों के कामकाज में अवरोध उपजे हैं, आम नागरिक व समुदाय तनाव व बेचैनी से जूझ रहे हैं और अग्रिम पांत के राहतकर्मी चुनौतियों के बावजूद काम में जुटे हैं.
हमलों से बचने के लिए ईरानी नागरिक, बड़े शहरी इलाक़ों से सुरक्षित आश्रय की तलाश में जा रहे हैं, और अब तक 32 लाख लोगों के अपने घर छोड़कर जाने का अनुमान है.आवश्यक सेवाओं पर असरकुछ इलाक़ों में अति-आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर असर हुआ है. 7 मार्च को हुए हमलों के बाद क़ेश्म द्वीप पर स्थित 25 से अधिक गाँवों में जल की आपूर्ति ठप हो गई थी, चूँकि जल शोधन प्लांट को नुक़सान पहुँचा था. वहीं, तेहरान और अन्य बड़े शहरों में बिजली आपूर्ति नैटवर्क को भी क्षति पहुँचने से कटौती होने की जानकारी है. कुछ इलाक़ों में जल की क़िल्लत महसूस की जा रही है और ट्रकों के ज़रिए आपात आपूर्ति की गई है.ईरान में 7 मार्च को तेल रिफ़ाइनरी प्लांट पर हमले हुए थे और केवल राजधानी तेहरान में ही 4 को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद उनमें आग भड़क गई थी. इसके बाद, तेहरान के आसमान में घनघोर धुँआ छा गया था, जिसके बाद सरकार ने ज़हरीली, अम्लीय बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की थी.ईरान के सांस्कृतिक धरोहर मंत्रालय के अनुसार, हवाई हमलों में कम से कम 56 सांस्कृतिक विरासत स्थल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें तेहरान के गुलिस्ताँ पैलेस समेत अन्य कई बड़े स्थल, इसफ़हान शहर में यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध इलाक़े, कुर्दिस्तान में धरोहर इमारतें समेत अन्य स्थान हैं. ईरान में 16 लाख से अधिक शरणार्थियों ने शरण ली हुई है, जिनमें अधिकाँश अफ़ग़ान नागरिक हैं. उनमें से बहुत से लोगों के लिए स्थिति नाज़ुक है और समर्थन के लिए सीमित नैटवर्क है. 28 फ़रवरी के बाद से अब तक, 24 हज़ार से अधिक अफ़ग़ान, ईरान से अपने देश लौट चुके हैं.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


