-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य पूर्व युद्ध: कोविड महामारी के बाद मानवीय सहायता प्रयासों पर सबसे बड़ा संकट

Source: UN News: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व युद्ध: कोविड महामारी के बाद मानवीय सहायता प्रयासों पर सबसे बड़ा संकट
संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में भड़के युद्ध के कारण, जीवनरक्षक मानवीय सहायता कार्यों में कोविड-19 महामारी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा व्यवधान उपजने की आशंका है. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पूरे क्षेत्र में चिन्ताजनक घटनाक्रम के बीच, युद्ध को समाप्त किए जाने की अपील दोहराई है. महासचिव ने यूएन प्रवक्ता कार्यालय द्वारा मंगलवार को न्यूयॉर्क में जारी वक्तव्य में दोहराया है कि, “मध्य पूर्व में युद्ध को तुरन्त समाप्त होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने से सम्बन्धित सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को लागू किया जाना चाहिए, जिनमें प्रस्ताव 2817 भी शामिल है. इस प्रस्ताव में ईरान द्वारा पड़ोसी देशों पर किए जा रहे हमले रोकने की मांग की गई है. Tweet URL WFP के कार्यकारी उप निदेशक कार्ल स्काउ ने जिनीवा में पत्रकारों से कहा, “लेबनान में तात्कालिक प्रभाव के अलावा, इस युद्ध का वैश्विक मानवीय सहायता अभियानों पर भी गहरा असर पड़ा है. हम यह पीड़ा स्पष्ट रूप से महसूस कर रहे हैं.”“हमारी सप्लाई चेन, कोविड महामारी और 2022 के यूक्रेन युद्ध के बाद सबसे गम्भीर व्यवधान के कगार पर हो सकती हैं.”उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व क्षेत्र में हिंसक टकराव अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, जिसका मानवीय राहत अभियानों पर असर पड़ रहा है. उप निदेशक कार्ल स्काउ ने कहा कि जहाज़ों की आवाजाही का समय बढ़ गया है और परिवहन लागत में भी वृद्धि हो रही है. WFP के लिए यह अब तक 18 प्रतिशत बढ़ चुकी है. 28 फ़रवरी को इसराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों और उसके जवाब में ईरान व सहयोगी गुटों के पलटवार हमलों के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है.“हमारे हज़ारों ट्रक रोज़ सड़कों पर चल रहे हैं. ये अब अधिक महँगे ईंधन पर चल रहे हैं, क्योंकि तेल की क़ीमतें बढ़ गई हैं.”उन्होंने बढ़ती लागत के प्रभाव पर चिन्ता जताते हुए कहा कि “इसका अर्थ है कि हम कम खाद्य सामग्री ख़रीद पा रहे हैं," और ज़रूरतमन्द आबादी को कम नक़दी सहायता ही मिल पा रही है.गम्भीर भूख का जोखिमयूएन खाद्य एजेंसी को सूडान में अकाल जैसी स्थिति झेल रहे लोगों के लिए खाद्य सहायता में कटौती करनी पड़ी है, जबकि अफ़ग़ानिस्तान में गम्भीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों में से केवल हर 4 में 1 तक ही सहायता पहुँच पा रही है.WFP अधिकारी कार्ल स्काउ ने कहा कि एक अन्य बड़ी चिन्ता वैश्विक उर्वरक बाज़ार में हो रहे व्यवधान से जुड़ी है, “ठीक उसी समय जब सब-सहारा अफ़्रीका में बुआई का मौसम शुरू होने वाला है.” उन्होंने बताया कि दुनिया की लगभग एक-चौथाई उर्वरक आपूर्ति, 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के रास्ते होती है, जहाँ व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही लगभग पूरी तरह से ठप है. फ़ारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह अहम, संकरा जलमार्ग तेल, गैस, उर्वरक समेत अन्य सामग्री की आपूर्ति के नज़रिए से अहम है.कार्ल स्काउ ने ज़ोर देकर कहा कि वैश्विक खाद्य और ईंधन क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी “लाखों परिवारों को आवश्यक खाद्य वस्तुएँ ख़रीदने में असमर्थ बना सकती है,” विशेष रूप से, सब-सहारा अफ़्रीका और एशिया क्षेत्र में, आयात पर निर्भर रहने वाले देशों में.निदेशक कार्ल स्काउ ने आगाह किया कि, “यदि मध्य पूर्व का यह युद्ध जून तक जारी रहता है, तो क़ीमतों में वृद्धि के कारण अतिरिक्त 4.5 करोड़ लोग गम्भीर भूख की चपेट में आ सकते हैं.”इससे वैश्विक भूख की समस्या, अब तक के अपने सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच सकती है, और यह एक बेहद गम्भीर और चिन्ताजनक स्थिति होगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement