-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

5 वर्ष की उम्र से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत - यूएन रिपोर्ट

Source: UN News: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
5 वर्ष की उम्र से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत - यूएन रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि वर्ष 2024 में, अपने 5 साल पूरे करने से पहले ही लगभग 49 लाख बच्चों की मौत हो गई, जिनमें से 23 लाख नवजात शिशु हैं. संगठन के अनुसार, यह चिन्ताजनक आँकड़ा, बाल जीवन रक्षा के क्षेत्र में वैश्विक प्रगति की धीमी हो रही गति को उजागर करता है. रिपोर्ट में ज़ोर देकर कहा गया है कि इन मौतों में से अधिकांश को प्रभावी और कम लागत वाले उपायों तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करके रोका जा सकता है.पहली बार, इस विश्लेषण में न केवल यह बताया गया है कि कितने बच्चे, और कहाँ पर मृत्यु का शिकार हो रहे हैं, बल्कि इसके कारणों की भी व्यापक तस्वीर प्रस्तुत की गई है. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र के अन्तर-एजेंसी समूह द्वारा जारी ‘Levels and Trends in Child Mortality’ रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2000 के बाद से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मौतों की संख्या में 50 फ़ीसदी से अधिक की कमी आई है, लेकिन 2015 के बाद इस गिरावट की गति में 60 प्रतिशत से अधिक की सुस्ती दर्ज की गई है.1 महीने से 5 वर्ष की आयु के बीच के एक लाख से अधिक बच्चों की मौत अत्यधिक गम्भीर कुपोषण के कारण हुई. यह इस तरह की मौतों का पहला वैश्विक अनुमान है, जिसमें पाकिस्तान, सोमालिया और सूडान में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि कुपोषण, बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमज़ोर कर देता है, और अन्य बीमारियों के प्रति सम्वेदनशीलता बढ़ा देता है. अनेक मामलों का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पाता है.रोकथाम सम्भवबाल कल्याण के लिए यूएन एजेंसी (UNICEF) की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने कहा, “किसी भी बच्चे की मौत उन बीमारियों से नहीं होनी चाहिए, जिन्हें हम रोकना जानते हैं. लेकिन हमें चिन्ताजनक संकेत मिल रहे हैं कि बाल जीवन रक्षा में प्रगति धीमी पड़ रही है, और यह ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक बजट में और कटौती देखी जा रही है.”संक्रामक रोग अब भी एक बड़ा ख़तरा बने हुए हैं. वर्तमान में, वैश्विक स्तर पर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की 43 प्रतिशत मौतों के लिए 9 प्रमुख संक्रमण ज़िम्मेदार हैं.शिशुओं में जीवन के पहले महीने के बाद, मलेरिया, दस्त और निमोनिया जैसी बीमारियाँ मृत्यु के प्रमुख कारण हैं, ख़ासकर उन क्षेत्रों में जहाँ रोग का बोझ अधिक है.चाड, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, निजेर और नाइजीरिया जैसे देशों में मौतों के मामले में अधिक हैं. यहाँ युद्ध, जलवायु झटके, आक्रामक मच्छरों का फैलाव, दवा प्रतिरोध और अन्य जैविक ख़तरों के कारण रोकथाम और उपचार तक पहुँच प्रभावित हो रही है.नवजात शिशुओं की मौतें अब 5 वर्ष से कम आयु के कुल मृत्यु मामलों का लगभग आधा हिस्सा बन गई हैं, जो जन्म के समय और उसके आसपास होने वाली मौतों को रोकने में धीमी प्रगति को दर्शाता है.वहीं, समय से पहले जन्म से जुड़ी जटिलताएँ और प्रसव के दौरान उत्पन्न समस्याएँ भी इसके प्रमुख कारण हैं. © UNFPA Moldova/Adriana Bîzgu यूक्रेन की एक गर्भवती महिला को अपनी माँ और छोटे बच्चे के साथ, अपना स्थान सुरक्षा की तलाश में छोड़कर, मोल्दोवा पहुँचना पड़ा है. भौगोलिक असमानताएँभौगोलिक असमानताएँ अब भी बेहद स्पष्ट हैं. वर्ष 2024 में 5 वर्ष से कम आयु के कुल मृत्यु मामलों में 58 प्रतिशत सब-सहारा अफ़्रीका में दर्ज किए गए, जबकि दक्षिण एशिया में यह 25 प्रतिशत रहा.युद्ध और अस्थिरतापूर्ण परिस्थितियों से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की 5 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु की सम्भावना अन्य क्षेत्रों के बच्चों की तुलना में, लगभग तीन गुना अधिक है.रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में 5 से 24 वर्ष आयु वर्ग के 21 लाख बच्चों, किशोरों और युवाओं की मृत्यु हुई. जहाँ छोटे बच्चों में संक्रामक रोग और चोटें प्रमुख कारण हैं, वहीं किशोरावस्था में जोखिम बदल जाते हैं. 15 से 19 वर्ष की लड़कियों में आत्म-हानि और लड़कों में सड़क दुर्घटनाएँ प्रमुख कारण है.यूएन अधिकारियों ने चेतावनी दी कि विकास के लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों में कमी के कारण मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य से जुड़े आवश्यक कार्यक्रमों पर दबाव बढ़ता जा रहा है.कोई भी बच्चा पीछे न छूटेयूएन में आर्थिक और सामाजिक मामलों के प्रमुख ली जुनहुआ ने इन निष्कर्षों को एक चेतावनी बताते हुए कहा कि अनेक देश सतत विकास लक्ष्यों के तहत बाल जीवन रक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने की राह से भटक गए हैं.उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि इन मौतों को कैसे रोका जा सकता है. अब ज़रूरत है नए सिरे से राजनैतिक प्रतिबद्धता, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर निवेश और मज़बूत डेटा प्रणालियों की, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे.”रिपोर्ट इस बात पर ज़ोर देती है कि बाल स्वास्थ्य में संसाधन निवेश, विकास के सबसे किफ़ायती उपायों में से एक है. साथ ही, टीकाकरण, पोषण कार्यक्रम और जन्म के समय प्रशिक्षित देखभाल जैसी सिद्धहस्त पहल के ज़रिए लाखों बच्चों की जान बचाई जा सकती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement