×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:02 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: संकटग्रस्त यमन के लिए अपील, सोमालिया में क़ीमतों में उछाल ने बढ़ाई परेशानी
Source: UN News: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
यमन में संयुक्त राष्ट्र सहायता टीम ने चेतावनी दी है कि युद्धग्रस्त देश में परिस्थितियाँ बहुत गम्भीर हैं. इसी इरादे से, 1.2 करोड़ लोगों तक जीवनरक्षक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए 2 अरब डॉलर की अपील जारी की गई है. वर्ष 2014 के बाद से ही, यमनी सरकारी बल और हूथी लड़ाकों के बीच देश पर नियंत्रण के लिए टकराव जारी है. अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार को सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन का समर्थन प्राप्त है, और यह दक्षिणी क्षेत्र में स्थित शहर अदन में स्थित है.वहीं हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) का राजधानी सना समेत देश के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से पर क़ब्ज़ा है. एक अनुमान के अनुसार, यमन में 2.23 करोड़ लोगों को मानवीय राहत व संरक्षण सेवाओं की आवश्यकता है, जिनमें 52 लाख लोग आन्तरिक रूप से विस्थापित हैं. इनमें महिलाएँ, बच्चे और प्रवासी व शरणार्थी भी हैं, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से जारी हिंसक टकराव का दंश झेल रहे हैं. इसके अलावा, यमन में जलवायु झटके भी महसूस किए गए हैं और वित्तीय समर्थन में कमी आई है. यूएन मानवतावादी कार्यालय (
OCHA
) ने वर्ष 2026 के लिए अपनी सहायता योजना में बताया था कि 1.83 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं. वहीं, पाँच वर्ष से कम आयु के 22 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार है, जिनमें 5 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण के गम्भीर मामलों की चपेट में हैं. मानवीय सहायता में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय ने बताया कि अति-आवश्यक सेवाओं पर भीषण दबाव है. 40 प्रतिशत स्वास्थ्य केन्द्र या तो ठप हैं या फिर वहाँ आंशिक रूप से ही सेवाएँ मुहैया हो पा रही हैं. 1.4 करोड़ लोगों को जल, स्वच्छता व साफ़-सफ़ाई के लिए आवश्यकता है.सोमालिया: क़ीमतों में उछाल से गहराया संकट © UNICEF Somalia सोमालिया के डॉलो में कुपोषण के शिकार एक वर्षीय बच्चे का इलाज हो रहा है. मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की वजह से ईंधन और अन्य सामान की क़ीमतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है, जिससे सोमालिया में पहले से ही चुनौतीपूर्ण मानवीय स्थिति और बिगड़ रही है.यूएन मानवीय सहायता एजेंसियों के अनुसार, आपात हालात की वजह से जीवनरक्षक सहायता प्रयासों पर असर हुआ है. यूएन कार्यालय प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयॉर्क में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि ईंधन व अति-आवश्यक सामान के दामों में उछाल आने से न केवल देश में संकट बिगड़ रहा है, बल्कि मानवीय सहायता अभियान में भी बाधा आ रही है.पिछले कुछ दिनों में ईंधन की क़ीमतें दोगुनी हो चुकी हैं, प्रति लीटर 0.60 डॉलर से बढ़कर 1.50 डॉलर. जोकि मुख्य रूप से ईरान पर अमेरिका व इसराइल के हमलों और ईरान की जवाबी बमबारी से उपजे हालात से हुआ है.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने कहा है कि ऊँची क़ीमतों से भोजन व जल की क़ीमतों में उछाल आया है जबकि सहायता सामग्री के परिवहन की लागत भी दोगुनी हो गई है.सोमालिया, अति-आवश्यक सामान के 90 फ़ीसदी के लिए आयात पर निर्भर है. वर्तमान परिस्थितियों में, पोषण सामग्री, दवाओं और स्वच्छता बरतने सम्बन्धी सामग्री की खेप में देरी हुई है.यह संकट एक ऐसे समय में उभर रहा है, जब सोमालिया में गम्भीर सूखे की स्थिति से लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हैं. 65 लाख सोमाली नागरिकों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है, और 18 लाख बच्चे कुपोषित हैं.यूएन के अनुसार, 85 करोड़ डॉलर की सहायता अपील में से केवल 11 प्रतिशत धनराशि का ही प्रबन्ध हो पाया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces