-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग़ाज़ा: मानवीय राहत आपूर्ति में अवरोधों के बीच, बढ़ती सहायता आवश्यकताएँ

Source: UN News: शुक्रवार, 20 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
ग़ाज़ा: मानवीय राहत आपूर्ति में अवरोधों के बीच, बढ़ती सहायता आवश्यकताएँ
फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी (UNRWA) ने कहा है कि मध्य पूर्व में व्याप्त संकट की वजह से सहायता आपूर्ति व्यवस्था पर बढ़ते दबाव के बीच, ग़ाज़ा पट्टी में मानवीय ज़रूरतें निरन्तर बढ़ रही हैं. यूएन एजेंसी के अनुसार, अति-आवश्यक सहायता की उपलब्धता सीमित होने की वजह से परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. अनेक परिवार अब भी अपने क्षतिग्रस्त घरों और भीड़ भरे शरण स्थलों में रहने के लिए मजबूर हैं.आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बताया कि यूएन टैंट, बिस्तर, ग़द्दे समेत अन्य ज़रूरी सामान तेज़ी से समाप्त होते जा रहे हैं, और इस वजह से स्थानीय बाज़ारों से कपड़ों, बिस्तरों, रसोई के लिए आवश्यक सामान ख़रीदे गए हैं. Tweet URL मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के युद्ध के कारण सामान की आपूर्ति में चुनौतियाँ उपजी हैं, और पाबन्दियाँ लगाई गई हैं, जिससे सहायता सामग्री सिमटती जा रही है. इन चुनौतियों के बीच, यूएन एजेंसियाँ आम फ़लस्तीनियों तक ज़रूरी मदद पहुँचाने में जुटी हैं. इस बीच, फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी के प्रमुख फ़िलिपे लज़ारिनी ने सचेत किया है कि ग़ाज़ा में ख़तरनाक स्थिति का सामान्यीकरण हो रहा है, दंडहीनता प्रबल है, और मध्य पूर्व में तनाव व टकराव के बीच, यहाँ सख़्त और ग़ैर-आनुपातिक क़दम उठाए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि यह एक घातक चक्र है: जितने अधिक अधिकार उल्लंघन होते हैं, दंडहीनता की संस्कृति को उतना ही बल मिलता है...दुर्व्यवहारों के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठाई जाती है और शक्तिशाली को मनमानी की अनुमति देने का दुनिया भर में उल्टा असर होगा.सहायता प्रयासों में कठिनाईकेरेम शेलोम फ़िलहाल एकमात्र ऐसी सीमा चौकी है, जहाँ से होकर मानवीय सहायता और कमर्शियल सामान को ग़ाज़ा पट्टी में पहुँचाया जा रहा है.मंगलवार को 4 लाख लीटर ईंधन एकत्र किया गया, और यूएन सहायता टीमों ने केरेम शेलोम सीमा चौकी के ज़रिए जल, साफ़-सफ़ाई और स्वच्छता बरतने सम्बन्धी सामग्री हासिल की है, जिन्हें 7 ट्रकों में लाद कर पहुँचाया गया.OCHA के अनुसार, यह स्थिति ऐसे जारी नहीं कर सकती है, चूँकि केरेम शेलोम सीमा चौकी पर मानवीय सहायता और कमर्शियल, दोनों प्रकार के सामान की आपूर्ति में चुनौतियाँ हैं.यूएन के उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने बताया कि इसराइल ने हाल ही में रफ़ाह चौकी को फिर से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन इसे फ़िलहाल लागू नहीं किया गया था. मेडिकल कारणों से लोगों को बाहर ले जाने और ग़ाज़ा वापिस लौटने वाले लोगों की मदद के लिए यूएन तत्पर है. संयुक्त राष्ट्र ने सुरक्षित ढंग से और बेरोकटोक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए रास्ता मुहैया कराए जाने की अपील दोहराई है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement