-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'मुस्लिम-विरोधी नफ़रत की बढ़ती लहर' के विरुद्ध, सामूहिक कार्रवाई का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 19 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
'मुस्लिम-विरोधी नफ़रत की बढ़ती लहर' के विरुद्ध, सामूहिक कार्रवाई का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी ने आगाह किया है कि विश्व भर में मुस्लिम-विरोधी नफ़रत व कट्टरता की लहर बढ़ती जा रही है और उससे निपटने के लिए सभी देशों से एक साथ मिलकर प्रयास करने होंगे. साथ ही, उन्होंने भय व लोगों को अलग-थलग करने पर आधारित बातों को ठुकराने का आग्रह किया है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ‘इस्लामोफ़ोबिया का मुक़ाबला करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ के सिलसिले में सोमवार को महासभा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे हिंसक टकराव व अस्थिरता फैल रही है, विश्व भर में करोड़ों मुसलमान उस पीड़ा को अपने साथ लेकर चल रहे हैं.“आइए, हम फिर से हर स्थान पर, हर व्यक्ति के लिए समानता, मानवाधिकारों और गरिमा का संकल्प व्यक्त करें.” Tweet URL संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2022 में, एक प्रस्ताव पारित करके हर वर्ष 15 मार्च को, मुस्लिम विरोधी भावना का विरोध करने के अन्तरराष्ट्रीय दिवस की स्थापना की थी.यूएन प्रमुख ने चेतावनी दी है कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के तौर पर रह रहे मुसलमान, अपने दैनिक जीवन में बहिष्करण, संस्थागत भेदभाव, सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था में किनारे पर धकेले जाने, अनावश्यक निगरानी व पहचान के आधार पर धारणा बनाए जाने का सामना कर रहे हैं. पूर्वाग्रह के कारण दरारेंउन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब विश्व भर में 2 अरब मुसलमान, रमदान के पवित्र महीने में उपवास रख रहे हैं, सरकारों का यह दायित्व है कि समानता की रक्षा करने के लिए उपायों को लागू किया जाए, न कि वे लोगों के प्रति पूर्वाग्रह को बढ़ाएँ.यूएन महासचिव ने छिपे हुए पक्षपात के विरुद्ध भी सचेत किया, जो कभी-कभार ही समाचारों का शीर्षक बनता है, लेकिन इसके बावजूद, आम ज़िन्दगियों को आकार देता है, भरोसे पर चोट पहुँचाता है और एक स्पष्ट सन्देश देता है कि किसे समाज का हिस्सा माना जाता है और किसे नहीं.उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर हो सकते हैं, जो चुपचाप लोगों से छीन लिए जाते हैं, ऐसी धारणाएँ जिन्हें चुनौती नहीं दी जाती है या ऐसे सवाल जो सन्देह से भरे होते हैं, जिन्हें मुस्लिम-विरोधी प्रलापों, भ्रामक जानकारी और प्रत्यक्ष नफ़रत से हवा मिलती है.डिजिटल दौर की चुनौतियाँ यूएन महासभा प्रमुख ऐनालेना बेयरबॉक ने अपने सम्बोधन में कहा कि इन पूर्वाग्रहों को, डिजिटल दौर में और ईंधन मिल रहा है. जिन टैक्नॉलॉजी के ज़रिए आपसी जुड़ाव को मज़बूती मिलनी चाहिए थी, उनसे ग़लत जानकारी व पूर्वाग्रह के फैलने की गति तेज़ हो रही है.इसके गम्भीर दुष्परिणाम हो सकते हैं. लोगों का उत्पीड़न, डराया-धमकाया जाना, तोड़फोड़, धमकी, लोगों व मस्जिदों और शान्तिपूर्व व समावेशी समाजों को आधार देने वाले सभी मूल्यों पर हमले.उन्होंने कहा कि इस्लामोफ़ोबिया के विरुद्ध खड़े होना, न केवल एक धार्मिक समुदाय की रक्षा करने के बारे में है, बल्कि यह साझा मानवता की रक्षा करने पर भी केन्द्रित है.महासभा अध्यक्ष ने देशों की सरकारों, अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं, टैक्नॉलॉजी कम्पनियों, नागरिक समाज से आग्रह किया कि नकारात्मक ग़लत धारणाओं को चुनौती और सटीक व ज़िम्मेदारी भरी सूचना के प्रसार पर बल देना होगा.दायित्व निभाइएयूएन प्रमुख के अनुसार, जब सत्ताधारियों द्वारा भी भेदभाव को दोहराया जाता है तो यह पूर्वाग्रह सामान्य बन जाता है. “जब रुढ़िवादिताओं को चुनौती नहीं दी जाती है, वे नीतियों में मज़बूती से शामिल हो जाती हैं. और जब भय से निर्णय-निर्धारण को निर्देशित होने दिया जाता है, तो फिर उसके नतीजे में अन्याय होता है.”महासचिव गुटेरेश ने कहा कि सरकारों का दायित्व स्पष्ट है: उन्हें कार्रवाई करनी होगी, ऐसे क़ानूनी व सुरक्षा उपायों को आगे लाना होगा जिनसे आम लोगों की रक्षा व मानवाधिकारों का सम्मान हो.उन्होंने टैक्नॉलॉजी कम्पनियों की ज़िम्मेदारी पर भी बल देते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यमों पर लोगों को एक साथ जुड़ने के लिए आना चाहिए, न कि उनमें दूरी पनपनी चाहिए. इसके लिए, यूएन प्रमुख ने नफ़रत भरी बोली व सन्देश (हेट स्पीच) और उत्पीड़न मामलों को पहचानने, उनकी रोकथाम करने और उनसे निपटने का अनुरोध किया है.महासचिव के अनुसार, रमदान अपने समापन के नज़दीक है और विश्व भर में मुसलमान उन मूल्यों को पुष्ट कर रहे हैं, जोकि यूएन चार्टर की बुनियाद में भी हैं...”इन सार्वभौमिक सिद्धान्तों से नफ़रत व दरार के विरुद्ध हमारी वैश्विक प्रतिक्रिया को दिशा मिलनी चाहिए.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement