-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: पुनर्वास केन्द्र पर हमले में सैकड़ों हताहत, जवाबदेही तय किए जाने का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 19 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: पुनर्वास केन्द्र पर हमले में सैकड़ों हताहत, जवाबदेही तय किए जाने का आग्रह
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) ने राजधानी काबुल में एक नशा-मुक्ति पुनर्वास केन्द्र पर "पाकिस्तानी सैन्य बलों की हवाई कार्रवाई" में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख प्रकट किया है. यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने इस घटना की तुरन्त, पारदर्शी जाँच कराए जाने और दोषियों की जवाबदेही तय किए जाने का आग्रह किया है. यूएन मिशन ने बताया कि 16 मार्च को स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे, पाकिस्ती सैन्य बलों ने काबुल में ओमिद नशा मुक्ति उपचार अस्पताल पर हवाई हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस धमाके के बाद अस्पताल में पूरी तरह से अफ़रा-तफ़री का माहौल था और सैकड़ों लोग अपने सगे-सम्बन्धियों की तलाश कर रहे थे.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने अपने एक सोशल मीडिया सन्देश में कहा कि इस घटना में 400 से अधिक लोगों के मारे जाने और कम से कम 250 लोगों के घायल होने की ख़बरें हैं. यूएन एजेंसी इस घटना के बारे में पुख़्ता जानकारी जुटाने में जुटी है. Tweet URL अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.मिशन ने ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत, बीमार व घायल व्यक्तियों, मेडिकल कर्मचारियों, अस्पतालों का सम्मान व रक्षा, सभी युद्धरत पक्षों का दायित्व है और अस्पतालों व नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले निषिद्ध हैं.UNAMA के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच, पिछले कई हफ़्तों से सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पें हो रही हैं, जिसका ख़ामियाज़ा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.26 फ़रवरी और 16 मार्च के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई में 76 अफ़ग़ान नागरिक मारे गए हैं और 213 घायल हुए हैं. UNAMA ने दोनों पक्षों से टकराव व तनाव में कमी लाने और तत्काल युद्धविराम लागू किए जाने की अपील दोहराई है. साथ ही, सचेत किया है कि उन्हें अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप आम नागरिकों की रक्षा के लिए अपने तयशुदा दायित्व निभाने होंगे. जाँच की मांगउधर, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (OHCHR) ने मंगलवार को जारी अपने वक्तव्य में कहा कि काबुल में नशा मुक्ति केन्द्र पर हुए इस त्रासदीपूर्ण विस्फोट की तत्काल, स्वतंत्र व पारदर्शी जाँच और अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जवाबदेही तय की जानी होगी.यूएन कार्यालय ने इस जाँच के नतीजों को सार्वजनिक किए जाने पर बल देते हुए कहा कि पीड़ितों व उनके परिवारों को मुआवज़ा पाने का अधिकार है.पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सैन्य झड़पें, पिछले महीने शुरू हुईं थी, जिनमें अब तक हताहत होने वाले 289 अफ़ग़ान नागरिकों में 104 बच्चे व 59 महिलाएँ हैं. हज़ारों लोग इस लड़ाई की वजह से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.उधर, पाकिस्तान में भी हिंसा प्रभावित इलाक़ों में अनेक लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं और स्कूलों को बन्द कर दिया गया है.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार व मानव कल्याण क़ानून के अनुरूप आम नागरिकों की रक्षा के लिए कारगर उपाय करने का आग्रह किया है.उन्होंने दोहराया है कि हिंसक टकराव पर तुरन्त विराम लगाया जाना होगा और ज़रूरतमन्द आबादी तक जल्द से मानवीय राहत पहुँचाई जानी होगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement