-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युद्ध की वजह से ऊर्जा क़ीमतों में आए उछाल ने, 'फिर दर्शाई नवीकरणीय ऊर्जा की अहमियत'

Source: UN News: मंगलवार, 17 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
युद्ध की वजह से ऊर्जा क़ीमतों में आए उछाल ने, 'फिर दर्शाई नवीकरणीय ऊर्जा की अहमियत'
मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के हिंसक टकराव के कारण तेल और गैस की क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आए अवरोध का असर दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है. इस बीच, जलवायु परिवर्तन मामलों के लिए यूएन के शीर्ष अधिकारी ने आगाह किया है कि बाज़ार में वैसी ही अस्थिरता उभर रही है, जैसेकि यूक्रेन युद्ध के दौरान देखी गई थी. उनके अनुसार, यह संकट नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को दर्शाता है. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ़्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में '2026 हरित विकास सम्मेलन' (Green Growth Summit 2026) को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा बाज़ार में मौजूदा अस्थिरता, नवीकरणीय ऊर्जा (सौर, पवन, जल इत्यादि) के रणनैतिक महत्व को और स्पष्ट करती है.उन्होंने योरोपीय देशों के जलवायु और पर्यावरण मंत्रियों, व्यवसायियों, निवेशकों और अन्य प्रमुख हितधारकों को बताया कि, प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होने वाली “नवीकरणीय ऊर्जा हालात बदलने की क्षमता रखती है.”“सूरज की रौशनी किसी संकरे और असुरक्षित समुद्री मार्ग पर निर्भर नहीं करती. हवा को करदाताओं के धन से चलने वाली बड़ी नौसैनिक सुरक्षा की ज़रूरत नहीं होती. नवीकरणीय ऊर्जा देशों को वैश्विक उथल-पुथल से बचाने और ताक़त की राजनीति से अलग रास्ता अपनाने में मदद करती है.”UNFCCC प्रमुख ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा योरोप के लोगों की कई प्रमुख ज़रूरतों को पूरा करने में सहायक है. इससे ऊर्जा सुरक्षा बढ़ती है, अच्छे रोज़गार के अवसर पैदा होते हैं, स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन-व्यापन की बढ़ती क़ीमतों से राहत मिल सकती है.जीवाश्म ईंधन पर निर्भरतासाइमन स्टील ने सचेत किया कि, “जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा और सम्प्रभुता को कमज़ोर कर रही है. इसकी जगह बढ़ती लागत और अत्यधिक बाहरी निर्भरता ले रही है.”उन्होंने कहा कि मतदाता जिस बदलाव की मांग कर रहे हैं, जलवायु कार्रवाई उसे बड़े पैमाने पर पूरा कर सकती है. “नवीकरणीय ऊर्जा व सहनसक्षम ढाँचा ऊर्जा बिल कम रखने में मदद करते हैं और कहीं अधिक रोज़गार पैदा करते हैं.”जलवायु प्रमुख ने कहा, “जीवाश्म ईंधन से होने वाले प्रदूषण को कम करने से वायु साफ़ होती है, जिससे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है.”बार-बार लौटने वाला संकटउन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि जीवाश्म ईंधन संकट के जवाब में कुछ लोग उसी समस्या को और बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं. वे नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ते बदलाव को धीमा करना चाहते हैं, जबकि यह स्पष्ट है कि नवीकरणीय ऊर्जा अधिक सस्ती, अधिक सुरक्षित और तेज़ी से उपलब्ध हो सकती है.साइमन स्टील ने कहा, “यह केवल एक भ्रम है, क्योंकि इतिहास बताता है कि जीवाश्म ईंधन से जुड़ा संकट बार-बार लौटता है.” उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता का मतलब है कि अर्थव्यवस्थाएँ, घरों के बजट और कारोबार, “एक अस्थिर दुनिया में भू-राजनैतिक झटकों और क़ीमतों के उतार-चढ़ाव के मोहताज रहेंगे.”ब्रसेल्स में मंत्रियों के लिए उनका सन्देश साफ़ था. अगर योरोपीय देश जीवाश्म ईंधन आयात पर निर्भर बने रहे, तो वे एक संकट से दूसरे संकट की ओर झूलते रहेंगे, और इसकी क़ीमत घरों व उद्योगों को चुकानी पड़ेगी.उन्होंने यह भी कहा कि योरोपीय संघ दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक जीवाश्म ईंधन आयात पर निर्भर क्षेत्रों में से है. वर्ष 2024 में इसके आयात पर 420 अरब यूरो से अधिक ख़र्च हुए थे.‘असीम’ अवसरउन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में नवीकरणीय ऊर्जा ने कोयले को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे बड़े बिजली स्रोत का स्थान हासिल कर लिया. साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा में 2 हज़ार अरब डॉलर से अधिक निवेश हुआ, जोकि जीवाश्म ईंधन में हुए निवेश का दोगुना था. उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में अवसर बेहद व्यापक हैं.”उनके अनुसार, जलवायु कार्रवाई और महत्वाकांक्षा में अग्रणी होने के नाते योरोप के प्रयास, संसाधन निवेश और नवाचारी समाधानों को गति दे रहे हैं, और स्थानीय कम्पनियाँ, स्वच्छ उद्योगों व हरित विकास में अग्रिम पंक्ति में हैं.उन्होंने कहा कि हरित विकास को अपनाकर योरोपीय देश, हज़ारों अरब यूरो के उन निवेश अवसरों का स्थाई लाभ उठा सकते हैं, जिनकी शुरुआत अभी हुई है. इसके लिए, शिक्षा, मज़बूत संस्थाओं, कुशल नियामन, सामाजिक न्याय, नवाचार एवं बौद्धिक सम्पदा समेत अन्य मोर्चों पर सक्रियता दर्शानी होगी.साथ ही, इसे ठोस योजनाओं और नीतियों का समर्थन मिलना भी ज़रूरी होगा.कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने ध्यान दिलाया कि पिछली सदी में, जब युद्ध से जूझ रहा योरोप एकजुट होकर सहयोग की नींव रख रहा था, तब ऊर्जा उसकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर थी. देशों ने समझ लिया था कि सहयोग के ज़रिये सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा आपूर्ति ही शान्ति व समृद्धि का आधार बन सकती है.उन्होंने कहा, “आज ये सच पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement