-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: सैन्य झड़पों की चपेट में आए परिवारों के लिए, WFP की खाद्य सहायता

Source: UN News: मंगलवार, 17 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: सैन्य झड़पों की चपेट में आए परिवारों के लिए, WFP की खाद्य सहायता
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़पों से सीमावर्ती इलाक़ों में प्रभावित हुए अफ़ग़ान समुदायों के लिए आपात खाद्य सहायता की व्यवस्था करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं. मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़की हिंसा और व्यापारिक जहाज़ों के आवागमन व सप्लाई चेन में आए व्यवधान के बावजूद जीवनरक्षक सहायता जारी रखने के लिए आवश्यकता अनुसार क़दम उठाए जाने की बात कही गई है. वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में, अफ़ग़ानिस्तान तीन मोर्चों पर संकट से जूझ रहा है: पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित इलाक़ों में सैन्य झड़पें, ईरान में भड़के हिंसक टकराव के प्रभाव, और देश में अभूतपूर्व स्तर पर भूख व कुपोषण की आपात स्थिति.अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अनसुलझे मुद्दों के कारण दोनों देशों की सीमा पर तनाव और टकराव की स्थिति है, और अफ़ग़ानिस्तान के अनेक शहरों पर हवाई हमलों की घटनाएँ भी हुई हैं. Tweet URL अफ़ग़ानिस्तान में हर 3 में से 1 व्यक्ति, 1.74 करोड़ लोग, को अब तत्काल खाद्य सहायता की आवश्यकता है. बच्चों में कुपोषण मामलों में तेज़ी आ रही है और इस 37 लाख बच्चों को उपचार की आवश्यकता हो सकती है.अफ़ग़ानिस्तान में WFP के प्रतिनिधि और देशीय निदेशक जॉन ऐलिफ़ ने बताया कि यह संकट के ऊपर एक और संकट की स्थिति है. रोज़गार हानि, भूकम्प जैसे झटके झेलने की वजह से पहले से ही भूख, कुपोषण से जूझ रहे परिवारों को अब हिंसक टकराव का भी सामना करना पड़ रहा है.“हम अपना मुँह फेर लेने का जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं. अफ़ग़ानिस्तान, दो हिंसक टकरावों में फँसा हुआ है, और किसी भी प्रकार की अस्थिरता होने से लाखों लोग भूख के गर्त में धँस जाएंगे और एक ऐसे क्षेत्र में दबाव बढ़ेगा, जोकि पहले से ही कगार पर है.”क़ीमतों में उछाल, खाद्य क़िल्लतमध्य पूर्व में जारी युद्ध की वजह से तेल व गैस क़ीमतों में उछाल आया है, कमर्शियल जहाज़ों की आवाजाही पर असर हुआ है, और आवश्यक सामान की आपूर्ति में अवरोध पैदा हुए हुए हैं. ईरान ने हाल के दिनों में खाद्य वस्तुओं व कृषि सामान के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, जिससे अफ़ग़ानिस्तान में सामान की क़ीमतें उछाल पर हैं. यूएन एजेंसी ने आशंका जताई है कि यदि निर्यात पर यह प्रतिबन्ध जारी रहा, तो अति-आवश्यक सामान की क़िल्लत पैदा हो सकती है. अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों के सबसे पहले, इसकी चपेट में आने की आशंका है, लेकिन आपूर्ति में गिरावट होने से यह पूरे देश को अपनी गिरफ़्त में ले सकती है. ईरान और पाकिस्तान से लगी सीमा पर व्यापार मार्गों में व्यवधान आया है, जिससे सामान की उपलब्धता घटने और ज़रूरी वस्तुओं के दाम आम लोगों की पहुँच से बाहर होने का जोखिम है.इसके मद्देनज़र, यूएन खाद्य कार्यक्रम ने जीवनरक्षक सहायता अभियान के लिए जल्द से जल्द समर्थन मुहैया कराए जाने की पुकार लगाई है.पोषक खाद्य सामग्री की व्यवस्थायूएन खाद्य कार्यक्रम ने बताया कि लड़ाई की वजह से विस्थापित हुए 20 हज़ार से अधिक परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है. शुरुआत में प्रभावित परिवारों को पौष्टिक बिस्किट वितरित किए गए हैं ताकि तात्कालिक खाद्य ज़रूरतों को पूरा किया जा सके.इसके बाद, सबसे निर्बल परिवारों को दो महीने के लिए भोजन या नक़दी सहायता मुहैया कराई जाएगी. इसके अलावा, यूएन एजेंसी ने बच्चों, गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए पोषणयुक्त खाद्य सामग्री का प्रबन्ध किया है.WFP ने सीमावर्ती इलाक़ों में ख़तरनाक स्थितियों के बावजूद, अधिकाँश स्थानों पर अपना सहायता अभियान शुरू कर दिया है. अफ़ग़ानिस्तान के 8 प्रान्तों में विस्थापित परिवारों के लिए सहायता मुहैया कराई जाएगी: यह पूर्वी हिस्से में नूरिस्तान, कुनार, नांगरहार से शुरू होकर, दक्षिण में ख़ोस्त, पकतिका के ज़रिए, ज़ाबुल और कन्दहार तक पहुँचेगी.पिछले वर्ष, अक्टूबर महीने से ही अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा बन्द है. अब मध्य पूर्व में हिंसक टकराव भड़कने से अफ़ग़ानिस्तान में WFP के आपात राहत प्रयासों के लिए गम्भीर चुनौतियाँ उपजी हैं.यूएन एजेंसी ने स्थिति के अनुरूप तेज़ी से बदलाव किए हैं. सहायता खेप की निरन्तरता बनाए रखने के लिए, ‘लापिस लज़ूली कॉरिडोर’ को संचालित करने की कोशिशें हो रही हैं, जोकि तुर्कीये, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कैस्पियन सागर और तुर्कमेनिस्तान से होकर अफ़ग़ानिस्तान तक पहुँचता है.यह कॉरिडोर एक महत्वपूर्ण विकल्प है, लेकिन इस मार्ग के ज़रिए राहत सामग्री पहुँचाने में लम्बा समय लग सकता है और अतिरिक्त क़ीमतें भी देनी होंगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement