×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:14 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
गहरे संकट से जूझता लेबनान, आम नागरिक भुगत रहे हैं ख़ामियाज़ा
Source: UN News: सोमवार, 16 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़के हिंसक टकराव की आंच में लेबनान भी झुलस रहा है, जहाँ लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं और मानवीय सहायता प्रयासों के लिए संसाधनों की गहरी क़िल्लत है. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी इमरान रिज़ा ने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में स्थानीय नागरिकों के लिए बढ़ती चुनौतियों के प्रति आगाह किया है. 28 फ़रवरी को ईरान पर इसराइली व अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कुवैत, ओमान, बहरीन, क़तर, संयुक्त अऱब अमीरात समेत अन्य देशों पर जवाबी हमले किए. इसके बाद, 2 मार्च को लेबनान में हिज़बुल्लाह द्वारा इसराइल पर रॉकेट हमले किए गए, जिसके जवाब में इसराइली बलों ने सैन्य कार्रवाई की.उसके बाद से, लड़ाई तेज़ होती गई है. हिज़बुल्लाह की ओर से रॉकेट हमले व गोलाबारी की जा रही है, और इसराइल ने हवाई हमलों के साथ-साथ कुछ इलाक़ों में सीमा पार करके ज़मीनी कार्रवाई की है.लेबनान में मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन अधिकारी इमरान रिज़ा ने यूएन न्यूज़ को बताया कि देश में स्थिति, पूरी तरह से एक मानवीय आपदा में तब्दील हो चुकी है.वैश्विक मानवतावादी कार्यों के लिए धन कटौती की वजह से संसाधनों की उपलब्धता घटी है. इसके मद्देनज़र, यूएन एजेंसियाँ अब जीवनरक्षक प्रयासों को प्राथमिकता दे रही हैं और औचक सहायता अपील जारी करने की तैयारी में जुटी है, ताकि अतिरिक्त समर्थन को हासिल किया जा सके.8 लाख लोग विस्थापित © WFP/Arete/Ali Yunes लेबनान में हाल ही में हुए हवाई हमलों का प्रभाव बेरूत के एक उपनगर में दिखाई दे रहा है. लेबनान में हिंसा और इसराइल द्वारा जगह छोड़कर जाने के आदेशों की वजह से अब तक, 8.15 लाख लोग विस्थापन का शिकार हुए हैं. यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों पर भीषण दबाव है और तेज़ी से विस्थापित हुए लोगों की संख्या दर्शाती है कि यह कितना विशाल संकट है. इस टकराव के पहले सप्ताह में 83 बच्चों के मारे जाने की जानकारी है. हताहतों की कुल संख्या में लगभग 20 प्रतिशत बच्चे और 21 प्रतिशत महिलाएँ हैं.विस्थापन की वजह से, देश भर में शिक्षा में व्यवधान आया है. 1.20 लाख विस्थापितों ने, सामूहिक आश्रय स्थलों में शरण ली हैं, जिनमें से अधिकाँश को स्कूलों में स्थापित किया गया है.कक्षाएँ अब अस्थाई शरण के लिए स्थान बन गए हैं, और बड़ी संख्या में बच्चों के लिए अब स्कूल में पढ़ाई कर पाना सम्भव नहीं है.जीवन जीने का संघर्षरैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि बड़ी संक्या में परिवार, जगह खाली करने के आदेश मिलने के कुछ ही देर बाद अपने घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हुए, जिनमें दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोग हैं. इनमें से अनेक लोग, 2024 में इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच लड़ाई के दौरान विस्थापित होने के बाद हाल ही में अपने घर लौटे थे, और जीवन को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे थे.उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बीच, महिलाएँ अपने परिवारों को सम्भाले रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं और बच्चों की देखभाल कर रही हैं.इन हालात में, मानवीय सहायता प्रयास कठिन होते जा रहे हैं. इमरान रिज़ा के अनुसार, वर्ष 2024 की तुलना में इस साल का संकट अधिक व्यापक है, औऱ लेबनान भी एक कमज़ोर स्थिति में है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल्द से जल्द हिंसक टकराव पर विराम लगाए जाने की आवश्यकता है और केवल कूटनैतिक व राजनैतिक प्रक्रिया के ज़रिए ही पीड़ा का अन्त किया जा सकता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces