Advertisement
मध्य पूर्व में टकराव, पाकिस्तान के साथ झड़पें, अफ़ग़ान नागरिकों के लिए नई चुनौतियाँ

उन्होंने बताया कि सीमा पर स्थिति सतही रूप से फ़िलहाल शान्त दिखाई दे रही है. लोगों की वापसी व्यवस्थित ढंग से हो रही है, लेकिन तनाव और अनिश्चितता अब भी है.अनिश्चितता का दौर...UNHCR प्रतिनिधि अराफ़ात जमाल ने प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की है. उन्हें अनेक लोगों ने बताया है कि वे बमबारी से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और अब स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं. कुछ अन्य लोगों ने कहा कि बढ़ती क़ीमतों और आर्थिक दबाव के कारण, उनके लिए जीवन- व्यापन करना लगातार कठिन होता जा रहा है.यूएन अधिकारी ने बताया कि अनेक अफ़ग़ान परिवार बार-बार विस्थापित होने के चक्र से जूझ रहे हैं. उन्हें पहले अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा, फिर युद्ध के कारण ईरान के भीतर दोबारा विस्थापित होना पड़ा, और अब वे फिर से अफ़ग़ानिस्तान लौट रहे हैं.तीन बार विस्थापित होने का दंश झेल चुके लोग, देश लौटने के बाद भी,असुरक्षा और अनिश्चितता के भँवर में फँसे हुए हैं.पाकिस्तान सीमा पर गम्भीर स्थितियूएन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ़िलहाल ध्यान, भले ही ईरान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा की स्थिति पर केन्द्रित है, लेकिन अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भी हालात गम्भीर बने हुए हैं.अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों, सीमावर्ती इलाक़ों में फिर भड़की हिंसक झड़पों की वजह से, कम से कम 150 से अधिक लोग हताहत हुए हैं. इन झड़पों से अफ़ग़ानिस्तान के लगभग 10 प्रान्त प्रभावित हुए हैं, जिनमें काबुल, कन्दहार, ख़ोस्त, कुनार, लघमान, नांगरहार, नूरिस्तान समेत अन्य इलाक़े हैं.इस वर्ष, अब तक 1.60 लाख से अधिक अफ़ग़ान नागरिक पाकिस्तान से लौट चुके हैं. हाल के सप्ताहों में वापसी की गति कुछ स्थिर हुई है, लेकिन तनाव के कारण तोरख़म सीमा चौकी बन्द है, और इसके दोबारा खुलने पर लोगों की आवाजाही तेज़ी से बढ़ सकती है.यूएन अधिकारी ने दोहराया है कि पड़ोसी देशों में, अफ़ग़ान लोगों के लिए सुरक्षा का दायरा बनाए रखना बेहद ज़रूरी है. किसी भी व्यक्ति के वापिस लौटने की प्रक्रिया स्वैच्छिक, सुरक्षित, सम्मानजनक ढंग से की जानी चाहिए.साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा की ज़रूरत वाले किसी भी व्यक्ति को, ऐसी जगह लौटने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, जहाँ उसके अधिकारों या स्वतंत्रता को ख़तरा हो.अराफ़ात जमाल के अनुसार, समय पर मिलने वाला अन्तरराष्ट्रीय समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि एजेंसी और उसके साझीदार संगठन पूरे क्षेत्र में शरणार्थियों और लौटने वालों की सुरक्षा और सहायता जारी रख सकें. साथ ही, उन्हें शरण देने वाले समुदायों को भी सहयोग मिल सके.
© UNICEF/Muzamel Azizi
हाल के वर्षों में लाखों शरणार्थी पाकिस्तान से अफ़ग़ानिस्तान वापिस लौटे हैं, जिनकी मदद के लिए, यूएन एजेंसियों ने, सहायता शिविर लगाए.
मानवीय सहायता प्रयासउन्होंने बताया कि यूएन शरणार्थी एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) समेत अन्य मानवतावादी संगठनों के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों और अफ़ग़ानिस्तान लौटने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, अपनी सहायता क्षमता को और बढ़ाने में जुटी हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर लोगों की मदद की जा सके. पिछले वर्ष ही, UNHCR ने अपने साझेदार मानवीय राहत संगठनों के सहयोग से, देश में 20 लाख से अधिक ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाई थी. यूएन एजेंसी प्रतिनिधि अराफ़ात जमाल ने कहा कि यदि इसी पैमाने पर फिर से लोगों की वापसी होती है, तो UNHCR के पास स्थिति के अनुरूप सहायता देने के लिए आवश्यक ढाँचा और अनुभवी सहायताकर्मी उपस्थित हैं. हालाँकि, एजेंसी के अनुसार सबसे बड़ी कमी निरन्तर और पर्याप्त स्तर पर वित्तीय सहायता की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


