Advertisement
मध्य पूर्व: 'लेबनान को फिर से हिंसा और उथल-पुथल की ओर घसीटा गया'

वहीं, पुनर्निर्माण को गति देने के लिए, विश्व बैंक द्वारा एक बड़े ऋण के जारी होने की योजना थी, और सीरिया के साथ कूटनैतिक सम्बन्धों में सुधार, एक नए द्विपक्षीय सहयोग की सम्भावनाओं को जन्म दे रहा था.यूएन अधिकारी ने कहा कि “निसन्देह, परिस्थितियाँ पूर्ण रूप से सही नहीं थीं…हवाई हमले, राजनैतिक कलह और संस्थागत गतिरोध अब भी वास्तविक बाधाएँ बने हुए हैं. लेकिन प्रगति हुई थी, जो अब रुक गई है.”हिज़बुल्लाह के हमलेईरान, इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंसक टकराव शुरू होने के बाद, हिज़बुल्लाह ने गत सोमवार को इसराइल पर मिसाइल दागी, उसके बाद लेबनान भी मध्य पूर्व में टकराव की चपेट में आ गया.इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए हैं, जिसके बाद वहाँ हालात फिर से अस्थिर हो गए हैं.ऐसे में, हाल ही अपने घरों में वापिस लौटने वाले परिवारों के सिर से एक बार फिर छत छिन गई.यूएन समन्वयक ने बताया कि जनता की भावना अब अविश्वास से गुस्से में बदल गई है, क्योंकि जगह छोड़कर जाने के आदेश बढ़ रहे हैं और “सीधे तौर पर होने वाले हमलों में तेज़ी आ रही है.”यूएन अधिकारी ने कहा कि सैन्य कार्रवाई “किसी के लिए भी स्थाई जीत नहीं लाएगी,” बल्कि इससे अस्थिरता और भी गहरी होगी.उन्होंने सभी पक्षों से यूएन सुरक्षा परिषद के 'प्रस्ताव 1701' की ओर वापिस लौटने का आग्रह किया है, जिसे वर्ष 2006 के बाद से, लेबनानी और इसराइली नागरिकों को हिंसा से बचाने के लिए एकमात्र अन्तरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त आधार माना जाता है.UNIFIL शान्तिरक्षक घायलउधर, लेबनान में यूएन मिशन, अन्तरिम शान्ति बल (UNIFIL) के लिए तैनात, घाना के 3 शान्तिरक्षक, शुक्रवार को अल क़वज़ाह में अपने ठिकाने पर भीषण गोलीबारी के दौरान घायल हो गए. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस घटना की निन्दा की है और घायल शान्तिरक्षकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.उन्होंने कहा कि यूएनकर्मियों और प्रतिष्ठानों का “सदैव सम्मान किया जाना चाहिए” और सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे तनाव कम करें और 'प्रस्ताव 1701' के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पूरी तरह पालन करें.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


