-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सामाजिक परिवर्तन में प्रेरक भूमिका: डॉक्टर हंसा मेहता स्मृति व्याख्यान 2026

Source: UN News: शनिवार, 07 मार्च 2026 00:00 AM (IST)
सामाजिक परिवर्तन में प्रेरक भूमिका: डॉक्टर हंसा मेहता स्मृति व्याख्यान 2026
भारत की प्रसिद्ध महिला अधिकार पैरोकार, शिक्षाविद, समाज सुधारक और लेखिका डॉक्टर हंसा मेहता की स्मृति में, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार, 6 मार्च को वार्षिक स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया है. यूएन में भारत के स्थाई मिशन द्वारा आयोजित इस सम्वाद की थीम है: समाज की कायापलट करने और अवरोधों को तोड़ने में, डॉक्टर हंसा मेहता की प्रेरणादायक भूमिका. इस कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग यहाँ देखी जा सकती है. डॉक्टर हंसा मेहता का जन्म 3 जुलाई 1897 को भारत की तत्कालीन बड़ौदा रियासत (वर्तमान में गुजरात) में हुआ था, और वह आगे चलकर महिला अधिकारों की मुखर पैरोकार बनीं. डॉक्टर हंसा मेहता ने संयुक्त राष्ट्र के गठन के शुरुआती दिनों में तैयार किए गए – मानवाधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र (UDHR) के प्रारूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डॉक्टर मेहता, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग में, अमेरिका की ऐलीनॉर रूज़वेल्ट के अलावा एक मात्र अन्य महिला सदस्य थीं.मानविधिकारों के सार्वभौमिक घोषणा-पत्र के अनुच्छेद - 1 में, मूल रूप में – सम्पूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करने के लिये पुरुषों का नाम दिया गया था, जिसमें लिखा गया था – “सभी पुरुष स्वतंत्र और समान पैदा होते हैं.”डॉक्टर हंसा मेहता ने इस वाक्यांश को बदलकर यह लिखे जाने का प्रस्ताव दिया: “सभी व्यक्ति स्वतंत्र और समान पैदा होते हैं.” डॉक्टर हंसा मेहता द्वारा प्रस्तावित इस समावेशी भाषा को ना केवल स्वीकार किया गया, बल्कि इस बदलाव को लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में मील का पत्थर माना जाता है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement