×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
अफ़ग़ानिस्तान की सीमाओं पर बढ़ती असुरक्षा, लाखों लोगों के लिए सहायता प्रयासों पर असर
Source: UN News: शुक्रवार, 06 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने आगाह किया है कि अफ़ग़ानिस्तान की पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर पाकिस्तान के साथ हो रही सैन्य झड़पों और पश्चिमी सीमा पर ईरान में हिंसक टकराव की वजह से देश में असुरक्षा गहरा रही है और मानवीय परिस्थितियाँ जटिल होती जा रही हैं. यूएन एजेंसी के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में नए सिरे से भड़की लड़ाई से उन स्थानीय समुदायों पर गहरा असर हुआ है, जो पहले से ही पिछले कई वर्षों से सम्वेदनशील स्थिति में जीवन गुज़ार रहे हैं. अफ़ग़ानिस्तान में
WFP
के प्रतिनिधि और देशीय निदेशक जॉन ऐलिफ़ ने बैंकॉक से जानकारी देते हुए बताया कि अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्र क़रीब 2,400 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जोकि उसके लगभग एक-तिहाई प्रान्तों से होकर गुज़रता है.26 फ़रवरी के बाद से अब तक, दोनों देशों को अलग करने वाली सीमा, 'डूरन्ड लाइन' पर भड़की हिंसा से लगभग 20 हज़ार परिवार विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.सीमा पार सैन्य झड़पों, हवाई और ज़मीनी हमलों का असर नांगरहार, नूरिस्तान, कुनार, पकतिका और कन्दहार समेत अन्य प्रान्तों के 30 से अधिक ज़िलों पर हुआ है.उन्होंने बताया कि इन प्रान्तों में सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण आपात खाद्य सहायता, सामाजिक सुरक्षा, स्कूल में खाद्य व्यवस्था और आजीविका से जुड़ी गतिविधियाँ अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई हैं. इससे क़रीब 1.6 लाख लोग आपात खाद्य सहायता से वंचित हो गए हैं.पिछले वर्ष 31 अगस्त को, पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकम्प से सबसे ज़्यादा प्रभावित पहाड़ी इलाक़ों, विशेषकर कुनार और नांगरहार के समुदाय पहले से ही बेहद असुरक्षित स्थिति में थे. अब वही इलाके़ एक बार फिर हिंसा की जद में हैं और सबसे अधिक जोखिम का सामना कर रहे हैं.इन क्षेत्रों में पहले से ही गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति थी. प्रभावित क्षेत्रों के आधे से अधिक इलाक़ों में ‘आपात स्तर’ पर भूख व्याप्त है, जबकि 4 प्रान्तों में अत्यधिक गम्भीर कुपोषण का स्तर बेहद चिन्ताजनक बना हुआ है. © UN Women/Sayed Habib Bidell इस्लाम क़ला सीमा के नज़दीक, वापिस लौट रहे लोग अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं. ईरान युद्ध की मार उधर, अफ़ग़ानिस्तान की पश्चिमी सीमा पर ईरान में इसराइली व अमेरिकी हमलों से भड़के हिंसक टकराव की वजह से बड़ी संख्या में अफ़ग़ान लोगों की वापसी की आशंका जताई गई है.WFP प्रतिनिधि ने ध्यान दिलाया कि जून 2025 में भी इसी तरह की परिस्थितियों के दौरान बड़ी संख्या में अफ़ग़ान शरणार्थी अपने देश लौटे थे.जॉन ऐलिफ़ ने, 36 वर्षीय सईद अज़ीज़ का उदाहरण देते हुए बताया कि ईरान से लौटने के बाद उनके पास न घर है, न रोज़गार. वह चोट के कारण काम करने में असमर्थ हैं और देश में महिलाओं पर लगी पाबन्दियों की वजह से, उनकी पत्नी भी काम नहीं कर पा रही है, अब उनका परिवार पूरी तरह WFP की सहायता पर निर्भर है.WFP ने 2025 में, ईरान और पाकिस्तान की सीमाओं पर लौटने वाले लगभग 5 लाख लोगों को नकद सहायता, पोषक बिस्किट और पोषणयुक्त खाद्य सामग्री मुहैया कराई थी. आँकड़ों के अनुसार, 2025 में ही ईरान और पाकिस्तान से 25 लाख से अधिक लोग अफ़ग़ानिस्तान लौटे थे. इससे पहले, हाल ही में एक अनुमान में आगाह किया गया था कि साल 2026 में भी, इसी स्तर पर लोगों की देश वापसी की सम्भावना, लेकिन सैन्य झड़पों की वजह से हालात और गम्भीर रूप धारण कर सकते हैं. © UNICEF/Sofia Visona डेनमार्क के कोपेनहागन में स्थित यूनीसेफ़ हब से राहत आपूर्ति को अफ़ग़ानिस्तान के लिए तैयार किया जा रहा है. तत्काल खाद्य सहायता की ज़रूरतउन्होंने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में खाद्य असुरक्षा की स्थिति, इस समय दुनिया के सबसे गम्भीर भूख संकटों में है. देश का हर तीसरा नागरिक यानि लगभग 1.74 करोड़ लोग तत्काल खाद्य सहायता के ज़रूरतमन्द हैं.वर्ष 2026 में लगभग 37 लाख बच्चों को कुपोषण के इलाज की आवश्यकता होने का अनुमान है.यूएन खाद्य एजेंसी ने चेतावनी दी कि मौजूदा वित्तीय स्थिति को देखते हुए, ईरान और पाकिस्तान से लौट रहे परिवारों तथा सीमाओं पर चल रही झड़पों के कारण देश के भीतर विस्थापित लोगों तक पर्याप्त सहायता पहुँचा पाना कठिन होगा.WFP निदेशक जॉन ऐलिफ़ ने कहा कि विश्व खाद्य संगठन, इस सर्दी में भी ज़रूरतमन्दों के केवल एक छोटे हिस्से तक ही खाद्य सहायता पहुँचा सका है. अप्रैल 2026 तक आपात सहायता अभियानों के लिए धन समाप्त हो सकता है, जिससे लाखों लोगों के लिए जीवनरक्षक सहायता रुकने का ख़तरा है.आगामी 6 महीनों के लिए WFP को 31.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता है. यूएन एजेंसी ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से अपने वादों को निभाने की अपील करते हुए कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान को इस गम्भीर संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ना होगा.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces