-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

INCB ने बड़ी ड्रग खेप रोकी, फ़ेंटानिल की 1.6 अरब जानलेवा डोज़ का ख़तरा टला

Source: UN News: रविवार, 01 मार्च 2026 00:01 AM (IST)
INCB ने बड़ी ड्रग खेप रोकी, फ़ेंटानिल की 1.6 अरब जानलेवा डोज़ का ख़तरा टला
संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड - INCB ने बताया है कि फ़ेंटानिल ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की एक खेप को, एक अन्तरराष्ट्रीय पूर्व चेतावनी प्रणाली की मदद से रोकने में सफलता मिली है. इस खेप से तैयार की जा सकने वाली फ़ेंटानिल की मात्रा इतनी अधिक थी कि उससे क़रीब 1.6 अरब तक जानलेवा डोज़ बन सकती थीं. INCB की 2025 की गुरूवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों ने, फ़ेंटानिल बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक रासायनिक पदार्थ की क़रीब तीन टन खेप को, निर्यात से पहले सूचना साझा करने वाले प्लैटफ़ार्म के ज़रिये, अवैध बाज़ार में जाने से रोक दिया.यदि यह खेप पकड़ी नहीं जाती, तो इससे भारी मात्रा में फ़ेंटानिल तैयार किया जा सकता था.INCB ने कहा है कि फ़ेंटानिल बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की एक बड़ी खेप को रोकना, यह दिखाता है कि अवैध नशीले पदार्थों के तेज़ी से बदलते कारोबार से निपटने में, देशों के बीच सहयोग कितनी अहम भूमिका निभाता है.रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि इस खेप को समय रहते नहीं रोका जाता, तो इससे अनुमानित रूप से 1.4 से 3.3 टन फ़ेंटानिल बनाई जा सकती थी, जो इस घातक नशीले पदार्थ की क़रीब 70 करोड़ से 1 अरब 60 करोड़ डोज़ के बराबर होती.वैश्विक सफलता की कहानीयह मामला मार्च 2025 का है, जिसे बोर्ड ने अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की सफलता के अनेक उदाहरणों में शामिल करते हुए इसे एक “वैश्विक सफलता की कहानी” बताया है.बोर्ड की अध्यक्ष प्रोफ़ैसर सेविल अतासोय ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों से, अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण सन्धियों के माध्यम से, नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से, निपटने के साथ-साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का काम प्रभावी ढंग से किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि बोर्ड की भूमिका देशों और क्षेत्रों के बीच सहयोग को और मज़बूत करना है, ताकि इस वैश्विक समस्या से मिलकर प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यवस्था की प्रभावशीलता के कारण, क़ानूनी रूप से तैयार की गई नशीली दवाओं के अवैध बाज़ार में पहुँचने की घटनाएँ बहुत कम रही हैं, जबकि हेरोइन और opioids जैसे अन्य मनोप्रभावी पदार्थों (psychotropic substances) की अवैध दिशा में आपूर्ति लगभग पूरी तरह रुक गई है.रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल वर्ष 2025 में ही, दुनिया भर के 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों ने, पूर्व-निर्यात सूचना मंच (PEN) के माध्यम से सहयोग किया और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रित दवा-निर्माण से जुड़े रसायनों की, 34 हज़ार से अधिक प्रस्तावित खेपों की निगरानी की गई. UN Photo/Victoria Hazou दुनिया भर में, ड्रग तस्कर, तकनीक बदलने के साथ, अपने तरीक़े भी बदल रहे हैं. ख़तरा अब भी मौजूद...बोर्ड ने चेतावनी दी है कि वैश्विक सहयोग के बावजूद, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नैटवर्क बहुत तेज़ी से अपने तरीके़ बदल रहे हैं.बोर्ड के अनुसार, कोकेन की तस्करी इस समय दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता अवैध ड्रग बाज़ार बना हुआ है. दक्षिण अमेरिका में बढ़ते उत्पादन के कारण, इसका कारोबार अब एशिया और अफ़्रीका तक तेज़ी से फैल रहा है.योरोप में, विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य योरोप की ओर कोकेन की तस्करी में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है, जबकि सिंथेटिक ड्रग्स का अवैध निर्माण भी लगातार बढ़ रहा है.उत्तरी अमेरिका में स्थिति कुछ अलग रही. रिपोर्ट के अनुसार, कैनाडा में सिंथेटिक ड्रग से होने वाली मौतों में 17 प्रतिशत और संयुक्त राज्य अमेरिका में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.हालाँकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि यह गिरावट लम्बे समय तक जारी रहने वाला रुझान बनेगी.अफ़्रीका में, घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं सहित pharmaceutical opioids की तस्करी को सबसे गम्भीर समस्या बताया गया है.वहीं, दक्षिण एशिया क्षेत्र में दुनिया के कुल अनुमानित opioids उपभोक्ताओं का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पाया जाता है.पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में Methamphetamine अब भी सबसे बड़ा सिंथेटिक ड्रग ख़तरा बना हुआ है और यहाँ इसकी रिकॉर्ड स्तर पर बरामदगी दर्ज की गई है.INCB क्या है?INCB बोर्ड, एक स्वतंत्र और अर्द्ध - न्यायिक संस्था है, जिसे साल 1961, 1971 और 1988 में अपनाई गई तीन अन्तरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण सन्धियों के क्रियान्वयन की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है.ये सन्धियाँ वैश्विक मादक पदार्थ नियंत्रण व्यवस्था की बुनियाद मानी जाती हैं.इन सन्धियों के तहत देशों की सरकारें, बोर्ड को अनुमान और सांख्यिकीय रिपोर्ट उपलब्ध कराती हैं, ताकि नियंत्रित पदार्थों की खेती, निर्माण और व्यापार पर निगरानी रखी जा सके.साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका उपयोग केवल चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए हो.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement