-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संक्षेप में: भारत में मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच का आग्रह, म्याँमार में बच्चों की मौत पर चिन्ता, अरब क्षेत्र में आर्थिक बेहतरी का अनुमान

Source: UN News: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
संक्षेप में: भारत में मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच का आग्रह, म्याँमार में बच्चों की मौत पर चिन्ता, अरब क्षेत्र में आर्थिक बेहतरी का अनुमान
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त दो स्वतंत्र विशेषज्ञों ने भारत से, तथाकथित सैकड़ों न्यायेतर मौतों, उत्पीड़न से सम्बन्धित मौतों और क़ानून लागू करने वाली कार्रवाइयों से सम्बन्धित अभियानों में, हज़ारों लोगों के घायल होने के आरोपों की तत्काल जाँच करने का आहवान किया है. विशेष रैपोर्टेयर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी नहीं होते है और उनके कामकाज के लिए संयुक्त राष्ट्र से उन्हें कोई वेतन नहीं मिलता है.इन मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस तरह की विश्वनीय जानकारी मिली है जिसमें विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और असम में, अत्यधिक और अक्सर घातक बल प्रयोग किए जाने की ओर संकेत करती है. Tweet URL स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने, भारत के पुलिस बल में तत्काल आधुनिकीकरण लागू किए जाने की भी पुकार लगाई है.छुट-पुट नहीं, व्यवस्थागत चलनविशेषज्ञों ने कहा है, “ये आरोप क़ानून प्रवर्तन हिंसा की एक ऐसी तस्वीर प्रस्तुत करते हैं, जो छुट-पुट नहीं, बल्कि व्यवस्थागत है.”“पुलिस कार्रवाइयों के दौरान, बुनियादी मानवाधिकार मानकों को पूरा करने की एक व्यवस्थागत नाकामी नज़र आती है.”उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों जैसे अल्पसंख्यक समूह, अनुपात से कहीं अधिक प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने साथ ही आगाह भी किया है कि “न्याय की मांग करने वालों की आवाज़ दबा देना, किसी मुक्त व लोकतांत्रिक समाज से मेल नहीं खाता है.”मानवाधिकार विशेषज्ञों ने पुलिस व्यवस्था में, अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुधार लागू किए जाने का आग्रह किया है. उन्होंने साथ ही कहा है कि उन्होंने भारत सरकार के अधिकारियों को पत्र लिखकर, घटनाक्रमों की निगरानी जारी रखते हुए, तकनीकी समर्थन मुहैया कराने की पेशकश भी की है.म्याँमार में हवाई हमलों में बच्चों की मौत की निन्दासंयुक्त राष्ट्र बाल संगठन – UNICEF ने म्याँमार में हाल के हवाई हमलों में कम से कम 5 बच्चों के मृत्यु होने और तीन अन्य बच्चों के घायल होने की ख़बरों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है.ये घातक हमलों में राख़ीन प्रान्त की पोन्नाग्युन बस्ती और सगाइंग क्षेत्र में म्यीनमू बस्ती को, 23 और 24 फ़रवरी के दरम्यान निशाना बनाया गया.यूनीसेफ़ ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा है, “बच्चों और आम नागरिकों को, बढ़ती युद्धक गतिविधियों का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है. ऐसी ख़बरों मिली हैं कि राख़ीन प्रान्त में हुए हवाई हमलों में घरों और एक गाँव में एक स्थानीय व्यस्त बाज़ार को निशाना बनाया गया, जहाँ विस्थापित परिवार रह रहे हैं.”बच्चों की हिफ़ाज़त करेंयूनीसेफ़ ने कहा है कि जारी युद्धक गतिविधियों से, बच्चे लगातार विस्थापित हो रहे हैं, और ज़रूरी सेवाओं तक उनकी पहुँच बड़े पैमाने पर बाधित हो रही है, जिसमें स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और संरक्षण सेवाएँ शामिल हैं.बाल एजेंसी ने कहा है, “यूनीसेफ़ पूरे म्याँमार में, टकराव प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए सहायता अभियान चला रहा है.”एजेंसी ने साथ ही, इस रक्तरंजित टकराव में शामिल तमाम युद्धक पक्षों से “अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत उनकी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने” का आहवान भी किया है.ग़ौरतलब है कि म्याँमार में फ़रवरी 2021 में तत्कालीन सरकार का तख़्ता पलट कर दिए जाने के बाद, वहाँ सेना का नियंत्रण है और देश में हिंसक टकराव जारी है.यूनीसेफ़ के अनुसार, “बच्चों की रक्षा, हर समय किए जाने की ज़रूरत है.”अरब देशों के अर्थव्यवस्थाओं में बेहतरी के अनुमान © ILO/Elisa Oddone लेबनान के बेरूत में कामगार, सौर पौनल लगाते हुए. अरब क्षेत्र में, तेल उद्योग से इतर, नवीन ऊर्जा प्रणालियों में भी निवेश का चलन बढ़ा है. संयुक्त राष्ट्र की एक नवीन रिपोर्ट में अनुमान व्यक्त किया गया है कि अरब क्षेत्र में भूराजनैतिक अनिश्चितताओं के बावजूद, एक स्थिर आर्थिक बेहतरी नज़र आ रही है.संयुक्त राष्ट्र के पश्चिम एशिया के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCWA) ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि अरब क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, वर्ष 2025 में 2.9 प्रतिशत की तुलना में, वर्ष 2026 के दौरान 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है.महंगाई में कमीयूएन आयोग ने कहा है कि अरब देशों के लिए यह सकारात्मक परिदृश्य, महंगाई में कमी का सुखद अहसास भी कराएगा.महंगाई कम होने में, तेल उद्योग से इतर – मसलन नवीन ऊर्जा के संयंत्रों जैसे क्षेत्रों में भी क्षेत्रों में निवेश बढ़ोत्तरी का भी हाथ होने की उम्मीद है.आयोग ने हालाँकि साथ ही यह भी कहा है कि अरब क्षेत्र, बाहरी तत्वों के लिए अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है – विशेष रूप से वैश्विक व्यापार करों (Tariffs) में वृद्धि और क्षेत्रीय व्यापार में अवरोध.आँकड़ों से मालूम होता है कि इस वर्ष पूरे अरब क्षेत्र में प्रतिदिन 13 लाख बैरल तेल का उत्पादन हुआ है, जोकि मौजूदा वैश्विक मांग से कुछ अधिक है. इसका मतलब है कि पैट्रोल पम्पों पर तेल के दाम गिर सकते हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement