Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान: आमजन की ख़ातिर टकराव रोकने का आग्रह

इन हमलों में नांगरहार प्रान्त में कम से कम 13 नागरिकों के मारे जाने और 7 के घायल होने का समाचार है, जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी हैं. UNAMA ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में बताया कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के बेहसूद और ख़ोग्यानी ज़िलों में, 21-22 फ़रवरी के दौरान की गई हवाई कार्रवाई में आम नागरिकों के हताहत होने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली है.इसके अलावा, पकतिका प्रान्त के बरमाल और उरगून ज़िलों में भी हवाई हमले होने की बात कही गई है. बरमाल ज़िले में हुए हमलों में एक मदरसे व नज़दीक स्थित एक मस्जिद को नुक़सान पहुँचा है. वहीं, उरगून में एक रिहायशी मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. किसी व्यक्ति के हताहत होने की ख़बर नहीं है.यूएन मिशन ने सभी पक्षों से टकराव का अन्त करने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि और अधिक संख्या में मौतों व जनहानि को टाला जा सके.UNAMA ने पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों के प्रति सचेत करते हुए ध्यान दिलाया है कि आम नागरिकों व युद्ध में शामिल लोगों के बीच भेद करने और बल प्रयोग में आनुपातिकता का पालन किया जाना होगा.साथ ही, आम नागरिकों को हताहत होने से रोकने के लिए सतर्कता बरती जानी होगी.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


