-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में बाढ़, सूखा, हिंसा ने, 75 लाख लोगों को धकेला भूख की चपेट में

Source: UN News: मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
पाकिस्तान में बाढ़, सूखा, हिंसा ने, 75 लाख लोगों को धकेला भूख की चपेट में
पाकिस्तान में, पिछले एक साल के दौरान, भारी मॉनसूनी बाढ़, लम्बे समय तक सूखा पड़ने और सूखे के अनेक दौर चलने व हिंसा में बढ़ोतरी के कारण, लगभग 75 लाख लोगों के लिए भरपेट भोजन नहीं मिलने के हालात बन गए हैं. वैश्विक भूख निगरानी करने वाली एक संस्था के अनुसार, पाकिस्तान में 75 लाख लोग अत्यधिक गम्भीर स्तर की खाद्य असुरक्षा और कुपोषण का सामना कर रहे हैं.एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (IPC) रिपोर्ट से मालूम होता है कि दिसम्बर 2025 से मार्च 2026 के समय में, लगभग साढ़े 12 लाख लोग 'आपात' स्तर की अत्यधिक गम्भीर खाद्य असुरक्षा के हालात में होंगे, जिसकी पहचान भोजन की भारी कमी और बहुत अधिक कुपोषण के स्तर से होगी. आपात स्तर की खाद्य असुरक्षा के हालात में फँसे दस लाख से अधिक लोगों के लिए "तबाही" को रोकने के लिए तुरन्त जीवनरक्षक मदद की ज़रूरत है.संकट के कारक2025 मॉनसूनी बाढ़ के लगातार चले असर, सूखे और स्थानीय असुरक्षा ने, खेती और पशुपालन से मिलने वाली रोज़ी-रोटी को कमज़ोर कर दिया है, खाद्य उत्पादन कम कर दिया है, बाज़ारों में रुकावट डाली है, और इन हालात से निपटने की क्षमता कम कर दी है.मौसमी वजहों ने भी इस संकट को और बढ़ा दिया है, क्योंकि कम उत्पादन वाले मौसम (दिसम्बर से फ़रवरी) में खेती में मेहनत और आमदनी के मौक़े कम हो गए हैं और कुछ इलाकों में कड़ाके की सर्दी ने, पहुँच व रोज़ी-रोटी को और मुश्किल बना दिया है.ख़ासतौर पर, कुछ इलाक़ों में ख़रीदने की कम शक्ति, बाज़ार पर निर्भरता, क़ीमतों में उतार-चढ़ाव और क़र्ज़ की वजह से, खाने-पीने की चीज़ों तक लोगों की पहुँच कम हुई है. कम उत्पादन वाले मौसम में, गेहूँ के आटे की उपलब्धता को भी ख़ासतौर पर चिन्ता की बात बताया गया है. © UNICEF/Fahad Ahmed पाकिस्तान के अनेक इलाक़ों में मानसूनी बाढ़, सूखा और हिंसा बढ़ोत्तरी ने, लगभग 75 लाख लोगों को, गम्भीर स्तर की खाद्य असुरक्षा में धकेल दिया है. क्षेत्रीय भिन्नताएँहालात में बदलाव की वजह से कुछ इलाक़ों में भूख के ज़्यादा मामले सामने आए हैं.IPC विश्लेषण में पाकिस्तान के 45 कमज़ोर इलाक़ों और कुल आबादी के लगभग 15 प्रतिशत हिस्से को शामिल किया गया है. इसमें बलूचिस्तान प्रान्त में सबसे ज़्यादा अनुपातिक बोझ पाया गया, जहाँ विश्लेषित आबादी का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा, ऊँचे स्तर की खाद्य असुरक्षा में था.सिन्ध इलाक़े में 30 लाख से ज़्यादा लोग ऊँचे स्तर की खाद्य असुरक्षा में हैं. जबकि मुसाखेल, झोब, काची, टैंक और तोरघर ज़िलों में, कम स कम 30 प्रतिशत लोग ऊँचे स्तर की खाद्य असुरक्षा में हैं.हालात बेहतर होने के आसारअप्रैल से सितम्बर तक समय के लिए, रिपोर्ट का अनुमान है कि 67 लाख लोग खाद्य असुरक्षा के बहुत ज़्यादा स्तर या उससे अधिक गम्भीरता का सामना करेंगे, जो अभी के समय से 8 लाख 55 हज़ार कम संख्या होगी.हालाँकि कुछ कारण जारी रहने की सम्भावना – जैसे कि ठोस आहार की ज़्यादा क़ीमतें, मौसम का ख़तरा, असुरक्षा, और सीमा पार से व्यापार में रुकावट – लेकिन सर्दियों की फ़सल की कटाई और ईद के सम्बन्ध में जानवरों की बिक्री जैसे मौसमी कारण, कुछ समय के लिए दबाव कम कर सकते हैं.सिफ़ारिशेंभोजन की खपत में अन्तर को कम करने और जान बचाने के लिए, रिपोर्ट में सही डिलीवरी तरीक़ों के ज़रिए, पर्याप्त और पौष्टिक भोजन तक पहुँच बढ़ाने की बात कही गई है.इसमें नक़दी और वाउचर मदद के साथ-साथ, लक्षित लोगों को तैयार शुदा भोजन और खाद्य सामग्री मुहैया कराना भी शामिल है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement