-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत: यूएन प्रमुख ने की, 3 अरब डॉलर के 'वैश्विक AI कोष' के लिए अपील

Source: UN News: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
भारत: यूएन प्रमुख ने की, 3 अरब डॉलर के 'वैश्विक AI कोष' के लिए अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भविष्य “कुछ मुट्ठी भर देशों या अरबपतियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता.” उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 'AI Impact Summit 2026' को गुरूवार को सम्बोधित करते हुए, विकासशील देशों को इन तकनीकों तक बेहतर पहुँच दिलाने के लिए, एक वैश्विक AI कोष में योगदान का आहवान भी किया है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि एआई का लाभ सभी तक पहुँचाने के लिए कौशल, डेटा क्षमता, सस्ती कम्प्यूटिंग और समावेशी डिजिटल ढाँचे का निर्माण ज़रूरी है. उन्होंने आगाह भी किया कि निवेश के बिना कई देश एआई युग से “लॉग-आउट” हो सकते हैं.एंतोनियो गुटेरेश ने कहा, “हमारा लक्ष्य 3 अरब डॉलर जुटाना है. यह किसी एक तकनीकी कम्पनी की वार्षिक आय के एक प्रतिशत से भी कम है. सर्वजन के हित में, AI के वितरण व विस्तार के लिए एक बहुत छोटी सी क़ीमत.” © UN India संयुक्त राष्ट्र की पहलमहसचिव ने बताया कि एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ठोस क़दम उठा रहा है. उन्होंने पिछले वर्ष महासभा में बनाए गए ‘एआई पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल’ का उल्लेख किया. Tweet URL पिछले सप्ताह नियुक्त 40 वैश्विक विशेषज्ञों का यह पैनल, एआई के जोखिम, अवसर और सामाजिक प्रभावों का अध्ययन कर प्रमाण जुटाएगा और जानकारी की कमी दूर करने में मदद करेगा.पैनल का ज़िक्र करते हुए महासचिव ने कहा, “एआई सबका होना चाहिए.”उन्होंने सदस्य देशों, उद्योग जगत और नागरिक समाज से इस पहल में सहयोग करने की अपील की.लोगों और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए ज़रूरी उपाययूएन महासचिव ने एआई प्रशासन पर वैश्विक संवाद की शुरुआत पर भी ज़ोर दिया, जिसका पहला सत्र जुलाई में होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्पष्ट सुरक्षा रूपरेखा ज़रूरी है जो मानव नियंत्रण, निगरानी और जवाबदेही को बनाए रखे.उन्होंने कहा, “हमें ऐसे सुरक्षा उपाय चाहिए जो मानव एजेंसी, मानव निगरानी और मानव जवाबदेही को सुरक्षित रखें.”उन्होंने कहा, “एआई, सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है. यह चिकित्सा क्षेत्र में खोजों को तेज़ कर सकती है, सीखने के अवसर बढ़ा सकती है...""...खाद्य सुरक्षा मज़बूत कर सकती है, जलवायु कार्रवाई और आपदा तैयारी को सुदृढ़ कर सकती है, और ज़रूरी सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच बेहतर बना सकती है.”ये भी पढ़ें...आपदाओं की समय पूर्व चेतावनी से बचाव तक, AI का है अहम योगदानमहासचिव ने यह चिन्ता भी जताई कि यदि एआई का विकास बिना नियंत्रण के हुआ, तो इसके नकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं, “यह असमानता बढ़ा सकता है, पक्षपात को मज़बूत कर सकता है और नुक़सान पहुँचा सकता है.” उन्होंने कहा कि एआई की ऊर्जा और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए डेटा केन्द्रों और आपूर्ति श्रृँखलाओं को स्वच्छ ऊर्जा अपनानी होगी, ताकि लागत का बोझ कमज़ोर समुदायों पर न पड़े.“हमें कामगारों में निवेश करना होगा ताकि एआई मानव क्षमता को बढ़ाए, उसकी जगह न ले. हमें लोगों को शोषण, हेरफेर और दुर्व्यवहार के शिकार होने से बचाना होगा.”महासचिव ने बच्चों की सुरक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा, “किसी भी बच्चे को अनियंत्रित एआई का परीक्षण विषय नहीं बनने दिया जाना चाहिए. वास्तविक प्रभाव वही तकनीक लाती है जो जीवन बेहतर बनाए और पृथ्वी की रक्षा करे.”अन्त में उन्होंने आह्वान किया, तो आइए, हम, सभी के लिए AI बनाएँ – जिसमें गरिमा डिफ़ॉल्ट सेटिंग हो.” United Nations/Ishan Tankha भारत का 'AI मानव' दृष्टिकोणभारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘AI Impact Summit’ को सम्बोधित करते हुए एआई को केवल डेटा और ऐल्गोरिदम से चलने वाली एक स्वायत्त शक्ति के बजाय, इसे मानव आकांक्षाओं, नैतिकता और गरिमा का विस्तार बनाए जाने की रूपरेखा प्रस्तुत की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मानव-केन्द्रित नज़रिए को M.A.N.A.V. के रूप में प्रस्तुत किया. इसमें एक ऐसा रोडमैप शामिल है जिसमें प्रौद्योगिकीय विकास, इन सामाजिक मूल्यों के साथ सदभाव में आगे बढ़े: सदाचार और नैतिक प्रणालियाँ, उत्तरदायी प्रशासन, राष्ट्रीय सम्प्रभुता, सुलभा और समावेशी AI, और वैध और विधि सम्मत प्रणालियाँ (M.A.N.A.V.).

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement