लीबिया: राजनैतिक गतिरोध, बिगड़ते आर्थिक हालात से एकता को ख़तरा
Source: UN News: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
लीबिया में लम्बे समय से चल रहा राजनैतिक गतिरोध, बिगड़ते आर्थिक हालात और न्यायपालिका में उभरता विभाजन, देश की एकता के लिए बढ़ते ख़तरे पैदा कर रहा है. लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष दूत हाना सेरवा टेटेह ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान यह चेतावनी दी है.
यूएन महासचिव की विशेष प्रतिनिधि हाना सेरवा टेटेह ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सक्रिय सम्बद्धता के बावजूद, लीबिया की राष्ट्रीय संसद और देश की शीर्ष सलाहकार राजनैतिक संस्था, अतीत में सहमत राजनैतिक रोडमैप के आरम्भिक क़दमों पर कोई प्रगति हासिल करने में नाकाम रहे हैं. इसमें राष्ट्रीय चुनाव आयोग (HNEC) के बोर्ड को चुनने के लिए एक प्रणाली बनाना और चुनावी क़ानून को आगे बढ़ाना शामिल है.उन्होंने कहा, "अपनी सहमत प्रणाली का इस्तेमाल करने और उसके बाद उनकी तरफ़ से की जाने कार्रवाई करने में उनकी नाकामी ने, उनकी साख़ को और कम कर दिया है." लीबिया की जनता की सोच यह दिखाती है कि ये संस्थाएँ काम करने में "समर्थ नहीं हैं या तैयार नहीं हैं".हाना सेरवा टेटेह ने कहा कि उन्होंने रफ़्तार फिर से बढ़ाने के मक़सद से दो चरणों वाले एक अन्य तरीक़े पर ख़ास लोगों के साथ बातचीत शुरू कर दी है.
UN Photo/Eskinder Debebe
लीबिया के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और लीबिया में संयुक्त राष्ट्र समर्थन मिशन की प्रमुख हाना सेरवा टेटेह ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि राजनैतिक गतिरोध, देश की एकता के लिए जोखिम उत्पन्न कर रहा है.
हालाँकि उन्होंने आगाह भी किया कि अगर लीबिया के प्रतिनिधियों का एक छोटा समूह, रोडमैप के मुख्य पड़ावों पर सहमत नहीं हो पाता है, तो एक बड़ी बैठक आयोजित करने की ज़रूरत होगी. "हम हमेशा इन्तज़ार नहीं कर सकते."संयुक्त राष्ट्र की दूत ने, लीबिया की न्याय व्यवस्था में बढ़ते तनाव के बारे में कड़ी चेतावनी दी. ये विभाजन क़ानूनी और न्याय व्यवस्था की एकता को ख़तरे में डालते हैं. यह स्थिति "एक लाल रेखा है जिसे अगर पार किया गया तो यह देश की एकता को कमज़ोर कर सकती है.उन्होंने लीबिया के नेताओं से और अधिक आक्रामक क़दम उठाने से बचने की अपील की.बढ़ता आर्थिक दबावयूएन प्रतिनिधि हाना सेरवा टेटेह ने बताया कि देश की मुद्रा के अवमूल्यन, बढ़ती क़ीमतों और ईंधन की लगातार कमी की वजह से, देश के लोग लगातार बिगड़ रहे हालात का सामना कर रहे हैं.जनवरी में केन्द्रीय बैंक का नौ महीनों में दूसरी बार दीनार का आवमूल्यन करने का फ़ैसला विदेशी मुद्रा के दबाव को कम करने के मक़सद से किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि इससे "कमज़ोर परिवारों की ख़रीदने की ताक़त पर असर पड़ रहा है."सुरक्षा और मानवाधिकारों के मुद्देयूएन प्रतिनिधि हाना सेरवा टेटेह ने आगाह किया है कि अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक गुट लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे देश, ड्रग तस्करी का एक बड़ा ठिकाना बन गया है और भ्रष्टाचार व हथियारबन्द गुटों से जुड़ी ग़ैर-क़ानूनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है.17 फ़रवरी को मानवाधिकार उच्चायुक्त और लीबिया में यूएन समर्थन (UNSMIL) की एक संयुक्त रिपोर्ट में मानव तस्करी से जुड़े गम्भीर ग़लत कामों के बारे में जानकारी दी गई थी. लीबिया में प्रवासियों और शरणार्थियों के सुनियोजित शोषण के मामलेहाल के सप्ताहों में, अजदाबिया में एक सामूहिक क़ब्र में 21 प्रवासियों के शव मिले, जबकि 400 से ज़्यादा लोगों को बन्दीगृहों से रिहा कराया गया जिनके शरीरों पर प्रताड़ना के निशान थे. इनमें महिलाएँ और बच्चे भी थे.उन्होंने कहा, "ये घटनाएँ अलग-थलग नहीं हैं," और लीबिया के अधिकारियों व अन्तरराष्ट्रीय भागीदारों से मानव तस्करी के नैटवर्क को ख़त्म करने व अपराधियों को सज़ा दिलाने की अपील की.
UNSMIL Photo
एकमात्र रास्ता राजनैतिक समाधान हैहाना सेरवा टेटेह ने आगाह करते हुए यह भी कहा कि बिगड़ते आर्थिक हालात, बढ़ती ग़रीबी और नाज़ुक सुरक्षा माहौल “अनजानी राजनैतिक व सुरक्षा चुनौतियाँ” पैदा कर सकते हैं.“इस गड़बड़ी का मुख्य कारण विभाजित सरकार है, जिसमें दोनों तरफ़ से कम समन्वय और एकतरफ़ा कार्रवाई होती है.”उन्होंने सभी लीबियाई पक्षों से, एक राजनैतिक प्रक्रिया की तरफ़ वापिस लौटने की अपील की, जो एक राष्ट्रीय सरकार की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर सके.