×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:34 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
हेती में 'हथियारबन्द गिरोहों' में बच्चों की बढ़ती भर्ती पर गम्भीर चिन्ता
Source: UN News: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हेती में हथियारबन्द गुटों में इस्तेमाल के लिए बड़ी संख्या में बच्चों की भर्ती की जा रही है जिसके, बच्चों, परिवारों और पूरे समाज के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे. वृहद परिदृश्यकैरीबियाई देश – हेती, कई वर्षों से गहराते सुरक्षा, मानवीय और प्रशासनिक संकट की चपेट में है. राजधानी पोर्ट ऑ प्रिन्स के काफ़ी बड़े इलाक़े और कुछ अन्य क्षेत्रों पर, हथियारबन्द गिरोहों का नियंत्रण है. इससे अनेक परिवार विस्थापित हुए हैं और स्कूलों, स्वास्थ्य देखबाल और बुनियादी सेवाओं तक पहुँच बाधित हुई है.कमज़ोर हालात वाले बहुत से परिवारों में निर्धनता की स्थिति बदतर हो रह है, और बच्चों के लिए, धन अर्जित करने की ख़ातिर, हथियारबन्द गुटों में भर्ती किए जाने का ख़तरा बढ़ रहा है.बच्चों की हिफ़ाज़त करने वाली सेवाओं पर या तो अत्यधिक दबाव है या वो सार्वजनिक स्थान से ग़ायब हैं, जिससे गुटों के नियंत्रण वाले इलाक़ों में बच्चों के लिए विशेष जोखिम उत्पन्न हो रहा है.क्या हो रहा है: धन की वसूली और नियंत्रणराजधानी और उसके आसपास के इलाक़ों में कम से कम 26 गैंग सक्रिय हैं. ये गैंग इलाक़ों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ समुदायों से हिंसक तरीक़े से धन वसूलते हैं और हेती के जर्जर हो चुके सुरक्षा बलों से, अपना नियंत्रण क़ायम रखने के लिए लड़ाई भी करते हैं.इस तरह की झड़पें जब गहन होती हैं तो ये गैंग अपना नियंत्रण बरक़रार रखने के लिए, लोगों विशेष रूप में बच्चों की भर्ती पर निर्भर होते हैं.पियर की भर्ती 10 वर्ष की आयु में: “उन्होंने (गैंग के सदस्यों ) ने मुझे सिगरेट दी और कुछ बची हुई कोकीन भी. मुझे बहुत बुरी लत लग गई थी. कोकीन का सेवन करने के बाद, मैं सामान्य बर्ताव नहीं कर पाता था. मुझे लगता था कि मैं किसी और दुनिया में हूँ, और मेरा मन किसी को भी मार देने के लिए तैयार रहता था.”बच्चों को बहलाने-फ़ुसलाने या झाँसे में लेने के लिए आसान शिकार समझा जाता है. बच्चों की भर्ती अब कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं बची है, बल्कि कुछ इलाक़ों में तो यह व्यवस्थागत रूप ले चुकी है. Giles Clarke हेती में आपराधिक गिरोह का एक सदस्य बन्दूक ताने खड़ा है. गिरोहों ने राजधानी के अनेक हिस्सों पर क़ब्ज़ा कर रखा है. कारक: निर्धनता, उत्पीड़न और अस्तित्वबहुत से बच्चे निर्धनता, स्कूली शिक्षा का अभाव और आर्थिक हताशा के कारण, हथियारबन्द गुटों में शामिल होते हैं. कुछ अन्य बच्चों को जबरन भर्ती कर लिया जाता है.जोसेफ़, 16 वर्ष: “मैं एक ऐसी निर्धन बस्ती में पला-बढ़ा, जहाँ सबकुछ सशस्त्र गुटों के नियंत्रण में था. मैं हर समय सड़कों पर हथियारबन्द गुटों की मौजूदगी देखता था. कुछ सदस्य तो बहुत अच्छे कपड़े पहनते ते, उनके पास आकर्षक कारें भी होती थीं, और उनके आसपास महिलाएँ भी होती थीं.”गुटों के नियंत्रण वाली बस्तियों में, अधिकतर सशस्त्र लोग सुरक्षा मुहैया कराने के लिए घूमते नज़र आते हैं, वे लोगों को सामान व नक़दी की भी पेशकश करते हैं, जबकि उन इलाक़ों में सरकार की तरफ़ से कोई पेशकश उपलब्ध नहीं है.विस्थापन और परिवारों के बिखराव के कारण भी, बच्चों के इन गुटों में भर्ती किए जाने की सम्भावनाएँ बढ़ती हैं.गुटों के भीतर, बच्चों की अनेक भूमिकाएँगुटों के भीतर बच्चों को जासूसी, सन्देशवाहक और निगरानी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और उनकी आयु के कारण, किसी को उन पर सन्देह भी नहीं होता है. बहुत से बच्चे तो सीधे सशस्त्र टकराव, नाकाबन्दी करने और फिरौती के लिए अपहरण करने तक की गतिविधियों में शामिल हैं. एक बच्चे ने तो एक सप्ताह में $1000 तक अर्जित करने की जानकारी दी, जबकि हेत में बहुत से लोग निर्धनता रेखा से नीचे जीवन जी रहे हैं.लड़कियों के लिए और अधिक जोखिम है जिसमें यौन शोषण, बलात्कार और गैंग के सदस्यों के साथ जबरन सम्बन्ध बनाने के लिए मजबूर होना शामिल है.जूलिया: “दो सहयोगी गुटों के सदस्यों ने मुझे अनेक सदस्यों के साथ कम स कम छह बार यौन सम्बन्ध बनाने के लिए विवश किया. ये गैंग उस इलाक़े पर नियंत्रण रखते हैं जहाँ मैं रहती हूँ और उन्होंने भय का माहौल बना दिया था.” © UNICEF/Herold Joseph हेती में संयुक्त राष्ट्र, बच्चों को हथियारबन्द गिरोहों के चंगुल में फँसने से बचाने के लिए, अनेक कार्यक्रम चला रहा है. गम्भीर और दीर्घकालिक नुक़सानभर्ती कर लिए जाने वाले बच्चों को हिंसा, सदमे और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है. उनकी शिक्षा बाधित होती है और उनके जीवन में लम्बी अवधि वाली अत्यन्त गम्भीर मनोवैज्ञानिक हानि होती है.उन पर कलंक और बदले की कार्रवाई का सामना किए जाने का डर, उन्हें सामान्य जीवन जीने में बाधा डालते हैं. विशेष रूप से लड़कियों के लिए, यौन हिंसा उनक सदमा और समाज से उनका बहिष्करण गम्भीर बना देती है.कभी-कभी तो हिंसा के चक्र लगातार जारी रहते हैं.केवल सुरक्षा पर्याप्त नहीं हैसंयुक्त राष्ट्र की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में, हेती में बच्चों की सुरक्षा के लिए मज़बूत प्रणालियाँ स्थापित किए जाने, शिक्षा के लिए पहुँच बहाल किए जाने और ऐसे कार्यक्रम चलाए जाने का आहवान किया गया है, जो गैंग-प्रभावित समुदायों में, बच्चों की भर्ती को रोक सकें.लुइस, 17 वर्ष: “मैं अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए गैंग में शामिल हुआ था. एक विरोधी गुट ने काम पर जाते समय उनकी हत्या कर दी धी. मैंने जल्द ही, गैंग के पुराने सदस्यों का भरोसा जीत लिया था. वो मेरे परिवार जैसे बन गए थे.रिपोर्ट में ज़ोर दिया गया है कि बच्चों की भर्ती को रोकने में परिवारों की अहम भूमिका है. साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए, विशेष रूप से महिला-प्रधान परिवारों को संसाधन बढ़ाए जाने का भी सुझाव दिया है.स्कूलों को सीखने के स्थान होने के साथ-साथ, बच्चों को गैंग हिंसा से बचाने वाले ऐसे स्थान बताया गया है जो बच्चों को भर्ती से बचाने में बहुत अहम भूमिका निभा सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र, बच्चों की स्कूली शिक्षा जारी रखने के लिए, अनेक कार्यक्रमों के ज़रिए मदद मुहैया कर रहा है, जिनमें कैंटीन निर्माण, इमारतों की मरम्मत, सीखने के अस्थाई स्थानों का निर्माण और परिवारों को नक़दी सहायता शामिल हैं.यूएन समर्थित
गैंग दमन बल 2025
में स्थापित किया गया था, जिसमें 5,000 तक कर्मचारी शामिल हों, और इस मिशन की अहम भूमिका होने की अपेक्षा है.संयुक्त राष्ट्र, बच्चों की तस्करी का मुक़ाबला करने के लिए, हेती की न्याय व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए भी काम कर रहा है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces