×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:47 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: वैश्विक दक्षिण में AI सम्मेलन, 'समावेशन की शक्तिशाली धारा'
Source: UN News: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि वैश्विक दक्षिण में एआई सम्मेलन का आयोजन, समावेशन की एक शक्तिशाली धारा की तरह है, जो देशों को साथ लाकर एआई के भविष्य को मिलकर दिशा देने का अवसर देता है. नई दिल्ली में सोमवार को शुरू हुए 'एआई प्रभाव सम्मेलन 2026' में विश्व नेता, मंत्री, शोधकर्ता और तकनीक विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे हैं. AI Impact Summit नामक इस पाँच दिवसीय शिखर सम्मेलन में, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, 60 से ज़्यादा मंत्री और 500 से अधिक वैश्विक एआई विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. शिरकत का यह स्तर दिखाता है कि अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े फ़ैसलों में, अधिक देशों और अलग-अलग दृष्टिकोणों की भागेदारी ज़रूरी मानी जा रही है.आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य सिर्फ़ चर्चा करना भर नहीं, बल्कि नीतियों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के रास्ते तलाश करना है, ताकि एआई समावेशी विकास को बढ़ावा दे, सार्वजनिक प्रणालियों को मज़बूत बनाए और सतत विकास की गति तेज करे. © PIB, Government of India वैश्विक AI शासन के लिए अहम पड़ावडिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव अमनदीप सिंह गिल ने, सोमवार को इस सम्मेलन के पहले दिन यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में कहा कि यह सम्मेलन, एआई से जुड़े फ़ैसलों को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक अहम क़दम है. उन्होंने बताया कि जुलाई (2026) में होने वाला पहला वैश्विक एआई शासन संवाद, देशों को नीतियों पर मिलकर काम करने का अवसर देगा. उनके अनुसार एआई प्रभाव सम्मेलन जैसे मंच “समावेशन की एक शक्तिशाली धारा” की तरह हैं, जो सामूहिक प्रयास से एआई के भविष्य को दिशा दे रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव
ने लगभग 90 जोखिम वाले देशों की सहायता के लिए, 3 अरब डॉलर तक का स्वैच्छिक वैश्विक कोष प्रस्तावित किया है. साथ ही, एआई पर 40 विशेषज्ञों का एक अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल गठित किया गया है, जो एआई के विकास और प्रभावों पर नज़र रखते हुए, साक्ष्य-आधारित रिपोर्ट जारी करेगा, ताकि सरकारों, कम्पनियों और समाज को बेहतर निर्णय लेने में मदद मिल सके.अवसर और चुनौतियाँअमनदीप सिंह गिल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कृषि, शिक्षा, उद्योग और जलवायु जैसे क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकती है. यह उत्सर्जन के स्रोत पहचानने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और बुनियादी ढाँचे को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.हालाँकि उन्होंने आगाह भी किया कि एआई के तेज़ विस्तार से नई चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं, जैसेकि डेटा केन्द्रों के लिए अधिक ऊर्जा, पानी और संसाधनों की जरूरत. एआई जलवायु लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इसे कितनी ज़िम्मेदारी से विकसित और लागू किया जाता है.उन्होंने यह भी कहा कि ग़लत जानकारी, पक्षपात और सुरक्षा जोखिमों से बचाव के लिए, मज़बूत नियम एवं सुरक्षा उपाय ज़रूरी हैं, और संयुक्त राष्ट्र इस दिशा में देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है. वैश्विक असमानताएँ कम करने पर ज़ोरअमनदीप सिंह गिल ने कहा कि एआई की प्रगति से विकासशील देश पीछे नहीं रह जाएँ, यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है. एआई के क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी अभी कम है, लेकिन वे सुरक्षा, भाषाई विविधता और ‘ओपन-सोर्स’ नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों का नेतृत्व कर रही हैं.साथ ही, छोटे, स्थानीय ज़रूरतों के मुताबिक़ बने और कम ऊर्जा खपत वाले एआई मॉडल, तकनीक को ज़्यादा लोगों तक पहुँचा सकते हैं और दुनिया भर के समुदायों के लिए इसे अधिक उपयोगी बना सकते हैं.आपदा तैयारी में AI की अहम भूमिकावहीं संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम न्यूनीकरण (
UNDRR
) मामलों के प्रमुख कमल किशोर का कहना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपदाओं के जोखिम को कम करने में बेहद प्रभावी साबित हो सकती है. एआई पहले से ख़तरे का अनुमान लगा सकती है, जोखिम वाले इलाक़ों और लोगों की पहचान कर सकती है, तथा समय रहते तैयारी व राहत के क़दम उठाने में मदद करती है, जिससे नुक़सान को कम किया जा सकता है.उन्होंने बताया कि भविष्य में एआई शहरों की योजना और निर्माण की सुरक्षा का विश्लेषण करके, जोखिम कम करने में भी सहायक हो सकती है.
आपदाओं की समय पूर्व चेतावनी से बचाव तक, AI का है अहम योगदान
कमल किशोर ने AI आधारित बाढ़ पूर्वानुमान प्रणालियों का उदाहरण देते हुए कहा कि ये पारम्परिक तरीक़ों से तेज़ और ज़्यादा सटीक हैं. साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर यह भी कहा कि एआई का उपयोग हमेशा नैतिक ढंग से, मानवीय निगरानी और मज़बूत व्यवस्था के साथ होना चाहिए.कमल किशोर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की अहम भूमिका - यह सुनिश्चित करने में है कि कम संसाधनों वाले देश भी, एआई के विकास और उससे जुड़े फ़ैसलों में शामिल हों, ताकि कोई पीछे नहीं रह जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि एआई का दुरुपयोग ग़लत जानकारी फैलाने जैसे ख़तरे पैदा कर सकता है, इसलिए इनसे निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर काम करना ज़रूरी है. © UN News/Rohit Upadhyay महिलाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल दुनिया पर ज़ोरअभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
) भारत की समर्थक सोहा अली ख़ान ने, लैंगिक समानता और तकनीक पर एक उच्चस्तरीय सत्र में कहा कि एआई को नैतिक और लैंगिक मुद्दों के लिए संवेदनशील तरीक़े से विकसित करना ज़रूरी है, ताकि डिजिटल दुनिया, महिलाओं व लड़कियों के लिए सुरक्षित बन सके.उन्होंने कहा कि तकनीक ने महिलाओं के लिए नए अवसर खोले हैं, लेकिन उनका पूरा लाभ तभी मिलेगा जब वे ऑनलाइन सुरक्षित महसूस करें. विशेषज्ञों ने भी रेखांकित किया कि भारत जैसे देशों में बड़ी संख्या में महिलाएँ पहली बार इंटरनेट से जुड़ रही हैं, इसलिए एआई से जुड़े आज के फ़ैसले, भविष्य की अधिक समावेशी एवं अधिकार-आधारित डिजिटल व्यवस्था तय कर सकते हैं. © UNFPA India संवाद से कार्रवाई तकआयोजकों का कहना है कि इस शिखर सम्मेलन का मक़सद, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना और ऐसे ठोस सुझाव तैयार करना है, जिनसे एआई लोगों, अर्थव्यवस्थाओं और पर्यावरण के लिए वास्तविक लाभ ला सके.यूएन डिजिटल प्रौद्योगिकी दूत अमनदीप सिंह गिल के अनुसार, आने वाले वर्षों में असली सफलता तब होगी जब अधिक देश अपनी एआई प्रणाली ख़ुद विकसित एवं नियंत्रित कर सकें, नियमों में बेहतर वैश्विक तालमेल हो और एआई का उपयोग, सतत विकास, शान्ति तथा मानवाधिकार जैसे लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में हो.उनका कहना है कि लक्ष्य है - एक सन्तुलित रास्ता अपनाना - एक ऐसा मार्ग जिसमें हर देश को, जोखिमों को सम्भालते हुए, एआई के अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता मिले.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
पंजाब में पराली प्रबंधन मशीनों में बड़े घोटाले का आरोप, एचएस फुल्का ने सीबीआई जांच की मांग
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces