×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:37 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान: लाखों शरणार्थियों की मदद के लिए 1.6 अरब डॉलर की आपात अपील
Source: UN News: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
सूडान में युद्ध चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) और उसके 123 साझीदारों ने 1 अरब 60 करोड़ डॉलर की आपात सहायता की अपील की है. इस सहायता राशि से उन लाखों लोगों की मदद की जाएगी, जिन्हें हिंसा और असुरक्षा की वजह से, अपना देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है. वर्ष 2026 सूडान क्षेत्रीय शरणार्थी सहायता योजना (RRRP) के तहत, 2026 के दौरान, सात पड़ोसी देशों में लगभग 59 लाख लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है. इन 7 देशों में मध्य अफ़्रीकी गणतंत्र, चाड, मिस्र, इथियोपिया, लीबिया, दक्षिण सूडान और युगांडा शामिल हैं.यह योजना विशेष रूप से, उन लगभग 4 लाख 7 हज़ार लाख नए शरणार्थियों पर ध्यान केन्द्रित करेगी, जिनके इन देशों में प्रवेश करने की सम्भावना है.साथ ही, सीमा क्षेत्रों में फँसे हज़ारों लोग, जिन्हें अब तक केवल बुनियादी सहायता ही मिली है, उनकी मदद करने को भी प्राथमिकता दी जाएगी.ग़ौरतलब है कि सूडान की सशस्त्र सेना और RSF के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था. 26 अक्टूबर 2025 को, RSF ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर डेढ़ वर्ष की घेराबन्दी के बाद, क़ब्ज़ा कर लिया था, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचार किए जाने के आरोप सामने आए.विशाल ज़रूरतें
UNHCR
के पूर्वी और दक्षिणी अफ़्रीका के क्षेत्रीय निदेशक ममाडू डिएन बाल्डे ने कहा कि चौथी वार्षिक आपात अपील की आवश्यकता इस बात को रेखांकित करती है कि युद्ध का प्रभाव कितनी निरन्तरता के साथ जारी है और मानवीय सहायता उसी स्तर पर जारी नहीं रह पा रही है.उन्होंने जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि, “सूडान, आज भी दुनिया भर में सबसे बड़ा 'विस्थापन और सबसे गम्भीर मानवीय संकट' बना हुआ है, जो दशकों में सबसे गम्भीर वैश्विक वित्तीय संकट के बीच उत्पन्न हुआ है.”बाल्डे ने बताया कि देश के अनेक हिस्सों में युद्ध जारी रहने के कारण आवश्यक सेवाएँ ठप हो गई हैं और अनेक क्षेत्रों में मानवीय पहुँच सीमित है.उन्होंने कहा, “हज़ारों लोग हर सप्ताह सीमाओं को पार करके भागने को विवश हैं, और अक्सर ऐसे क्षेत्रों में पहुँचते हैं, जहाँ हालात पहले से ही कमज़ोर हैं, लेकिन वे देश उदारता दिखाते हैं. यहाँ सार्वजनिक सेवाएँ और आर्थिक अवसर पहले से ही संकटपूर्ण थे.” © यूनिसेफ/मोहम्मद जमाल विस्थापन की बढ़ती संख्यालगभग 43 लाख सूडानी शरणार्थी अब भी क्षेत्र के भीतर विस्थापित हैं, जिनमें से अधिकांश मिस्र और पूर्वी चाड में स्थित हैं.क्षेत्रीय निदेशक बाल्डे ने कहा कि “मेज़बान सरकारें और स्थानीय समुदाय वैसे तो लगातार असाधारण एकजुटता दिखा रहे हैं, मगर उनकी क्षमता अब चरम सीमा तक पहुँच चुकी है.”मिस्र इस समय लगभग 14 लाख सूडानी शरणार्थियों को पनाह दिए हुए है, जिन्होंने युद्ध से भागकर पंजीकरण कराया है.उन्होंने बताया कि पंजीकृत शरणार्थियों की संख्या 2023 के बाद लगभग चार गुना बढ़ गई है.उन्होंने कहा, “लेकिन गम्भीर वित्तीय कटौतियों के कारण UNHCR को, अपने तीन पंजीकरण केन्द्रों में से दो को बन्द करना पड़ा, जिससे लोगों की महत्वपूर्ण सुरक्षा सेवाओं तक पहुँच प्रभावित हुई है.”इसके अलावा, प्रत्येक शरणार्थी पर प्रति माह उपलब्ध वित्तीय सहायता 11 डॉलर से घटकर केवल 4 डॉलर रह गई है.चाड के पूर्वी इलाक़े में 71 हज़ार से अधिक शरणार्थी परिवारों को आवास सहायता नहीं मिली है, जिससे उनके पास सुरक्षित और पर्याप्त आश्रय उपलब्ध नहीं है.यूएन अधिकारी ने बताया कि, “लगभग 2 लाख 34 हज़ार लोग पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं और सीमा क्षेत्रों में असुरक्षित परिस्थितियों में रह रहे हैं.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन सीमाओं के बावजूद, वर्ष 2026 की योजना “मेज़बान देशों में आने वाले नए और सबसे असुरक्षित शरणार्थियों के लिए भोजन, आवास, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा जैसी मूलभूत आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने में सहयोग करना जारी रखेगी.”हालाँकि, उन्होंने आगाह भी किया कि “बढ़ती ज़रूरतों और घटते संसाधनों के बीच बढ़ता अन्तर, आपात राहत प्रयासों और मध्य अवधि के समाधानों को ख़तरे में डाल रहा है.”
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces