×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
WHO: युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में बढ़ रही है मातृ मृत्यु दर
Source: UN News: बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
दुनिया भर में जितनी मातृत्व मौतें होती हैं, उनमें से दो तिहाई मौतें, युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में होती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और साझीदार संगठनों की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्धग्रस्त देशों में रहने वाली महिलाओं के लिए प्रत्येक गर्भावस्था के दौरान मातृ कारणों से मृत्यु का जोखिम, स्थिर देशों की महिलाओं की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक है.रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल वर्ष 2023 में ही, नाज़ुक हालात वाले और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में क़रीब 1 लाख 60 हज़ार महिलाओं की मौत, ऐसे कारणों से हुई, जिनका इलाज किया जा सकता था. यह संख्या विश्व भर में होने वाली मातृ मौतों का लगभग 60 प्रतिशत है. गहरा असमान जोखिमनई तकनीकी जानकारी में यह विश्लेषण किया गया है कि कुछ देशों में गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान मृत्यु की आशंका क्यों अधिक होती है.रिपोर्ट के मुताबिक़, संकट और युद्ध की स्थितियाँ ऐसे हालात उत्पन्न करती हैं, जहाँ स्वास्थ्य प्रणालियाँ लगातार जीवनरक्षक मातृ सेवाएँ उपलब्ध कराने में विफल हो जाती हैं.यह तकनीकी जानकारी
विश्व स्वास्थ्य संगठन
और एक अन्तर-एजेंसी समूह ने तैयार की है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
),
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) और विश्व बैंक (World Bank) शामिल हैं.रिपोर्ट में कहा गया है कि लैंगिक भेदभाव, जातीय पहचान, उम्र और प्रवासन की स्थिति जैसे कारक मिलकर, युद्ध और अस्थिरता से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं व लड़कियों के लिए जोखिम को और बढ़ा देते हैं.जोखिम में यह असमानता बेहद गम्भीर है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में किसी युद्ध प्रभावित देश या क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के लिए, जीवनकाल में मातृ कारणों से मृत्यु का जोखिम 51 में 1 का था.वहीं, संस्थागत और सामाजिक रूप से अस्थिर देशों में यह जोखिम 79 में 1 का, जबकि अपेक्षाकृत स्थिर देशों में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के लिए यह जोखिम 593 में 1 पाया गया. © UNICEF/Patrick Moran वैश्विक प्रगति थमीनई रिपोर्ट के अनुसार, देशों में मातृ मृत्यु अनुपात के नवीनतम आँकड़ों को इस आधार पर वर्गीकृत किया गया है कि कोई देश युद्धग्रस्त है या सामाजिक-संस्थागत रूप से अस्थिर.रिपोर्ट बताती है कि युद्ध प्रभावित देशों में प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर, औसतन 504 मातृ मौतें दर्ज की गईं.वहीं, संस्थागत और सामाजिक रूप से अस्थिर माने जाने वाले देशों में यह आँकड़ा 368 दर्ज किया गया है.इसके विपरीत, इन दोनों श्रेणियों से बाहर के देशों में मातृ मृत्यु अनुपात बेहद कम, यानि 99 प्रति एक लाख जीवित जन्म पाया गया.रिपोर्ट में कहा गया है कि ये निष्कर्ष वर्ष 2000 से 2023 के बीच जारी मातृ मृत्यु के पिछले आकलनों को और गहराई देते हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ था कि मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक प्रगति रुक गई है.साथ ही, कम आय वाले तथा संकट-प्रभावित देशों में मातृ मृत्यु दर अब भी बेहद ऊँची बनी हुई है. यही स्थिति इस अतिरिक्त विश्लेषण की मुख्य वजह बनी.नवाचार से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सहारानई रिपोर्ट के अनुसार, अस्थिरता और संकट के बीच भी नवाचारी उपायों के ज़रिये मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखा जा सकता है. अनेक देशों में स्थानीय समुदाय, स्वास्थ्यकर्मी और अस्पताल, सांस्कृतिक ज़रूरतों के अनुसार सेवाएँ ढाल रहे हैं. साथ ही, बाधित हुई सेवाओं को फिर से शुरू कर रहे हैं और सुरक्षा ख़तरों के बावजूद उपचार व्यवस्था को पुनर्गठित कर रहे हैं, ताकि देखभाल की निरन्तरता बनी रहे.कुछ प्रमुख उदाहरण इस प्रकार हैं:कोलम्बिया – पारम्परिक दाइयों को प्रशिक्षित करके स्थानीय भरोसेमन्द नैटवर्क को मज़बूत किया गया, जिससे दुर्गम और असुरक्षित इलाक़ों में भी समय पर मातृ देखभाल सम्भव हो सकी.इथियोपिया – बाधित सेवाओं को, सचल चिकित्सा टीमों, नवीनीकृत स्वास्थ्य केन्द्रों और अतिरिक्त दाइयों के ज़रिये फिर से बहाल किया गया.हेती – विस्थापित महिलाओं तक, निःशुल्क या कम लागत पर ऑपरेशन और भरोसेमम्द बिजली आपूर्ति से, जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचाई गईं.म्याँमार, पापुआ न्यू गिनी और यूक्रेन – जटिल संकट और युद्ध की परिस्थितियों में भी आवश्यक मातृ सेवाओं की सुरक्षा, सुरक्षित प्रसव पद्धतियों और मरीजों को सुरक्षित स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुँचाने पर बल दिया गया.रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि स्वास्थ्य प्रणाली पर अत्यधिक दबाव के बावजूद, सही रणनीति और स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयास मातृ स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं. © UNICEF/Mark Naftalin मज़बूत स्वास्थ्य प्रणाली की ज़रूरतनई तकनीकी जानकारी के अनुसार, यूएन स्वास्थ्य संगठन और उसके साझीदारों को, मातृ मृत्यु अनुपात के आँकड़ों को देशों की अस्थिरता श्रेणी से जोड़ने के बाद, यह पहचानने में अधिक सटीकता मिली है कि किन देशों में स्वास्थ्य प्रणाली को मज़बूत करने की सबसे तात्कालिक आवश्यकता है.रिपोर्ट में संकट के समय मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ बनाए रखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश, दुर्गम व युद्धग्रस्त क्षेत्रों में मज़बूत डेटा संग्रह व्यवस्था और आपदाओं के अनुरूप ढल सकने वाली लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों के विकास पर ज़ोर दिया गया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces