Advertisement
हिंसक अतिवाद को हवा देने के लिए नई, उभरती टैक्नॉलॉजी के दुरुपयोग पर चिन्ता

कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), ऐल्गोरिद्म, सोशल मीडिया और गेमिंग प्लैटफ़ॉर्म समेत डिजिटल टैक्नॉलॉजी के तेज़ उभार ने व्यक्तियों और समुदायों के बीच होने वाले संचार के तौर-तरीक़ों में बड़ा बदलाव किया है. यूएन कार्यालय के अनुसार, ऑनलाइन व डिजिटल माध्यमों के ज़रिए नफ़रत भरी बोली व सन्देश (हेट स्पीच) और हानिकारक वृतान्त को हवा दी जा सकती है, आतंकवाद के लिए लोगों की भर्ती की जा सकती है और कट्टरपंथी सोच व हिंसा को उकसावा दिया जा सकता है.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अपने सन्देश में ध्यान दिलाया कि आतंकवादी गुट, नियमित रूप से अस्थिरता, नई टैक्नॉलॉजी और सामाजिक-आर्थिक कमज़ोरियों का इस्तेमाल करते हुए, निर्बल समूहों को निशाना बनाते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं. युवजन और बच्चे, ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म और गेमिंग माध्यमों के ज़रिए कट्टपन की गिरफ़्त में आ रहे हैं, जहाँ नियामन व्यवस्था का अभाव है.महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ध्यान दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद-निरोधक रणनीति, और हिंसक चरमपंथ की रोकथाम के लिए योजना अपने 20 वर्ष पूरी कर रही है,जोकि हमें ध्यान दिलाती है कि आतंकवाद व हिंसक चरमपंथ के विरुद्ध लड़ाई में केवल सुरक्षा उपाय ही पर्याप्त नहीं हैं."मूल वजह पर चोटयूएन प्रमुख ने कहा कि यह ज़रूरी है कि आतंकवाद की समस्या के स्रोत को ढूंढा जाए, कष्टों और उन वजहों को दूर करने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाएं, जोकि आतंकवाद के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं.इसके लिए, शिक्षा व्यवस्था को मज़बूती देनी होगी, नागरिक समाज के लिए स्थान को बढ़ाना होगा, और समुदायों के बीच व उनके भीतर सम्वाद व भरोसे को प्रोत्साहन देना होगा.महासचिव गुटेरेश ने कहा कि सभी हितधारकों के साथ मिलकर कार्य किया जाना महत्वपूर्ण है, जिनमें निजी सैक्टर और टैक्नॉलॉजी कम्पनियाँ भी हैं, ताकि हिंसक चरमपंथ पर लगाम कसने के लिए बचाव उपायों को तैयार किया जा सके.यूएन प्रमुख के अनुसार, इन प्रयासों को मानवाधिकार व क़ानून के शासन की बुनियाद पर खड़ा करना होगा, ताकि हर एक व्यक्ति के पास अपने समाज के भविष्य को आकार देने में आवाज़ हो.“एक साथ मिलकर, आइए, हम सहनसक्षम और समावेशी समुदायों का निर्माण करें, जहाँ हिंसक चरमपंथ अपने पाँव न पसार पाए, और सभी के लिए शान्ति हो.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


