×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:59 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
रेडियो उड़ान: उम्मीद, हौसले और सम्मान की आवाज़
Source: UN News: रविवार, 15 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
आवाज़ एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो लोगों को जोड़ता है और बदलाव की राह दिखाता है. और इसका सबसे प्रभावी ज़रिया रेडियो है. शुक्रवार, 13 फ़रवरी, को 'विश्व रेडियो दिवस' पर बात एक ऐसे रेडियो स्टेशन की, जो मुख्यत: दृष्टिबाधित द्वारा संचालित है और जानकारी एवं आत्मविश्वास के ज़रिए विकलांगजन को सशक्त बनाने के प्रयासों में जुटा है. पंजाब के पठानकोट के पास एक गाँव में रहने वाले दानिश महाजन की 14 साल की उम्र में आँखों की रौशनी चली गई. इसके बाद उनके जीवन में ठहराव आ गया. अगले चार साल उन्होंने घर पर बिताए, इस जानकारी के बिना कि दृष्टिबाधित लोगों के लिए शिक्षा, पुनर्वास या रोज़गार के अवसर भी मौजूद हैं.दानिश महाजन कहते हैं, “अगर किसी ने समय पर मुझे बताया होता कि मैं आगे क्या कर सकता हूँ, तो मेरे चार साल बच सकते थे.”इसी अनुभव से 2014 में रेडियो उड़ान की शुरुआत हुई. 'उड़ान सशक्तिकरण ट्रस्ट' के तहत शुरू किया गया यह भारत का पहला ऑनलाइन रेडियो स्टेशन है, जिसे पूरी तरह दृष्टिबाधित रेडियो जॉकी और टीम सदस्य संचालित करते हैं. © Radio Udaan रेडियो उड़ान की टीम में लगभग 30 सक्रिय स्वयंसेवक हैं. इनमें ज़्यादातर विकलांगजन हैं, जबकि कुछ गैर-विकलांग सदस्य भी शामिल हैं. समावेशी मंचरेडियो उड़ान आज 120 देशों में सुना जाता है और इसके 1.25 लाख से अधिक मासिक श्रोता हैं. इसके कार्यक्रम, जिन्हें दृष्टिबाधित रेडियो जॉकी और स्वयंसेवक तैयार करते हैं, विकलांग अधिकारों, सरकारी योजनाओं, तकनीक, शिक्षा और रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े विषयों पर केन्द्रित होते हैं.दानिश महाजन कहते हैं, “समस्या क्षमता की नहीं थी, बल्कि जानकारी तक पहुँच की थी. सही समय पर जानकारी न मिलने से लोग अपने जीवन के कई साल खो देते हैं.”सर्वजन तक पहुँच रेडियो उड़ान ने सोच-समझकर ऑनलाइन रेडियो का रास्ता चुना. पारम्परिक सामुदायिक रेडियो की भौगोलिक पहुँच सीमित होती है, जबकि विकलांगजन अलग-अलग क्षेत्रों में फैले होते हैं. दानिश महाजन के अनुसार, इंटरनैट रेडियो ने कम संसाधनों में व्यापक पहुँच सम्भव बनाई है.सबसे अहम बात यह है कि रेडियो पूरी तरह आवाज़ पर आधारित माध्यम है, जो दृष्टिबाधित श्रोताओं के लिए सबसे सुलभ है.श्रोता, रेडियो उड़ान को न सिर्फ़ ऑनलाइन और यूट्यूब पर सुन सकते हैं, बल्कि कम या बिना इंटरनैट वाले इलाक़ों में फ़ोन आधारित सेवाओं के ज़रिए भी सुन सकते हैं, ताकि कम सम्पर्क वाले इलाक़ों तक भी पहुँच बनाई जा सके. © Radio Udaan पेशे से अध्यापिका, ज्योति मलिक, रेडियो उड़ान की सह-संस्थापक व रेडियो मैनेजर हैं. भरोसे की आवाज़भारत में मुख्यधारा के मीडिया में विकलांगजन के अनुभवों को बहुत कम ही केन्द्र में रखा जाता है. रेडियो उड़ान हिन्दी में और सरल, सुलभ भाषा में कार्यक्रम तैयार कर इस कमी को पूरा करता है.इसका सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक ‘बदलता दौर’ पिछले 12 वर्षों से लगातार प्रसारित हो रहा है और इसके 1,500 से अधिक एपिसोड पूरे हो चुके हैं. इस साप्ताहिक कार्यक्रम में सफलता की कहानियाँ, क़ानूनी अपडेट, सरकारी नीतियाँ और व्यावहारिक जानकारी साझा की जाती है, ख़ास तौर पर विकलांगता सम्बन्धी क़ानून से जुड़े विषयों पर.दानिश महाजन ने क़ानून को समझाने के लिए अध्यायवार ऑडियो श्रृँखला भी तैयार की है, ताकि श्रोता ज़रूरत के अनुसार किसी भी प्रावधान की जानकारी आसानी से सुन सकें.वे कहते हैं, “लोग तकनीकी शब्द नहीं चाहते. वे अपनी भाषा में, साफ़ और सरल जानकारी चाहते हैं.”आत्मविश्वास और पहचानकई लोगों के लिए रेडियो उड़ान जीवन में बदलाव लाने वाला मंच बना है.रेडियो उड़ान की सह-संस्थापक और रेडियो मैनेजर ज्योति मलिक कहती हैं कि इस मंच ने उन्हें आत्मविश्वास, नए कौशल और एक पहचान दी. वे कहती हैं, “आज लोग मुझे मेरी आवाज़ से पहचानते हैं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”वे एक श्रोता को याद करती हैं, जिनकी हाल ही में दृष्टि चली गई थी. ज्योति बताती हैं, “हमारे तकनीकी ट्यूटोरियल और व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम सुनकर उन्होंने कहा कि उनमें दोबारा जीने की इच्छा जगी. यह पल मेरे लिए बहुत भावुक था.”रेडियो उड़ान की रेडियो जॉकी नमिता बताती हैं कि इस मंच से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया. वे कहती हैं, “यहाँ मैंने एडिटिंग, वॉयस-ओवर और लोगों से जुड़ना सीखा. श्रोताओं से मिला प्यार और अपनी नई पहचान मेरे लिए बहुत मायने रखती है.”रेडियो उड़ान की निदेशक और तेलंगाना में कार्यरत सरकारी अधिकारी मीनल सिंघवी कहती हैं, “रेडियो उड़ान ने मुझे यह भरोसा दिया कि दृष्टिबाधिता मेरी सीमा नहीं है. आज मैं रेडियो उड़ान की वैबसाइट सम्भालती हूँ, 500 से अधिक तकनीकी ट्यूटोरियल बना चुकी हूँ और हज़ारों लोगों को प्रशिक्षण दे चुकी हूँ.” © UN India भारत में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में भाग लेते रेडियो उड़ान के संस्थापक दानिश महाजन. प्रसारण से परेरेडियो उड़ान के प्रयास, केवल रेडियो कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है. इसने हज़ारों घंटे की विकलांगजन-केन्द्रित सामग्री तैयार की है, और बड़ी संख्या में लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता भी प्रदान की गई है, जिसमें क़ानूनी मदद, परामर्श, तकनीकी प्रशिक्षण और शिक्षा से जुड़ाव शामिल है.इसके अलावा, इस मंच के ज़रिए उड़ान आइडल, आरजे हंट, मैट्रिमोनी मीट और नेशनल क्विज़ जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के ज़रिये प्रतिभा और आत्मसम्मान को बढ़ावा मिला है.दानिश महाजन कहते हैं, “ये मंच केवल प्रतिभा दिखाने के लिए नहीं हैं. ये सोच बदलते हैं और रोज़गार के नए अवसर भी खोलते हैं.”समावेशन का अर्थ रेडियो उड़ान में नेतृत्व विकलांगजन करते हैं, लेकिन इसमें ग़ैर-विकलांगजन भी टीम का हिस्सा हैं. दानिश महाजन बताते हैं कि यह समझ समय के साथ आई.“अगर हमें मुख्यधारा में जगह बनानी है, तो ख़ुद को अलग नहीं रखना चाहिए. सच्चा समावेशन एक साथ मिलकर काम करने से ही आता है.”आज रेडियो उड़ान की टीम में लगभग 30 सक्रिय स्वैच्छिक कार्यकर्ता हैं, जिनमें ज़्यादातर विकलांगजन हैं, जबकि कुछ ग़ैर-विकलांग सदस्य भी हैं, जो कार्यक्रम, तकनीक, पहुँच और प्रशिक्षण जैसे कामों में योगदान देते हैं. © Radio Udaan रेडियो डायरेक्टर मीनल सिंघवी कहती हैं, “रेडियो उड़ान ने मुझे यह विश्वास दिया कि दृष्टिहीनता मेरी सीमा नहीं है.” पहचान और प्रभावरेडियो उड़ान के काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. 2024 में रेडियो उड़ान को एनएबी सरोजिनी त्रिलोक नाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं, दानिश महाजन को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किया गया.लेकिन दानिश के लिए सफलता का मतलब कुछ और है. वे कहते हैं, “जब कोई यह बताता है कि सही जानकारी मिलने से उसके जीवन के साल बच गए, वही हमारे लिए असली पुरस्कार है.”विश्व रेडियो दिवस पर, रेडियो उड़ान यह याद दिलाता है कि रेडियो आज भी समावेशन का एक शक्तिशाली माध्यम है. यह केवल आवाज़ नहीं पहुँचाता, बल्कि सम्मान, भरोसा और उम्मीद भी देता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces