×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:33 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: लड़कियाँ, जिन्होंने एक स्कूल को सुनना सिखाया
Source: UN News: गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 00:01 AM (IST)
बिहार के पूर्णिया ज़िले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में समावेशन का अर्थ सिर्फ़ मदद करना नहीं, बल्कि वास्तविक मायनों में सुनना है. यहाँ कक्षा 6 से 8 की क़रीब 75 बधिर किशोरियाँ, मुख्यधारा के आवासीय स्कूलों में रहकर, पढ़ना, गणित और सांकेतिक भाषा सीख रही हैं. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) और स्थानीय साझेदारों की इस पहल ने यह दर्शाया है कि जब शिक्षा सबकी पहुँच में हो, तो हर लड़की आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती है. अजमती ख़ातून दो बहनों और तीन भाइयों के साथ रहती हैं. घर में हमेशा बातचीत और हँसी-ठहाके गूँजते रहते थे, लेकिन अजमती उन आवाज़ों को महसूस नहीं कर पाती थीं. सबके साथ होते हुए भी वह ख़ुद को कटा हुआ महसूस करती थीं. सुनने-बोलने में असमर्थ होने के कारण अजमती 19 साल की उम्र तक कभी स्कूल नहीं जा सकीं.फिर उन्हें एक ऐसे आवासीय स्कूल के बारे में पता चला, जहाँ उनके जैसी लड़कियों के पास सीखने-सिखाने का मौक़ा मिलता है. अजमती ने स्कूल बैग उठाया और पढ़ाई की राह पर निकल पड़ीं. © UNICEF/Anita Khemka पूर्णिया के स्कूल में कक्षा 6 की 11 वर्षीय छात्रा अनुष्का कुमारी (स्लेटी रंग की यूनिफॉर्म में). बड़ी चुनौतीजिस दिन अजमती समेत 25 अन्य मूक-बधिर लड़कियाँ स्कूल पहुँचीं, वह दिन सामान्य नहीं था. सभी चौंक उठे. पूर्णिया ज़िले के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाली 31 साल की मानसी कुमारी बताती हैं, “जो न सुन सकती हैं, न बोल सकती हैं, उन्हें हम पढ़ाएँ कैसे?” उस समय इस सवाल का किसी के पास जवाब नहीं था.लड़कियाँ बाक़ी छात्रों के साथ कक्षाओं में बैठीं, वही पाठ्यक्रम पढ़ाया गया, लेकिन पढ़ाई उनके लिए धुँधली रही. © UNICEF/Anita Khemka पूर्णिया में 18 वर्षीय लाडली ख़ातून और अन्य लड़कियाँ, स्कूल में पढ़ाई की तैयारी कर रही हैं, जहाँ यूनीसेफ़ के सहयोग से शिक्षक और छात्र भारतीय सांकेतिक भाषा सीख रहे हैं. समग्र शिक्षा कार्यक्रम के ज़िला पदाधिकारी कौशल कुमार ने जब यह स्थिति देखी, तो समस्या स्पष्ट थी. वे कहते हैं, “वे कक्षा में बैठती थीं, शिक्षक पढ़ाते भी थे, लेकिन न तो वे सुन सकती थीं और न बोल सकती थीं.”अक्सर ऐसे बच्चों को अलग कर दिया जाता है, लेकिन इस बार फ़ैसला अलग था. कौशल कुमार ने कहा, “अगर हम इन्हें छोड़ देंगे, तो ये आगे नहीं बढ़ पाएँगी,” © UNICEF/Anita Khemka शिक्षक संतोष मौर्य बधिर लड़कियों के लिए रोज़ाना दो घंटे की विशेष कक्षा लेते हैं. समूह श्रवण सहायक प्रणाली की मदद से बधिर लड़कियाँ सामान्य रूप से सुनने वाली छात्राओं के साथ पढ़ाई कर पा रही हैं. नए कौशलइसके बाद एक नई योजना बनी. स्कूल में स्मार्ट बोर्ड लगाए गए और सांकेतिक भाषा में पढ़ाने का फ़ैसला हुआ. लेकिन कोई शिक्षक यह भाषा नहीं जानता था.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(यूनीसेफ़) और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से जुलाई 2025 में आठ दिनों का प्रशिक्षण कराया गया.मानसी कुमारी कहती हैं, “हम इशारे सीखते थे और कई बार ग़लतियाँ करते थे.”विशेष शिक्षक संतोष मौर्य जोड़ते हैं, “इस प्रशिक्षण से हमें आत्मविश्वास मिला.”धीरे-धीरे कक्षाओं का माहौल बदल गया. डिजिटल पटल, चित्र, चलती तस्वीरें और सांकेतिक भाषा के पोस्टर पढ़ाई का हिस्सा बने. © UNICEF/Anita Khemka बधिर लड़कियों के लिए विशेष कक्षा, जहाँ समूह श्रवण सहायक प्रणाली से समावेशी पढ़ाई होती है. बदलाव की बयारअब न अलग कक्षाएँ हैं, न अलग स्कूल. सभी बच्चे एक साथ, सांकेतिक भाषा के माध्यम से सीखते हैं. अजमती आज मुस्कराकर कहती हैं, “यहाँ मुझे समझ आया कि मुझे गणित पसन्द है.” कुछ ही हफ़्तों में जिन लड़कियों को पढ़ने योग्य नहीं माना जाता था, वे परीक्षाओं में 80 से 90 प्रतिशत अंक लाने लगीं.कौशल कुमार कहते हैं, “यह साबित करता है कि सही माध्यम मिले, तो ये बच्चे बहुत अच्छी तरह सीख सकते हैं.”सबसे अहम बात यह है कि ये बधिर लड़कियाँ अलग नहीं हैं. वे अन्य छात्राओं के साथ एक ही कक्षा और छात्रावास में रहती हैं. अब सुनने में सक्षण लड़कियाँ भी सांकेतिक भाषा सीख रही हैं. मानसी कहती हैं, “ये बच्चे बाक़ी बच्चों के साथ ही पढ़ते, खाते और रहते हैं.” © UNICEF/Anita Khemka भारत के पूर्णिया में 12 वर्षीय पूजा कुमारी, यूनीसेफ़ समर्थित स्कूल में स्कूल से पहले सांकेतिक भाषा का अभ्यास करती हुई. भविष्य की राहआगे की चुनौती आठवीं के बाद की है. इसके लिए शिक्षकों के और प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास और ज़िला स्तर पर केन्द्र खोलने की योजना बनाई जा रही है.कौशल कुमार कहते हैं, “हर बच्चे में कोई न कोई क्षमता होती है. सवाल यह है कि हम उसे पहचानते हैं या नहीं.”बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, समग्र शिक्षा बिहार और यूनीसेफ़ के सहयोग से जिस पहल शुरुआत कुछ लड़कियों से हुई थी, वह अब बड़े बदलाव में बदल चुकी है. पूर्णिया के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय दिखा रहे हैं कि समावेशन बच्चों को बदलने का नहीं, बल्कि शिक्षा की व्यवस्था को बदलने का नाम है. © UNICEF/Anita Khemka यूनीसेफ़ के सहयोग से सहायक संसाधन अधिकारी अरविंद कुमार, पूर्णिया के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं. इस लेख का विस्तृत रूप पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces