Advertisement
इथियोपिया: टीगरे क्षेत्र में नए सिरे से भड़की झड़पें, संकट गहराने की चेतावनी

इस हिंसक टकराव में ऐरीट्रिया के सैनिकों के हिस्सा लेने की भी ख़बरें थी, जिसमें हज़ारों लोगों की जान गई, 20 लाख से अधिक आम नागरिक विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए. इनमें से 10 लाख अब भी देश की सीमाओं के भीतर विस्थापित हैं.लड़ाई में तेज़ीसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्याल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इथियोपिया की राष्ट्रीय सेना और क्षेत्रीय अलगाववादी गुट, टीगरे सुरक्षा बलों के बीच अमहारा सीमा के पास 26 जनवरी को झड़पों में तेज़ी आई. इसके बाद, अलगवावादी गुट ने 1 फ़रवरी को त्सेलेम्ती इलाक़े से वापसी की.इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा ड्रोन, तोपखाने और अन्य भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी है.उच्चायुक्त टर्क ने कहा कि आम नागरिक एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच फँसे हुए हैं. इथियोपियाई सेना व टीगरे गुट द्वारा उन लोगों की गिरफ़्तारी की जा रही है, जिन पर विरोधी गुट का साथ देने का सन्देह है.इस बीच, टीगरे के दक्षिणी हिस्से में अलगाववादी गुट और एक अन्य विरोधी गुट के बीच भी झड़पें हुई हैं. गम्भीर नतीजेमानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने जिनीवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ये झड़पें नए सिरे से किसी भी समय भड़क सकती हैं, जिसके आम नागरिकों के लिए गम्भीर दुष्परिणाम होंगे.इसके मद्देनज़र, उन्होंने सभी पक्षों से हिंसक टकराव को रोकने और प्रीटोरिया समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आग्रह किया है. इस समझौते पर 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे.साथ ही, यह ज़रूरी है कि परस्पर विरोधी पक्ष, बेघर हुए लोगों को अपने घर वापिस लौटने में मदद करें, और भरोसा बहाल करने के लिए क़दम बढ़ाएं.यूएन कार्यालय प्रवक्ता के अनुसार, यह समझौते का ही हिस्सा है, लेकिन यह इतनी सरलता से लागू नहीं हो पाया है, जितना कि उसे होना चाहिए था.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


