×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:04 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
फ़तवा, आस्था, भ्रांतिया: अफ़्रीका में महिला ख़तना से जुड़े मिथकों को चुनौती
Source: UN News: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 00:02 AM (IST)
19 वर्ष की ओलिविया एल्बर्ट को 14 साल की उम्र में महिला जननांग विकृति (Female Genital Mutilation) का सामना करना पड़ा. उन्होंने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के लिए यूएन एजेंसी (UNFPA) को बताया कि उस समय उन्होंने अपना दर्द इसलिए छुपा लिया था, क्योंकि उनके आसपास के सभी लोगोंने कहा कि यह एक सामान्य बात है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “मन ही मन मैं जानती थी कि जो कुछ मुझे झेलना पड़ा, वह ऐसा अनुभव था जिससे किसी भी लड़की को कभी नहीं गुज़रना चाहिए..”संयुक्त गणराज्य तंज़ानिया के मारा क्षेत्र में, कभी महिला ख़तना या महिला जननांग विकृति (FGM) को लड़कियों के लिए एक अपरिहार्य रस्म माना जाता था, लेकिन अब समुदाय इसमें बदलाव की दिशा में क़दम बढ़ा रहे हैं.मिथक की सच्चाईदुनिया भर में 23 करोड़ लड़कियाँ व महिलाएँ महिला जननांग विकृति (FGM) की भुक्तभोगी रही हैं, तथा इसके गहरे, लम्बे समय तक रहने वाले, और कई बार जानलेवा शारीरिक व मानसिक असर झेल रही हैं. हालाँकि इस अमानवीय प्रथा को ख़त्म करने के प्रयास लगातार जारी हैं.2026 में भी, लगभग 45 लाख लड़कियाँ इस प्रथा का शिकार होने के जोखिम में हैं.इस प्रथा के अब तक बने रहने की एक बड़ी वजह यह ग़लत धारणा है कि इसे छोड़ने की मुहिम किसी विदेशी दबाव का नतीजा है.
महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहिष्णुता के अन्तरराष्ट्रीय दिवस
के अवसर पर, हम इसी मिथक की सच्चाई उजागर कर रहे हैं. यह दिवस हर वर्ष 6 फ़रवरी को मनाया जाता है.बदलाव की लहरजब ओलिविया एल्बर्ट, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के सहयोग से आयोजित एक सामुदायिक सम्वाद में शामिल हुईं, तो उन्होंने अन्य प्रभावित महिलाओं को अपने अनुभव खुले तौर पर साझा करते हुए सुना. © UNFPA/Bill Marwa ओलिविया एल्बर्ट संयुक्त गणराज्य तंज़ानिया के मारा क्षेत्र में एक युवा पैरोकारी समूह का नेतृत्व करती हैं. उन्होंने कहा, “जब लड़कियाँ किसी ऐसे व्यक्ति से सुनती हैं, जिसने यह सब स्वयं झेला है, तो उसका अलग असर होता है.”“उन्हें साहस मिलता है. प्रभावित महिलाओं का नेतृत्व मेरे समुदाय में बदलाव ला रहा है. हम अतीत को नहीं बदल सकते, लेकिन यह ज़रूर सुनिश्चित कर सकते हैं कि भविष्य में लड़कियाँ बिना डर के बड़ी हों, और साथ मिलकर हम यह सम्भव बना सकते हैं.”ग़लत धारणाओं को चुनौतीधार्मिक नेता भी महिला जननांग विकृति से जुड़ी ग़लत धारणाओं को स्पष्ट तौर पर खारिज कर रहे हैं. इनमें गिनी के किन्डिया प्रान्त के सम्मानित इमाम, उस्मान याबारा कामारा भी शामिल हैं.उन्होंने कहा, “महिला जननांग विकृति का इस्लाम से कोई धार्मिक आधार नहीं है. इसके गम्भीर स्वास्थ्य प्रभावों के कारण अनगिनत लड़कियाँ पीड़ा सहती हैं. इसे रोकना ज़रूरी है.”उनका मानना है कि इस विषय को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस प्रथा से दूर रहकर सुरक्षित जीवन जी सकें.आज, बढ़ती संख्या में स्कूलों में बच्चों को
व्यापक यौन शिक्षा
के ज़रिये इस मुद्दे के बारे में जानकारी दी जा रही है. © UNFPA गिनी के किन्डिया प्रान्त में, इमाम उस्मान याबारा कामारा अपने प्रभाव का उपयोग समुदाय की महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए कर रहे हैं. नए क़ानून जिन देशों में महिला जननांग विकृति कई पीढ़ियों से चली आ रही है, वहाँ नए क़ानून अब धीरे-धीरे बदलाव ला रहे हैं.जिबूती, ऐरीट्रिया और सोमालिया में, इस्लामी विद्वानों ने 2025 में एक राष्ट्रीय फ़तवा जारी किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि महिला जननांग विकृति को सही ठहराने का कोई धार्मिक आधार नहीं है.जिबूती की सामाजिक कार्यकर्ता नफ़ीसा महमूद मुहम्मद ने कहा, “अब हमारे इलाक़ों में हमारे पास दो मज़बूत सुरक्षा कवच हैं: संविधान और फ़तवा.”उन्होंने कहा, “क़ानून लोगों को यह साफ़ तौर पर बताता है कि इस प्रथा के क्या क़ानूनी दुष्परिणाम हो सकते हैं, जबकि फ़तवा उस धार्मिक बहाने को ख़त्म करता है जिसका इस्तेमाल पीढ़ियों तक इसे सही ठहराने के लिए किया जाता रहा.""यह दोहरी जीत, हमें ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को परिवारों से खुलकर बात करने और यह कहने का भरोसा देती है कि ‘आपका धर्म और आपका देश, दोनों आपकी बेटी की रक्षा करते हैं.’पुरुषों और लड़कों की भागेदारीइथियोपिया में 15 से 49 वर्ष की उम्र की
लगभग तीन-चौथाई महिलाएँ और लड़कियाँ
किसी न किसी रूप में महिला जननांग विकृति से पीड़ित रही हैं.स्थानीय ज़िला प्रमुख मितिकु गुंटे
बताते
हैं, “सालों तक हम बेबस रहे. हमने महिलाओं को प्रसव के दौरान गम्भीर समस्याओं से जूझते देखा, और कई बार माँ और बच्चे दोनों को खोते हुए भी देखा. हमें समझ आता था कि कुछ ग़लत है, लेकिन यह नहीं जानते थे कि इसे कैसे रोका जाए.”अब मितिकु गुंटे, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (
UNFPA
) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (
UNICEF
) के एक साझा कार्यक्रम के साथ एक समर्थक के तौर पर जुड़े हैं. यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस प्रथा के विरुद्ध सैकड़ों पुरुषों और लड़कों को सक्रिय रूप से जोड़ रहा है.समुदाय में अलग-अलग समूहों के लिए सम्वाद आयोजित किए जाते हैं. बुज़ुर्ग, युवा, अविवाहित पुरुषों, महिलाओं व युवाओं से उनकी चिन्ताओं के अनुसार सीधे बातचीत की जाती है, और इसके लिए समुदाय के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से मिलते हैं. © MOPIX-UNFPA इथियोपिया के हदिया ज़ोन में, एक स्थानीय बुज़ुर्ग हानिकारक प्रथाओं पर साप्ताहिक जानकारी और चर्चा सत्र का नेतृत्व करते हैं. कोई चिकित्सकीय कारण नहींजब यह प्रक्रिया किसी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा की जाती है, तो इसे अक्सर “
चिकित्सकीय रूप से की गई
” कहा जाता है. लेकिन प्रशिक्षित व्यक्ति और साफ़ उपकरण होने के बावजूद, महिला जननांग विकृति न तो सुरक्षित है, न ज़रूरी, और न ही इसका कोई चिकित्सकीय आधार है.मिस्र में एक पारिवारिक चिकित्सक डॉक्टर मरम महमूद कहती हैं, “मेरे पास अक्सर ऐसे मामले आते हैं, जहाँ नुक़सान पहले ही हो चुका होता है और गम्भीर जटिलताएँ सामने होती हैं.”उन्होंने कहा, “मुझे अंदाज़ा नहीं था कि यह अनुभव मेरी सोच को इतना बदल देगा. अब मैं इस पर विचार करने वालों की मानसिकता को बेहतर समझ पाती हूँ और उन्हें इसके गम्भीर नुक़सान, जोखिम और परिणामों के बारे में साफ़ तौर पर समझाने में ख़ुद को अधिक सक्षम महसूस करती हूँ.”महिला जननांग विकृति को समाप्त करने में UNFPA के प्रयासों पर अधिक जानकारी के लिए
यहाँ
क्लिक करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces