×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:00 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
सूडान: बीमारी और भुखमरी के चंगुल में नन्ही ज़िन्दगियाँ, विनाशकारी स्तर पर कुपोषण
Source: UN News: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सूडान में निरन्तर हिंसा, अकाल और बीमारियों के कारण बच्चों की लगातार मौतें हो रही हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं पर हो रहे हमलों और मानवीय सहायता तक सीमित पहुँच के कारण, उन तक मदद पहुँचाने के प्रयास गम्भीर रूप से बाधित हो रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
- यूनीसेफ़ के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बलों और अतीत में उसके सहयोगी रहे अर्द्धसैनिक बल (RSF) में भीषण लड़ाई के बीच, उत्तर दारफ़ूर के कुछ हिस्सों में बच्चों की आधी से अधिक आबादी गम्भीर कुपोषण का शिकार हैं.यह चेतावनी संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक खाद्य सुरक्षा निगरानी प्रणाली (IPC) के उन नवीनतम आँकड़ों के बाद आई है, जिसमें उम बारू, केरनोई और अत-ताइन क्षेत्रों में कुपोषण की स्थिति को “विनाशकारी” बताया गया है.यूनीसेफ़ के प्रवक्ता रिकार्डो पिरेस ने आगाह किया है कि अत्यधिक भूख और कुपोषण का सबसे पहला असर बच्चों पर पड़ता है, ख़ास तौर पर सबसे छोटे, सबसे कमज़ोर और सबसे अधिक असुरक्षित बच्चों पर. "सूडान में यह संकट तेज़ी से फैल रहा है, और 6 महीने से 5 वर्ष के बीच की आयु के बच्चों के लिए समय बीता जा रहा है."यूएन एजेंसी ने बताया कि उम बारू और केरनोई जैसे इलाक़ों में अब अकाल से जुड़ी सीमाएँ पार हो चुकी हैं, जबकि ये पहले जोखिम वाले क्षेत्र नहीं माने जाते थे.सूडान की सशस्त्र सेना और RSF के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था. पिछले वर्ष 26 अक्टूबर को, RSF ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर, 1.5 साल की घेराबन्दी के बाद, अपना क़ब्ज़ा किया, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचारों को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए.इसके बाद लड़ाई अब कोर्दोफ़ान क्षेत्र में केन्द्रित हो गई है. © UNICEF/Mohammed Jamal हज़ारों लोगों को जारी असुरक्षा के कारण अल फाशर से तविला तक विस्थापित किया गया है. बुनियादी सेवाएँ ध्वस्तयूनीसेफ़ के अनुसार, युद्ध, बड़े पैमाने पर विस्थापन, बुनियादी सेवाओं का ध्वस्त होना और मानवीय सहायता तक बाधित पहुँच के कारण इन क्षेत्रों में भुखमरी की चेतावनी जारी की गई है. मगर, ऐसी स्थितियाँ सूडान के अन्य बड़े हिस्सों में भी फैली हुई हैं.रिकार्डो पिरेस ने आगाह किया कि यदि अकाल का ख़तरा इन इलाक़ों में मंडरा रहा है, तो वह फिर कहीं भी अपने पाँव पसार सकता है. बीमारियों का फैलाव बच्चों के जीवन के लिए एक और गम्भीर ख़तरा बनता जा रहा है.उन्होंने कहा कि ये बच्चे सिर्फ़ भूखे ही नहीं हैं, बल्कि अत-ताइन क्षेत्र में मौजूद बच्चों की लगभग आधी संख्या पिछले दो सप्ताह से बीमार थी.उनके अनुसार, बुख़ार, दस्त, श्वसन तंत्र से जुड़े संक्रमण, टीकाकरण की कम दर, असुरक्षित पानी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था मिलकर, पहले से ही कुपोषित बच्चों के लिए इलाज से ठीक हो सकने वाली बीमारियों को भी मौत की ओर धकेल रही हैं.नज़रें नहीं फेरने की अपीलयूनीसेफ़ प्रवक्ता ने दुनिया से, सूडान के बच्चों की ओर से “नज़रें फेरना बन्द करने” की अपील की है. उन्होंने कहा कि उत्तर दारफ़ूर के उम बारू क्षेत्र में बच्चों की आधी से अधिक आबादी, हमारी आँखों के सामने ही कुपोषण से बेहद कमज़ोर होते जा रहे हैं. “यह कोई आँकड़ा नहीं है, ये ऐसे बच्चे हैं जिनके नाम हैं और जिनका भविष्य छीना जा रहा है.”उन्होंने यह भी बताया कि सूडानी सशस्त्र बल (SAF) और त्वरित सहयोग बल (RSF) के बीच युद्ध शुरू हुए क़रीब तीन साल हो चुके हैं, जिसमें अब तक 1 करोड़ 36 लाख लोग अपने घरों से विस्थापित होने को विवश हुए हैं, जिनमें 91 लाख लोग देश के भीतर ही बेघर हुए हैं. © UNICEF/Mohammed Jamal 26 अक्टूबर के बाद से अब तक 82 हज़ार लोगों को, अपनी जान बचाने के लिए अल फ़शर व नज़दीकी इलाक़ों से भागना पड़ा है. तत्काल मदद की ज़रूरतसूडान में,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) के प्रतिनिधि डॉ. शिब्ले सहबानी ने पत्रकारों को बताया कि विस्थापित लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है, लेकिन देश की स्वास्थ्य प्रणाली, लगातार हमलों, उपकरणों और आपूर्तियों के नुक़सान, स्वास्थ्यकर्मियों की कमी और संचालन के लिए धन की भारी किल्लत के कारण बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है.उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक स्वास्थ्य सेवाओं पर 205 हमलों की पुष्टि की जा चुकी है, जिनमें 1,924 लोगों की मौत हुई है और 529 लोग घायल हुए हैं.डॉक्टर सहबानी ने चेतावनी दी कि ऐसे हमले, समुदायों को वर्षों तक इलाज से वंचित कर देते हैं, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों में भय उत्पन्न करते हैं और जीवनरक्षक उपचार तक पहुँच के रास्ते में गम्भीर बाधाएँ खड़ी करते हैं.उन्होंने यह भी बताया कि सूडान इस समय हैज़ा, मलेरिया, डेंगू और ख़सरा समेत अनेक संक्रामक रोगों के प्रकोप का सामना कर रहा है.शान्ति की मांगडॉ. शिब्ले सहबानी के अनुसार, WHO और उसके साझेदार संगठन इन प्रकोपों से निपटने के प्रयासों में जुटे हुए हैं, लेकिन अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के अनुरूप स्वास्थ्यकर्मियों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सुरक्षित पहुँच और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों और उपचार उपलब्ध कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए.उन्होंने अपील करते हुए कहा, “सबसे बढ़कर, हम शान्ति की माँग करते हैं… सूडान को बहुत देर से शान्ति की प्रतीक्षा है.”इससे पहले, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने सोमवार को जिनीवा में मानवाधिकार परिषद को जानकारी देते हुए कहा था कि अल-फ़शर में पिछले वर्ष अक्टूबर में हुई मानवाधिकार त्रासदी को रोका जा सकता था.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces