-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूडान: अकाल की चपेट में कई क्षेत्र, 2026 में 3 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता

Source: UN News: सोमवार, 09 फ़रवरी 2026 00:00 AM (IST)
सूडान: अकाल की चपेट में कई क्षेत्र, 2026 में 3 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता
सूडान में पिछले लगभग तीन वर्षों से जारी हिंसक टकराव की वजह से देश एक विशाल, निरन्तर बिगड़ रहे मानवीय संकट से जूझ रहा है और अनेक हिस्सों में खाद्य व कुपोषण की भयावह स्थिति है. लड़ाई के बीच मानवीय सहायता आपूर्ति में कठिनाइयों के बीच, इस वर्ष 3.37 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होने का अनुमान है, जोकि कुल आबादी का दो-तिहाई हिस्सा है. अक्टूबर 2025 में अर्द्धसैनिक बल (RSF) द्वारा उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर नियंत्रण करने के बाद बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए थे. विश्व भर में, खाद्य सुरक्षा की स्थिति पर नज़र रखने वाली व्यवस्था, एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (आईपीसी) ने अपने एक नए ऐलर्ट में बताया है कि इसके बाद से, उत्तर दारफ़ूर के दो इलाकों, उम बारु और करनोई में, कुपोषण का स्तर अकाल की सीमा को पार कर चुका है. Tweet URL गुरूवार को जारी इस विश्लेषण में, पहले किए गए उस आकलन की पुष्टि की गई है, जिसके अनुसार, अल फ़शर (उत्तर दारफ़ूर) और कडूग्ली (दक्षिण कोर्दोफ़ान) में अकाल की स्थिति है. साथ ही, ग्रेटर दारफ़ूर और ग्रेटर कोर्दोफ़ान क्षेत्र में स्थित 20 अन्य इलाक़ों में अकाल के जोखिम को व्यक्त किया गया था.आईपीसी विशेषज्ञों ने चिन्ता जताई है कि पहले जिन स्थानों पर अकाल की आशंका व्यक्त की गई थी, उनके अलावा भी अन्य इलाक़ों में यह स्थिति पैदा हो रही है, जिसकी वजह लड़ाई, विस्थापन और खाद्य, स्वास्थ्य व जल व्यवस्था का ढह जाना है.दिसम्बर 2025 के आकलन के अनुसार, उम बारु में बच्चों में कुपोषण का स्तर 52.9 प्रतिशत था, जोकि अकाल की निर्धारित सीमा से लगभग दोगुना है. वहीं करनोई में यह 34 प्रतिशत आंका गया है.बदतरीन स्थितिआईपीसी ने ज़ोर देकर कहा है कि यह ऐलर्ट, औपचारिक रूप से अकाल स्थिति का वर्गीकरण नहीं है, लेकिन एक चेतावनी है कि स्थिति निरन्तर बिगड़ रही है, मौतें होने का जोखिम है, और जल्द ही क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है.उम बारु और करनोई, उत्तर दारफ़ूर के दूरदराज़ में स्थित इलाक़े हैं, जहाँ अल फ़शर व नज़दीकी इलाक़ों में लड़ाई से जान बचाकर भागने के लिए मजबूर हुए लोगों ने शरण ली है.हिंसा प्रभावित इलाक़ों में बाज़ार तहस-नहस हो गए हैं, आजीविका में व्यवधान आया है और मानवीय सहायता की सुलभता में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है.सूडान पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों की वजह से, परस्पर विरोधी सैन्य बलों, सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में हिंसक टकराव भड़क उठा था. इससे पूरे देश में खाद्य प्रणालियाँ तबाह हो गई हैं, सामूहिक विस्थापन हुआ है और स्वास्थ्य, जल व पोषण सेवाओं को चोट पहुँची है.आईपीसी के अनुमान के अनुसार, वर्ष 2026 में कुपोषण के लगभग 42 लाख मामले सामने आने की आशंका है, जिनमें 8 लाख से अधिक गम्भीर कुपोषण के होंगे. यह 2025 की तुलना में एक तेज़ वृद्धि को दर्शाता है.पुख़्ता कार्रवाई पर बलसूडान के अनेक हिस्सों में बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए, आईपीसी विश्लेषकों ने कई मोर्चों पर ठोस क़दम उठाए जाने का आग्रह किया है:हिंसक टकराव का अन्त, आम नागरिकों की सुरक्षा, भोजन, जल व स्वास्थ्य सेवाओं को संरक्षण प्रदान करना ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए सुरक्षित व निरन्तर रास्ता मुहैया कराया जाना आपात खाद्य सहायता की व्यवस्था, बीमारी की रोकथाम के लिए उपाय और कृषि सैक्टर को समर्थन देना
विनाशकारी हालात व मौतों को टालने के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त स्तर पर सहायता धनराशि आवंटित करना
समय पर निगरानी और आबादी की स्थिति के आकलन के लिए सूचना व विश्लेषण व्यवस्था को सुनिश्चित करना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement